Wednesday, November 4खबर जो असर करे |
Shadow

खोए हुए मोबाइल मिलने से मालिकों के चेहरे खिले

फतेहपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को पुलिस सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खोए हुए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त जानकारी से जनपदीय सीसीटीएस टीम और समस्त थानों की टीमों ने कुल 103 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है, बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस का प्रयास रहता है कि हर महीने और विशेषकर त्योहारों से पहले नागरिकों के खोए मोबाइल वापस पहुंचाए जाएं। इसके अंतर्गत, विभिन्न थानों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद मोबाइल आज उनके स्वामियों को हैंडओवर किए गए हैं। पिछले माह के 132 मोबाइल में से भी 6 मोबाइल उनके मालिकों ने प्राप्त किए, शेष 126 मोबाइल जो किसी कारणवश नहीं ले जा पा रहे हैं, उनके घर घर जाकर पुलिस डिलीवर करने का अभियान चलाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ज्यादातर मोबाइल गिरने, खोने की सूचना पर मिले हैं। यदि चोरी या स्नैचिंग का एंगल सामने आता है तो गैंग पर भी कार्रवाई की जाती है। मोबाइल पाकर लाभार्थियों ने फतेहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस अभियान के तहत UP-FATEHPUR-RECOVER-MOBILS कार्यक्रम का उपयोग करके मोबाइल मालिकों को समय पर और सुरक्षित तरीके से लौटाया गया, जिससे नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *