Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 3, 2026

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य हुए घायल

अपराध
आजमगढ़, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी की घटना में शामिल दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मौके से एक पिकअप वाहन, प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बीती रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डेमरी मकदुमपुर गांव में पूर्व में हुई गौकशी की घटना में शामिल शातिर गौतस्कर दोबारा एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर दीदारगंज–सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय पुलिस बल ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़ते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए...
डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने रॉटरडैम ओपन से हटने का किया ऐलान

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने रॉटरडैम ओपन से हटने का किया ऐलान

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज इस साल एबीएन एमरो (रॉटरडैम) ओपन में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगे। टूर्नामेंट आयोजकों ने सोमवार को पुष्टि की कि विश्व नंबर एक अल्कराज एटीपी 500 स्तर के इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। स्पेन के स्टार खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में कड़े अभियान के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है, जहाँ उन्होंने मेलबर्न में ऐतिहासिक खिताबी जीत दर्ज की थी। अल्कराज के इस फैसले के साथ ही रॉटरडैम आहोय में उनकी दोबारा मौजूदगी की संभावना समाप्त हो गई है। उन्होंने 2025 में इसी टूर्नामेंट में एलेक्स डी मिनौर को तीन सेटों में हराकर खिताब जीता था, जो उनके करियर का पहला इंडोर एटीपी खिताब भी था। एबीएन एमरो ओपन के आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कार्लोस अल्कराज रॉटरडैम में अपने खिताब का बचाव नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन के द...
कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, श्रीनगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

राष्ट्रीय
श्रीनगर, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूरे कश्मीर में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है, जहां श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य मौसमी औसत से तीन डिग्री अधिक है। ग्रीष्मकालीन राजधानी में रात के तापमान में वृद्धि घाटी के सबसे कठोर 40-दिवसीय शीतकालीन चरण चिल्लई कलां के समापन के बाद से धीरे-धीरे और लगातार हो रही है। जम्मू-कश्मीर का प्रसिद्ध स्की स्थल गुलमर्ग इस समय क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। फिर भी, वहां का तापमान वर्ष के इस मौसम के सामान्य औसत से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण कश्मीर में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई, जिसमें पारा चार डिग्री से अधिक चढ़कर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस न...
आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

आत्मविश्वास से संभव है विकसित भारत का सपना: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आत्मविश्वास को सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि इसी के बल पर सब कुछ संभव है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों का आत्मविश्वास निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सुभाषित साझा किया, “श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥” इस सुभाषित का अर्थ है कि शुभ कार्यों से धन अर्जित होता है। यह साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कुशलता और दक्षता से स्थिर रहता है और संयम द्वारा सुरक्षित होकर राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनता है। इस सुभाषित के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि समृद्धि शुभ कार्यों से उत्पन्न होती है, आत्मविश्वास से बढ़ती है, दक्षता से मजबूत आधार बनाती है और संयम से स्थिरता प्राप्त करती ह...
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा के सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देगा, भारत में निवेश को प्रोत्साहित करेगा और विशेषकर एमएसएमई, स्टार्टअप्स और विनिर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। कैट महामंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलों को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजारों तक व्यापक पहुँच दिलाएगा और घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते से विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्...
भारत में सामाजिक न्याय की नींव: संवैधानिक मूल्यों की मजबूती

भारत में सामाजिक न्याय की नींव: संवैधानिक मूल्यों की मजबूती

राष्ट्रीय
न्यूयॉर्क, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्मृति सावित्री ठाकुर ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में सामाजिक न्याय और सामाजिक संरक्षण की नींव संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है और यह देश की दीर्घकालिक परिकल्पना विकसित भारत 2047 के अनुरूप है। सावित्री ठाकुर ने सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भारत की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत में शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों और लड़कों की समान भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिसके लिए बेहतर स्कूल अवसंरचना और दूरदराज क्षेत्रों में आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था की गई है। पाइप पानी, स्वच्छ रसोई ईंधन और स्वच्छता सुविधाओं के बड़े पैमाने पर विस्तार से महिलाओं और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार ...
छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र आज होगा शुरू

छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र आज होगा शुरू

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं आईडीवायएम फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना की जा रही है, जिसका लोकार्पण आज मंगलवार 3 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर इसरो के गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे और अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा करेंगे।...
श्याम लाल कॉलेज ने पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीती

श्याम लाल कॉलेज ने पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार जीती

खेल
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने मंगलवार को एमिटी यूनिवर्सिटी को 7-0 से पराजित कर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए प्रत्यूष सिंह जग्गी और हर्ष शर्मा ने दो-दो गोल किए, जबकि नंद किशोर, भूपेंद्र और रोहित ने एक-एक गोल किया। प्रत्यूष सिंह जग्गी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अन्य मुकाबलों में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एसएलसी एलुमनी को कांटे के संघर्ष में 4-3 से मात दी। विजेता टीम के ऋतिक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए करण पाल, नकुल, सुमित और ऋतिक ने एक-एक गोल किया। एसएलसी एलुमनी के लिए शशिकांत ने दो और डी एस जग्गी ने एक गोल किया। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने श्याम लाल बी टीम को 3-2 से मात दी। वि...
‘धुरंधर: द रिवेंज’ का शक्तिशाली टीजर जारी

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का शक्तिशाली टीजर जारी

मनोरंजन
मुंबई, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म 'धुरंधर' के सफल पहले भाग के बाद, आदित्य धर द्वारा निर्देशित इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' का दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने अब इस फिल्म का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा का विषय बना दिया है। इस टीजर की लंबाई लगभग 1 मिनट 12 सेकंड है और इसकी शुरुआत रणवीर सिंह के इंटेंस लुक से होती है। इस बार उनका किरदार पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आक्रामक और दृढ़ दिखाई दे रहा है। हालांकि, टीजर में कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, बल्कि पहले भाग के कुछ अद्भुत दृश्यों के द्वारा एक रहस्यमय और रोमांचक माहौल का निर्माण किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अपने-अपने किरदारों में लौटते हुए नजर आएंगे। इस स्टारकास्ट की मजबूत मौ...
फीफा अध्यक्ष इन्फैंटिनो का रूस प्रतिबंध पर बयान, 2026 विश्व कप का बहिष्कार असंभव

फीफा अध्यक्ष इन्फैंटिनो का रूस प्रतिबंध पर बयान, 2026 विश्व कप का बहिष्कार असंभव

खेल
लंदन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतिबंध को समाप्त करने की मांग की है और इसे "निरर्थक" करार देते हुए कहा है कि इस चार साल के बैन ने कोई प्रभाव नहीं डाला है। उन्होंने खासकर रूस की युवा टीमों की बहाली की पैरवी की। स्काई स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में इन्फैंटिनो ने कहा, "हमें रूस की बहाली पर विचार करना चाहिए, क्योंकि इस प्रतिबंध ने कुछ हासिल नहीं किया। इससे सिर्फ निराशा और नफरत बढ़ी है। अगर रूस के बालक-बालिकाओं को यूरोप के अन्य हिस्सों में फुटबॉल खेलने का मौका मिलेगा, तो यह फायदेमंद होगा।" रूस को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद फरवरी 2022 में फीफा द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बाहर कर दिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप रूस 2022 के कतर विश्व कप में भाग नहीं ले सका और 2026 विश्व कप की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया में भी शामिल नहीं ...