भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने एक बड़ा और जनहितैषी फैसला (Public-Friendly Decision) लेते हुए राज्य के 9 सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस ले लिया है।
इस फैसले से राज्य के छात्रों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और आम जनता को बहुत बड़ी राहत मिली है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही खबरदार शो में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ माहौल बन गया था।
