BLA का नया वीडियो, हमें छोड़ क्यों दिया, रो-रोकर गुहार लगा रहे पाकिस्तानी सैनिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आने का दावा किया गया है, जिसे लेकर राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में चर्चा तेज हो गई है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन Baloch Liberation Army (BLA) ने कथित तौर पर कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को हिरासत में लेने का दावा किया है और उनसे जुड़ा वीडियो जारी किया है।
वीडियो में बंदी बताए गए लोग मदद की गुहार लगाते दिखे
सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में कुछ लोग घुटनों के बल बैठे दिखाई देते हैं। उनके हाथों में पहचान पत्र जैसे दस्तावेज नजर आते हैं, जिन्हें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का आधिकारिक कार्ड बताया जा रहा है।वीडियो में वे लोग खुद को सरकारी तौर पर नियुक्त सैनिक बताते हुए कथित रूप से Pakistan Army और सरकार से उन्हें स्वीकार करने और बचाने की अपील करते सुनाई देते हैं।
एक व्यक्ति भावुक होकर कहता है कि उन्हें ड्यूटी पर तैना...









