Sunday, June 21खबर जो असर करे |
Shadow

Day: June 21, 2026

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया संकट (West Asia crisis) के दौरान भारत (India) ने एलपीजी आयात स्रोतों (LPG Import Sources) में बड़ा बदलाव किया है। पहले भारत का 90% आयात खाड़ी देशों (Gulf countries) से होता था। अब जोखिम कम करने के लिए अमेरिका और ईरान जैसे देशों से निर्भरता बढ़ाई गई है। फरवरी के 8% के मुकाबले अप्रैल 2026 तक भारत के कुल एलपीजी आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी बढ़कर एक-तिहाई हो गई। यह बदलाव 2025 के अंत में अमेरिका के साथ हुए 22 लाख टन प्रतिवर्ष एलपीजी आपूर्ति समझौते से संभव हुआ। इसके अलावा ईरान (6% हिस्सेदारी), अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड से भी आपूर्ति ली गई। लंबे रूट के कारण माल ढुलाई का खर्च बढ़ा है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण देश में एलपीजी की खपत में गिरावट आई है। अप्रैल में घटी एलपीजी की खपतअप्रैल में एलपीजी खपत घटकर 24.7 लाख टन रह गई, ज...
भीषण गर्मी की चपेट में Europe, फ्रांस में सबसे ज्यादा हालत खराब, सरकार ने उठाया ये कदम

भीषण गर्मी की चपेट में Europe, फ्रांस में सबसे ज्यादा हालत खराब, सरकार ने उठाया ये कदम

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। यूरोप (Europe) में भयंकर गर्मी (Scorching Heat) पड़ रही है. फ्रांस में हालात इतने खराब हो गए कि सरकार ने एक दिन के लिए शराब पीने पर बैन लगा दिया. जर्मनी में भी गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है और स्पेन में तो फुटबॉल फैन्स के लिए बनाई गई जगह ही बंद करनी पड़ गई। यूरोप के बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान रिकॉर्ड लेवल (Record temperature levels) की तरफ बढ़ रहा है. इस गर्मी का असर इतना ज्यादा है कि कई देशों को अलग अलग तरह के कदम उठाने पड़े हैं। फ्रांस (France) में सबसे ज्यादा असर दिखा है. फ्रांस के 96 इलाकों में से 35 इलाकों में रेड हीटवेव अलर्ट जारी होने वाला था. इन इलाकों में दक्षिण पश्चिम से लेकर पेरिस और बरगंडी तक तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद थी. कुछ जगहों पर तो तापमान 41 डिग्री तक भी पहुंच सकता था। इस गर्मी को देखते हुए फ्रांस के प्र...
उत्तर भारत में बदला मौसम…. 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत में बदला मौसम…. 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई राज्यों में अलर्ट जारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) में मौसम (Weather) के मिजाज में फिर बदलाव हो रहा है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान तक गरज और चमक के साथ बारिश होने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के चलते भारी से भारी बारिश होने और आंधी आने की भी संभावना है। कुछ राज्यों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वायुमंडल की निचली परत पर पंजाब से बिहार तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम संबंधी प्रणालियों के चलते जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले स...
MP को मिली बड़ी सौगात….केन्द्रीय मंत्री खट्टर ने किया इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर का भूमिपूजन

MP को मिली बड़ी सौगात….केन्द्रीय मंत्री खट्टर ने किया इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर का भूमिपूजन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शनिवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को एक बड़ी सौगात देते हुए यहां लगभग 2,935 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर (गलियारे) (Indore-Ujjain Corridor) की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चार लेन वाली इस 48 किलोमीटर लंबी सड़क के बनने से राज्य के दोनों प्रमुख शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और विकास को भी जबरदस्त गति मिलेगी। उधर इस कॉरिडोर के भूमिपूजन के बाद इससे होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री खट्टर के साथ आज इंदौर जिले के सांवेर में 48 कि.मी. लंबे इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड 4-लेन मार्ग का भूमिपूजन किया। यह फोरलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर उज्जैन-सांवेर-इंदौर क्षेत्र के विकास का नया पर्याय बनेगा। साथ ही यह कॉरिडोर पीथमपुर एवं निमाड़ क्षेत्र को दिल्ल...
हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्र भी हुए प्रदूषित.. मुनस्यारी की हवा में मिले हानिकारक रसायन

हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्र भी हुए प्रदूषित.. मुनस्यारी की हवा में मिले हानिकारक रसायन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिमालय (Himalayas) को लंबे समय से स्वच्छ और जीवनदायी हवा का पर्याय माना जाता रहा है, लेकिन अब यह धारणा चुनौती के दौर से गुजर रही है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के सीमांत पर्वतीय क्षेत्र मुनस्यारी में किए गए एक नए वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि मानव गतिविधियों (Human activities) से पैदा होने वाला प्रदूषण (Pollution) अब उन ऊंचाई वाले इलाकों तक भी पहुंच रहा है जिन्हें अब तक अपेक्षाकृत प्रदूषण-मुक्त माना जाता था। अध्ययन में हवा में बेंजीन सहित कई हानिकारक रसायनों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जो लंबे समय में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस (एरीज) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस अध्ययन के नतीजे प्रतिष्ठित शोध पत्रिका एनवायरनमेंटल साइंस एंड पॉल्यूशन...
ट्रंप बोले… ईरान के साथ डील नहीं हुई तो ‘होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा अमेरिका

ट्रंप बोले… ईरान के साथ डील नहीं हुई तो ‘होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शनिवार को कहा कि अगर ईरान (Iran) के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाता है तो वॉशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए “संरक्षक की भूमिका निभाने के बदले दी गई सेवाओं” के लिए होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत लागू 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। होर्मुज पर अमेरिकी टोल को लेकर क्या बोले ट्रंप?अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, “युद्धविराम की 60 दिनों की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई शुल्क नहीं होगा और 60 दिन पूरे होने के बाद भी कोई शुल्क नहीं होगा, जब तक कि ...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सामने आई बड़ी जानकारी… जानें किसकी क्या थी जिम्मेदारी?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सामने आई बड़ी जानकारी… जानें किसकी क्या थी जिम्मेदारी?

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) चढ़ावा घोटाले (Offering Scam) की जांच जारी है. इसी बीच एसआईटी जांच (SIT Investigation) से जुड़ी बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. जांच के दौरान राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर संचालन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का ब्यौरा सामने आया है. एसआईटी यह पड़ताल कर रही है कि किस अधिकारी और पदाधिकारी के पास कौन-कौन से कार्यों की जवाबदेही थी। चंपत राय और टिन्नू यादव की थी ये जिम्मेदारीसूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट और मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी चंपत राय (Champat Rai) तक पहुंचती थी. रामशंकर यादव (Ramshankar Yadav) उर्फ टिन्नू यादव के पास श्रद्धालुओं के दर्शन-व्यवस्था के संचालन के साथ-साथ चढ़ावे और दान की देखरेख की जिम्मेदारी थी. मंदिर परिसर की साफ-सफाई और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गोपाल राय और अन...
USA: डेलावेयर के गवर्नर की योग दिवस पर खास घोषणा…. नागरिकों से की योग अपनाने की अपील

USA: डेलावेयर के गवर्नर की योग दिवस पर खास घोषणा…. नागरिकों से की योग अपनाने की अपील

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर (Delaware Governor Matthew Meyer ) ने इंटरनेशनल डे ऑफ योगा यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) को लेकर एक खास ऐलान किया है. उन्होंने एक प्रोक्लेमेशन यानी सरकारी घोषणा जारी की है. इस घोषणा में उन्होंने अपने राज्य के लोगों से कहा है कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योग को जरूर अपनाएं। मैथ्यू मेयर ने अपनी घोषणा में बताया कि योग भारत की एक बहुत पुरानी परंपरा है. यह करीब 5000 साल पुरानी प्रैक्टिस है. उन्होंने कहा कि योग में दिमाग, शरीर और आत्मा तीनों को एक साथ जोड़ा जाता है. इससे सेहत और अच्छा महसूस करने में मदद मिलती है. गवर्नर ने यह भी कहा कि योग करने से शरीर मजबूत बनता है और लचीलापन बढ़ता है. इसके अलावा दिमाग साफ रहता है और इमोशनल बैलेंस भी बना रहता है. उनके मुताबिक योग स्ट्रेस को मैनेज करने और कम्युन...
देशभर में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा नीट-यूजी री-एग्जाम

देशभर में 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा नीट-यूजी री-एग्जाम

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency-(NTA) ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-यूजी (NEET-UG- 2026) री-एग्जाम (Re-examination) के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया था. एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए देशभर में अभूतपूर्व सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है. एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित पेपर लीक जैसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की अपील भी की है. नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम भारत के 551 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी समेत 12 भारतीय भाषाओं में होगी. देशभर से 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा म...