Friday, July 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: June 2, 2026

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य सरकार भव्य सरस्वती लोक बनायेगी, यहाँ राजा भोज संस्थान की स्थापना भी की जायेगी। राजा भोजपाल द्वारा स्थापित यह भोजशाला सदियों तक ज्ञान-विज्ञान-अनुसंधान और संस्कृत भाषा का सबसे प्रखर केन्द्र रहा है। यहाँ दूर-दूर से विद्यार्थी और विद्वान ज्ञान अर्जित करने और शास्त्रों पर विमर्श करने आते थे। राज्य सरकार भोजशाला के उसी गौरवशाली अतीत को पुनर्जीवित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास करेगी। राजा भोज की कर्मस्थली धार में राजा भोज शोध संस्थान की भी स्थापना की जायेगी। भोजशाला के लिए हुए आंदोलन में शहादत देने वाले तीन शहीदों स्व. श्री बनसिंह, स्व. श्री अंतरसिंह एवं स्व. श्री लक्मृण सिंह के निकटतम परिजन को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संब...
मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि

मध्य प्रदेश
भोपाल ! ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट पारेषण प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन सिस्टम अवेलेबिलिटी (पारेषण प्रणाली उपलब्धता) हासिल की है, जो मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित 98 प्रतिशत लक्ष्य से काफी अधिक है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि एमपी ट्रांसको ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 99.47 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी के प्रदर्शन में भी सुधार करते हुए 2.52 प्रतिशत के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। इसी प्रकार कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2.60 प्रतिशत ट्रांसमिशन लॉस दर्ज किया, जबकि नियामक आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 2.74 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रा...
मंत्रि-परिषद: प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद: प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई। साथ ही प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए गए। मंत्रि-परिषद ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026' के तहत स्टॉम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है, जिसका संपूर्ण 3800 करोड़ रूपये का वित्तीय भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 17 हजार 59 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई, जिससे नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण और एमबीबीएस तथा पीजी सीटों म...
भारत में जी नेटवर्क दिखाएगा फीफा विश्व कप के मुकाबले, जी5 पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में जी नेटवर्क दिखाएगा फीफा विश्व कप के मुकाबले, जी5 पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

खेल
नई दिल्ली। फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण भारत में ज़ी नेटवर्क करेगा। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने टूर्नामेंट के प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल करने की घोषणा की है। समझौते के तहत विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण ज़ी समूह के हाल ही में शुरू किए गए चार नए खेल चैनलों पर किया जाएगा, जबकि ज़ी5 पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। यह घोषणा टूर्नामेंट के शुरू होने से करीब दो सप्ताह पहले की गई है। 11 जून से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाला यह विश्व कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। ज़ी समूह इससे पहले आई-लीग और उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग जैसे खेल आयोजनों का प्रसारण कर चुका है। इसी महीने कंपनी ने अपने यूनाइटेड 8 समूह के तहत चार नए खेल चैनल भी लॉन्च किए थे और इसके बाद फीफा के साथ अधिकारों को लेकर बातच...
मनरेगा में मजदूर की फर्जी उपस्थिति के लिये बनाया क्लोन एप

मनरेगा में मजदूर की फर्जी उपस्थिति के लिये बनाया क्लोन एप

मध्य प्रदेश
काम में उपस्थिति दिखाकर हो रहे हैं करोड़ों के बारे-न्यारेमुरैना। ग्राम विकास के लिये दृढ़ संकल्पित सरकार व शासन के उद्देशों को पलीता लगाये जाने का काम मजदूर की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किया जा रहा है। जिले की 478 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 1 लाख 12 हजार 520 परिवारों को 26 लाख 49 हजार 930 कार्यदिवस रोजगार दिया गया। इसमें बृहद स्तर पर मजदूर की फर्जी उपस्थिति के आधार पर भुगतान लिये जाने की संभावनाऐं बताई जा रहीं हैं। इसी के चलते पंचायत के कर्ताधर्ताओं ने करोड़ों के बारे-न्यारे कर लिये हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिये विगत दिवस कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने एक आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत भारत सरकार के नरेगा मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) के फर्जी एप का उपयोग किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी है। वहीं जनपद पंचायत तथा मनरेगा के अधिकारी कर्मचारियों को भी ...
अंतरराष्ट्रीय
नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान की छात्र संगठनों ने निंदा की, माफी की मांग काठमांडू। नेपाल के 10 छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के सीमा संबंधी मुद्दे पर रविवार को संसद में दिए बयान की कड़ी निंदा की है और उनसे तत्काल बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन, अखिल (समाजवादी), अखिल (छठौं), अनेरास्ववियु (क्रांतिकारी), वैज्ञानिक समाजवादी विद्यार्थी संगठन नेपाल, जनपक्षीय विद्यार्थी यूनियन नेपाल सहित विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री की टिप्पणी को राष्ट्रविरोधी, आत्मसमर्पणवादी और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया है। छात्र संगठनों ने कहा कि ऐसे समय में यह बयान आना बेहद चिंताजनक है, जब नेपाल लगातार यह दावा करता रहा है ...
‘पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज

‘पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
  राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दि' का नया गीत 'मास्सा मास्सा' रिलीज हो गया है। ए.आर. रहमान के संगीत से सजे इस गाने में राम चरण का दमदार पहलवान अवतार देखने को मिल रहा है। गीत में फिल्म के शानदार दृश्यों के साथ-साथ बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां भी शामिल हैं, जो इस किरदार के लिए अभिनेता की मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा चुका है, जिसमें राम चरण तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों, क्रिकेटर, धावक और पहलवान में नजर आए थे। 'मास्सा मास्सा' उनके रेसलर किरदार को और करीब से पेश करता है। रकीब आलम के लिखे बोल और नितेश अहेर की आवाज़ में सजा यह गीत फिल्म के प्रचार अभियान का नया आकर्षण बनकर सामने आया है। इससे पहले रिलीज हुए 'चिकिरी चिकिरी', 'राई राई र...
अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज

अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन
अभिनेता अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखा है। सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसआई जयप्रकाश के किरदार में नजर आ रहे अली फजल से होती है, जो दो लापता बच्चों के मामले की जांच में जुटे दिखाई देते हैं। जांच के दौरान वह बच्चों के परिवार से पूछताछ करते हैं और खुद को साबित करने के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला एक साधारण गुमशुदगी से निकलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों तक पहुंच जाता है, जिससे ट्रेलर का रोमांच और बढ़ जाता है। ...
अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना वर्ष 2007 में आई फिल्म 'वेलकमके लोकप्रिय ट्रैक का रीक्रिएटेड संस्करण है, जिसे नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। फिल्म का टीजर और पहले रिलीज हुए दो गाने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा बटोर चुके हैं, वहीं अब तीसरे गाने ने भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। नए संस्करण में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसे आनंद राज और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं। रंगीन विजुअल्स और मस्तीभरे अंदाज के साथ यह गाना फिल्म की कॉमिक और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश करता है। गाने का एक खा...
‘अल्फा’ विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

‘अल्फा’ विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच तनाव पैदा हो गया था। अब बॉबी ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि ऐसी खबरों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। एक बातचीत में बॉबी देओल ने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने उन्हें इस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा तो वह खुद भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी तथ्य के कुछ भी लिख देते हैं। बॉबी ने आलिया की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मेहनती और पेशेवर अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा कि आलिया ने फिल्म के एक्शन और फाइट सीक्वेंस के लिए कड़ी तैयारी की थी और सेट पर उनका रवैया हमेशा काम के प्रति समर्पित रहा। बॉबी ने यह भी कहा कि सोश...