Thursday, June 11खबर जो असर करे |
Shadow

ट्विशा शर्मा मौत मामलाः पूर्व जज गिरिबाला सिंह को VIP ट्रीटमेंट…. ! जानें जेल का डेली रुटीन

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत (Twisha Sharma Case) की मुख्य आरोपी पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) को जेल में VIP सुविधाएं मिल रही हैं? आरोप लगे हैं कि गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और उनके बेटे समर्थ सिंह को भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) में आम कैदियों की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी जा रही थीं। विवाद बढ़ने के बाद जेल प्रशासन ने एक्शन लेते हुए डिप्टी जेलर का तबादला कर दिया है।


जेल अक्षीक्षक राकेश भांगरे ने भी स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने से इंकार किया है। इन आरोपों के बाद गिरिबाला के डेली रुटीन पर बहस शुरू हो गई है। आखिर गिरिबाला का जेल में समय कैसे कट रहा है? सुबह से लेकर शाम तक वो क्या करती हैं, क्या खाती हैं, कहां रहती हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब, जानिए।


सबसे पहले बात VIP ट्रीटमेंट की
एक रिपोर्ट में जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने साफ किया है कि गिरिबाला सिंह को कोई VIP सुविधा नहीं दी गई। उनके मुताबिक, गिरिबाला को एक अलग वार्ड में रखा गया है। यह कोई विशेष या VIP वार्ड नहीं है। अदालत के निर्देशों के कारण उन्हें अन्य महिला कैदियों से अलग रखा गया है। जेल अधीक्षक ने यह भी बताया- VIP ट्रीटमेंट के आरोपों को देखते हुए संबंधित डिप्टी जेलर को प्रशासनिक विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया है।


आखिर कहां रह रही हैं गिरिबाला सिंह?
जेल सूत्रों के अनुसार, गिरिबाला सिंह को महिला मेडिकल विंग में रखा गया था, जबकि उनके बेटे समर्थ सिंह को पैर में चोट का हवाला देकर जेल के मेडिकल वार्ड में रखा गया। इसी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे कि क्या दोनों को नियमों से अलग विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि गिरिबाला सिंह को वही बिस्तर, बर्तन और अन्य सुविधाएं मिली हैं, जो जेल नियमों के तहत अन्य कैदियों को मिलती हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब वह जेल की सामान्य दिनचर्या का ही पालन कर रही हैं।


सुबह 6 बजे चाय, शाम 6 बजे खाना; ऐसा है उनका डेली रूटीन
जेल अधिकारियों के अनुसार गिरिबाला सिंह का दिन सुबह रोल कॉल के साथ शुरू होता है।अधिकारियों के मुताबिक जिस दिन गिरिबाला सिंह जेल पहुंचीं, उस शाम उन्हें कढ़ी, पकोड़े और रोटियां परोसी गई थीं।


सुबह करीब 6 बजे चाय दी जाती है।
सुबह 7 बजे नाश्ता मिलता है।
जेल में पहले दिन उन्होंने नमकीन दलिया और चाय का नाश्ता किया।
दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच खाना दिया जाता है।
दोपहर 3 बजे शाम की चाय मिलती है।
शाम करीब 6 बजे रात का खाना दिया जाता है।
टोस्ट-नमकीन खाना, अखबार पढ़ना और पूजा-पाठ करना


जेल अधिकारियों ने बताया कि गिरिबाला सिंह को जेल कैंटीन की सुविधाएं भी मिल रही हैं। वह कैंटीन से टोस्ट, फल और नमकीन ले रही हैं। इसके अलावा उन्होंने जेल में अखबार पढ़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि गिरिबाला सिंह सुबह प्रार्थना करती हैं और जेल अधिकारियों के साथ बातचीत में शांत और संयमित दिखाई देती हैं।


एक नजर ट्विशा शर्मा डेथ केस पर
मॉडल और हिरोइन ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के छह महीने से भी कम समय बाद उनकी मौत हो गई। मामले ने पूरे देश का ध्यान खींचा। जांच आगे बढ़ी, तो भोपाल पुलिस पर सवाल उठने लगे। इसके बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई की पूछताछ पूरी होने के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


अब जेल के अंदर उनके रहने के तरीके और कथित VIP सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि जेल प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि दोनों को नियमों के तहत ही रखा गया है और किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *