विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के साथ एमओयू करेगा उच्च शिक्षा विभाग
सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में होगा कार्यक्रम
भोपाल! विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। बुधवार को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (पश्चिमी क्षेत्र) मुंबई के साथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के अधिकारियों द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप से जोड़ना है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक स...









