Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Day: February 15, 2026

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान

ग्वालियर के डॉ. श्रीवास्तव ने किया देहदान

मध्य प्रदेश
ग्वालियर के डॉ. अरुण श्रीवास्तव के देहांत के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में देहदान का फैसला लेने वालों की पार्थिव देह को पुलिस दस्ते के द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाता है। ग्वालियर में लम्बे समय तक शासकीय चिकित्सक रहे डॉ. अरुण श्रीवास्तव का शुक्रवार की रात लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी इच्छा अनुरूप उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को गजराराजा मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के लिये आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये। निर्देशानुसार डॉ. श्रीवास्तव की पार्थिव देह को ग्वालियर के गांधीनगर में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ़ ऑनर के बाद दिवंगत डॉ. श्रीवास्तव के परिजनों ने गजराराजा मेडिकल कॉलेज पहुँचकर देहदान की औपचारिकताएं पूर...
‘जाने अनजाने हम मिले’ में सहज राजपूत के हालिया हमले वाले सीन का आलिया भट्ट की फिल्म ‘हाइवे’ से खास कनेक्शन; जानिए कैसे

‘जाने अनजाने हम मिले’ में सहज राजपूत के हालिया हमले वाले सीन का आलिया भट्ट की फिल्म ‘हाइवे’ से खास कनेक्शन; जानिए कैसे

मनोरंजन
मुंबई। ज़ी टीवी का शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, जिसमें भारत अहलावत (राघव) और आयुषी खुराना (रीत) नजर आ रहे हैं, हाल ही में एक बेहद नाज़ुक और झकझोर देने वाला सीन लेकर आया। इस सीन में उन्नति का किरदार निभा रहीं सहज राजपूत पर शारीरिक हमला होता है। ये सीन सिर्फ कहानी का अहम हिस्सा नहीं बना, बल्कि सहज के लिए इसे शूट करना भी आसान नहीं रहा। एपिसोड में दिखाया गया कि एक ठग, जो लंबे समय से उन्नति का पीछा कर रहा था, पार्टी के दौरान उस पर हमला कर देता है। हाल में टेलीकास्ट हुए इस सीन में घटना के बाद उन्नति जिस गहरे सदमे से गुजरती है, उसे बड़ी सच्चाई से दिखाया गया है। कैमरे के पीछे भी ये सीन सहज के लिए आसान नहीं था, क्योंकि पहली बार उन्होंने स्क्रीन पर इतना तीखा सीन किया। एक एक्टर के तौर पर वो मानसिक रूप से तैयार थीं, लेकिन ऐसे हमले को निभाना उन पर अंदर तक असर छोड़ गया। इस अनुभव को साझा करते हुए सहज ...
भगवान भोले शंकर की भक्ति में डूबा मुरैना, शिवालयों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

भगवान भोले शंकर की भक्ति में डूबा मुरैना, शिवालयों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

मध्य प्रदेश
- दोपहर बाद बाबा महाकाल की छटवीं शाही सवारी का होगा पथ गमनमुरैना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिये भगवान शिव की आराधना हेतु जिले के एतिहासिक, पुरातात्विक एवं बड़े धार्मिक शिवालयों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाव आज सुबह से ही उमड़ रहा है। जिले के ईश्वरा महादेव, अलोपी शंकर, महाकाल मंदिर, बनखण्डेश्वर मंदिर, कोल्हुआ मंदिर, जयेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना आरंभ हो गया। मुरैना के मुक्तिधाम में स्थित महाकाल मंदिर पर भक्तगण विभिन्न प्रकार से अभिषेक कर रहे है।  भगवान शिव का अभिषेक करने के साथ ही श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे हैं। युवा श्रद्धालु जहां बेहतर जीवन साथी की मनोकामना को पूर्ण करने के लिये पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं वहीं आम श्रद्धालु सुखी जीवन तथा अपने संतान के शांती सुरक्षा के जीवन की कामना कर रहे हैं। शहर के महा...
J&K में तेज हुआ आतंकवाद रोधी अभियान…जगहृ-जगह चप्पा किए आतंकियों के पोस्टर

J&K में तेज हुआ आतंकवाद रोधी अभियान…जगहृ-जगह चप्पा किए आतंकियों के पोस्टर

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने आतंकवाद रोधी अभियान (Anti-Terrorism Operations) तेज करते हुए डोडा जिले (Doda district) में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में सूचना देने के संबंध में कई अहम स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इनमें प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह का नाम भी शामिल है। हालिया मुठभेड़ और क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी से जुड़ी खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कदम उठाया गया है।पोस्टर डोडा के प्रवेश बिंदु पर गणपत पुल, नागरी, डेसा और ठाठरी समेत प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनसहभागिता बढ़ाने के लिए संवेदनशील इलाकों में और भी नोटिस लगाए जा रहे हैं। इस बीच, शनिवार स...
MP: अशोकनगर में पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

MP: अशोकनगर में पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

अंतरराष्ट्रीय, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोक नगर जिले (Ashok Nagar district) में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) के भांजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग एक सगाई कार्यक्रम में गए थे। वारदात देहात थाना क्षेत्र के इंग्लेखेड़ी गांव की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरतेज पुत्र बिजेंदर सिंह संधू के रूप में हुई है। घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंचा, जहां गुरतेज खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। कमरे में खून से लथपथ गुरतेज को देखकर कर्मचारी घबरा गया। वह तुरंत ट्रैक्टर से सगाई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। होटल में परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने बड़े भाई की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से चलाई है। गोल...
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization- ISRO) ने निसार (NISAR) उपग्रह के बारे में अहम जानकारी साझा की है। यह उपग्रह भारत (India) और अमेरिका (NASA) का संयुक्त प्रोजेक्ट है, जो एस-बैंड और एल-बैंड रडार की मदद से पृथ्वी की सतह की निगरानी करता है। निसार का मुख्य उद्देश्य मिट्टी में नमी का सटीक और नियमित आकलन करना है। इसरो के अनुसार, यह उपग्रह हर 12 दिनों में भारत के पूरे भू-भाग का उच्च रिजॉल्यूशन (100 मीटर) डेटा प्रदान करेगा। इससे किसानों, वैज्ञानिकों और सरकार को मिट्टी की नमी की लगभग वास्तविक समय की जानकारी मिल सकेगी। मिट्टी में नमी की जानकारी कृषि के लिए बहुत उपयोगी है। यह फसलों की सेहत, सिंचाई की कितनी जरूरत है, सूखे का खतरा कितना है और जल प्रबंधन जैसे मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में अलग-अलग इलाकों जैसे सिंचित मैदान, वर्षा पर निर्भर ...
शिव-शक्ति का पर्व है महाशिवरात्रि… मां पार्वती को भी मनपसंद भोग लगाने मिलता है दोगुना फल

शिव-शक्ति का पर्व है महाशिवरात्रि… मां पार्वती को भी मनपसंद भोग लगाने मिलता है दोगुना फल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ महादेव की पूजा करते हैं. लेकिन महाशिवरात्रि केवल शिव की साधना (Shiva's Meditation) का ही नहीं बल्कि शिव और शक्ति (Shiva and Shakti) दोनों से जुड़ा महापर्व है. इस पावन दिन पर भक्त अक्सर महादेव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं लेकिन मान्यता है कि अगर भोग में माता पार्वती की पसंद का भी ध्यान रखा जाए तो पूजा का फल दोगुना हो जाता है। जब हम शिव और शक्ति दोनों को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाते हैं तो घर में सुख, शांति और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि इस बार महाशिवरात्रि की अपनी भोग की थाली को कैसे खास बनाएं कि हमारे ऊपर महादेव और मां गौरी दोनों की असीम कृपा बरसे। महाशिवरात्रि पर लगाएं ये भोगभगवान शिव को ...
पूर्वोत्तर को बड़ी सौगात… ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी देश की पहली सड़क-सह-रेल सुरंग

पूर्वोत्तर को बड़ी सौगात… ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी देश की पहली सड़क-सह-रेल सुरंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के नीचे भारत (India) की पहली सड़क-सह-रेल सुरंग (Road-Cum-Rail Tunnel) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना गोहपुर (NH-15) से नुमालीगढ़ (NH-715) तक 33.7 किलोमीटर लंबे चार-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 15.79 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है। कुल लागत 18,662 करोड़ रुपये है और इसे इंजीनियरिंग-प्रोक्योरमेंट-कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यह भारत की पहली अंडरवाटर सड़क-सह-रेल सुरंग होगी, जो विश्व में अपनी तरह की दूसरी ऐसी संरचना होगी। वर्तमान में गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच की दूरी 240 किलोमीटर है, जो कालियाभम्भोरा पुल और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती है। छह घंटे लगते हैं। नई सुरंग से यह दूरी मात्र 34 किलोमीटर रह जाएगी और यात्...
MP: ट्रेन अटेंडेंट की मदद से हो रही थी कछुओं की तस्करी …. AC कोच से 311 दुर्लभ कछुए बरामद

MP: ट्रेन अटेंडेंट की मदद से हो रही थी कछुओं की तस्करी …. AC कोच से 311 दुर्लभ कछुए बरामद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (Madhya Pradesh State Tiger Strike Force- STSF) ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (Railway Protection Force- RPF) और भोपाल वन मंडल के साथ संयुक्त कार्रवाई में 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस (Patna-Indore Express) के एसी फर्स्ट क्लास कोच से 311 दुर्लभ और संरक्षित कछुए बरामद किए। यह कार्रवाई संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर की गई। कोच अटेंडेंट की मदद से तस्करीजांच में सामने आया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह उत्तर प्रदेश की नदियों, खासकर गंगा और गोमती व उनकी सहायक धाराओं से कछुओं को पकड़कर एसी फर्स्ट क्लास कोच के जरिए मध्य प्रदेश लाता था। आरोप है कि कोच अटेंडेंट (रेलवे कर्मचारी) की मदद से कछुओं को छिपाकर ले जाया जाता था। बरामद कछुए कोच अटेंडेंट अजय सिंह राजपूत के कब्जे से मिले, जो कथित तौर पर ग...
Ind vs Pak महामुकाबला आज… मैच से पहले बालिंग करते नजर आए कप्तान सूर्या

Ind vs Pak महामुकाबला आज… मैच से पहले बालिंग करते नजर आए कप्तान सूर्या

खेल
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India.) जब शनिवार 14 फरवरी को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक (Usman Tariq) का वह बॉलिंग ऐक्शन भी था, जो वे थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंदबाजी करते हैं। यही कारण है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Indian captain Suryakumar Yadav) ने भी नेट्स में थोड़े समय के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली और उस्मान तारिक की तरह अपना ऐक्शन पॉज करने के बाद रिंकू सिंह के लिए गेंदबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शनिवार को टीम इंडिया का नेट सेशन पूरा तो हुआ, लेकिन बारिश से भी थोड़ा बहुत बाधित हुआ। आज यानी 15 फरवरी को मैच वाले समय भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि मुकाबला पूरा खेला जाए, लेकिन एक बात तो तय है कि उस्मान ...