Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 10, 2026

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों की दिलचस्पी बरकरार, जनवरी में निवेश दोगुने से ज्यादा बढ़ा

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी सोना और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बावजूद गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्रति निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। जनवरी महीने में निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में कुल 33,513 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। Association of Mutual Funds in India (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 24,050 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। इससे पहले दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में 11,647 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इस तरह एक महीने में ही निवेश की राशि दोगुने से भी अधिक हो गई। वहीं, जनवरी में सिल्वर ईटीएफ में 9,463 करोड़ रुपये का निवेश आया। एएमएफआई के अनुसार, थीमेटिक और इंडेक्स ईटीएफ में भी निवेशकों ने उत्साह दिखाया। जनवरी में इन श्रेणियों में 15,006 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जब...
चेक बाउंस केस में आत्मसमर्पण से पहले भावुक हुए राजपाल यादव, बयान हुआ वायरल

चेक बाउंस केस में आत्मसमर्पण से पहले भावुक हुए राजपाल यादव, बयान हुआ वायरल

मनोरंजन
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी प्रसिद्ध कॉमेडी अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर गंभीर कानूनी संकट से गुजर रहे हैं। Delhi High Court के आदेश के बाद 5 फरवरी को उन्होंने Tihar Jail में आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण से पहले दिया गया उनका भावुक बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल में पेश होने से ठीक पहले राजपाल यादव भावनात्मक रूप से टूटे नजर आए। उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि उनके पास इस समय कोई आर्थिक विकल्प नहीं है और उन्हें यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ रही है। उनकी आंखों में आंसू और आवाज़ में बेबसी साफ झलक रही थी। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और आम लोग उनकी स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री के रवैये पर भी सवाल उठा रहे हैं। चेक बाउंस मामला क्या है? यह मामला वर्ष 2010 का है...
पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा की प्रतिक्रिया, बोले—बच्चों को इंडस्ट्री के दबाव से दूर रखना चाहता था

पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा की प्रतिक्रिया, बोले—बच्चों को इंडस्ट्री के दबाव से दूर रखना चाहता था

मनोरंजन
मुंबई, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी बॉलीवुड अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita Ahuja के हालिया बयानों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर को लेकर सुनीता द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए स्थिति स्पष्ट की है। मीडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा कि उनके सभी फैसले परिवार और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति से दूरी बनाने का उनका फैसला भी इसी सोच का हिस्सा था, ताकि प्रतिस्पर्धा, द्वेष और दबाव का असर उनके बच्चों पर न पड़े। गोविंदा ने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरी दुनिया का दबाव मेरे बच्चों को झेलना पड़े। उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मैंने कई बार खुद को पीछे रखा।” अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने मशहूर निर्माता Sajid Nadiadwala से अपने बेटे Yashvardhan Ahuja का मार्गदर्शन क...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

आर्थिक
नई दिल्ली, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, हालांकि शुरुआती मिनटों में हल्की बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। इसके बाद खरीदारों की मजबूत वापसी से बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स करीब 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में Tata Steel, Jio Financial Services, Tech Mahindra और Maruti Suzuki के शेयर 1.44 प्रतिशत से 2.75 प्रतिशत तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance, Shriram Finance, SBI Life Insurance, InterGlobe Aviation और Asian Paints के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अब तक के कारोबार में कुल 2,711 शेयरों में सक्रिय ट्रेड...
मां नर्मदा की उद्गम स्थली में नई प्रतिमा 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ होगी विराजित

मां नर्मदा की उद्गम स्थली में नई प्रतिमा 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ होगी विराजित

मध्य प्रदेश
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक स्थित श्री नर्मदा मंदिर में एक धार्मिक आयोजन में नर्मदा उद्गम कुंड में पुरानी प्रतिमा के स्थान पर मां नर्मदा की नई प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठित श्री कल्याण सेवा आश्रम, अमरकंटक के सौजन्य से 11 फरवरी को वैदिक मंत्रों के साथ किया जाएगा। जिसका सोमवार को विधिवत संकल्प लिया गया। मां नर्मदा की नवीन भव्य प्रतिमा की स्थापना से अमरकंटक की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी। श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी, परम पूज्य श्री हिमाद्री मुनि महाराज ने बताया कि 11 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे मां नर्मदा की ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित भव्य प्रतिमा को श्री नर्मदा मंदिर के उद्गम स्थल पर स्थित पुरानी प्रतिमा को बदल कर नयी प्रतिमा विधिवत रूप से विराजित किया जाएगा। मां नर्मदा की इस नवीन प्...
महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में बंटेगी फरियाली खिचड़ी

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में बंटेगी फरियाली खिचड़ी

मध्य प्रदेश
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास द्वारा प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सोमवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर न्यास के सदस्यों ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। संस्था ने बताया कि आगामी 15 फरवरी, रविवार को भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। प्रात: 11 बजे भगवान की राजभोग आरती और दर्शन के पश्चात, न्यास द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को फरियाली खिचड़ी का नैवेद्य अर्पित किया जाएगां। इसके तुरंत बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के लिए प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा। इस वर्ष आयोजन को और अधिक भव्य और प्रकाशमय बनाने के लिए न्यास द्वारा विशेष पहल की जा रही है। संध्या ...
कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, छह दिन पहले ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, छह दिन पहले ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

मध्य प्रदेश
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस मौके पर देश और विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के अलावा प्रसिद्ध संतों और कथा वाचकों का समागम किया जाएगा। महोत्सव में आगामी 20 फरवरी को प्रसिद्ध आचार्य कौशिक महाराज धाम पर पहुंचेंगे। सोमवार को कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर यहां पर आने वाले श्रद्धालु से चर्चा की। आगामी 14 फरवरी से होने वाले महोत्सव के लिए छह दिन पहले ही श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचने लगे है। यहां पर नियमित रूप से निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा आदि ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। आचार्य कौशिक महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में 18 महापुराणों जैसे शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत, गरुड़ पुराण, पद्...
उज्जैन में महाशिवरात्रि पर पुलिस  बनाएगी सुरक्षा घेरा

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर पुलिस  बनाएगी सुरक्षा घेरा

मध्य प्रदेश
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। जहां पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष घेरा बनाया जाएगा वहीं यातायात थाना पुलिस द्वारा अलग से ट्रेफिक प्लान बनाया गया है। महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर उज्जैन में पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। 15 और 16 फरवरी को महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। इस भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम से बचने के लिए उज्जैन यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जबकि बाहरी क्षेत्रों में बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को शटल ...
मध्‍य प्रदेश में फिर लौटेगी ठंड, फरवरी में जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

मध्‍य प्रदेश में फिर लौटेगी ठंड, फरवरी में जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल अगले दो दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। पहाड़ी इलाकों से गुजर रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर पड़ने और बर्फ पिघलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर उत्तर से सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार बने हुए हैं। इसका असर यह होगा कि मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में इजाफा होगा। बीते सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दि...
परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी विद्यार्थियों से परीक्षा के समय खुद को तनाव से दूर रखते हुए निरंतर भरपूर मेहनत करने और जितना भी हो सके, अच्छे अंक लाने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और किसी भी हालात में खुद पर विश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की बजाए उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही एक सशक्त व्यक्तित्व की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ अपना भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परीक्षा के समय सभी विद्यार्थी पर्याप्त नींद लें। पढ़ाई का एक शेड्यूल निर्धारित करें। किसी वि...