Thursday, June 11खबर जो असर करे |
Shadow

Day: June 11, 2026

दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के CM विजय…. सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के CM विजय…. सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) ने बुधवार को कांग्रेस नेता (Congress leaders) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की सोनिया गांधी से यह पहली मुलाकात थी, जबकि राहुल गांधी उनकी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले थलापति विजय की कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब लोकसभा का मुख्य विपक्षी दल अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है। विजय की वजह से तमिलनाडु में कांग्रेस की दशकों पुरानी साथी डीएमके नाराज चल रही है। ऐसे में राहुल और सोनिया गांधी की विजय से मुलाकात तमिल वेत्री कड़गम (TVK) के लिए INDIA गठबंधन के रास्ते खोल सकता है। हालांकि, विजय पहले ही कांग्रेस के प्रति अपना झुकाव प्रदर्शित कर चुके हैं...
मानसून ने पकड़ी रफ्तार… दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश… आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

मानसून ने पकड़ी रफ्तार… दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश… आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मौसम (Monsoon) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी (Scorching heat) का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert), तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 11 से 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर वर्...
मेक इन इंडिया की शर्तों पर तैयार होगा राफेल एयरक्राफ्ट …. आधी सामग्री होगी स्वेदशी !

मेक इन इंडिया की शर्तों पर तैयार होगा राफेल एयरक्राफ्ट …. आधी सामग्री होगी स्वेदशी !

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की फ्रांस यात्रा (France Tour) के दौरान राफेल विमान सौदे (Rafale aircraft deal) पर निर्णायक प्रगति होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि फ्रांस के साथ मेक इन इंडिया (Make in India) की शर्तों के तहत लड़ाकू विमानों के निर्माण को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। फ्रांस राफेल में आधी सामग्री स्वेदशी लगाने पर राजी हो सकता है। प्रधानमंत्री 13-18 जून के बीच फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान राफेल करार के ऐलान पर निगाहें हैं। भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का औपचारिक निर्णय लिया है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से ये विमान खरीदे जाने हैं। इनमें से 18 वि...
ट्विशा शर्मा मौत मामलाः पूर्व जज गिरिबाला सिंह को VIP ट्रीटमेंट…. ! जानें जेल का डेली रुटीन

ट्विशा शर्मा मौत मामलाः पूर्व जज गिरिबाला सिंह को VIP ट्रीटमेंट…. ! जानें जेल का डेली रुटीन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत (Twisha Sharma Case) की मुख्य आरोपी पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को जेल में VIP सुविधाएं मिल रही हैं? आरोप लगे हैं कि गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) में आम कैदियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी जा रही थीं। विवाद बढ़ने के बाद जेल प्रशासन ने एक्शन लेते हुए डिप्टी जेलर का तबादला कर दिया है। जेल अक्षीक्षक राकेश भांगरे ने भी स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने से इंकार किया है। इन आरोपों के बाद गिरिबाला के डेली रुटीन पर बहस शुरू हो गई है। आखिर गिरिबाला का जेल में समय कैसे कट रहा है? सुबह से लेकर शाम तक वो क्या करती हैं, क्या खाती हैं, कहां रहती हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब, जानिए। सबसे पहले बात VIP ट्रीटमेंट कीएक रिपोर्ट में जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने साफ किया है कि गिरिबाला सिंह को कोई VIP सुविधा...