सूर्य देव आज मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan 2026) एक बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सूर्य देव (Sun god) मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र (Mrigashira Nakshatra) में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य और मंगल दोनों ही उग्र और अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में आना कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल, मानसिक तनाव और आर्थिक चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस गोचर के कारण जिन राशियों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है, उनके बारे में जानते हैं।
1. वृषभ राशि (Taurus)- वाणी पर नियंत्रण और धन हानि से बचेंसूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी राशि के दूसरे (धन और वाणी) भाव को प्रभावित करेगा. इस दौरान आपकी वाणी में कड़वाहट या गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों या कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद हो...




