Wednesday, October 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 7, 2026

यूनीसेफ की चेतावनी…. 100 देशों के 34 करोड़ से अधिक बच्चों पर गंभीर संकट

यूनीसेफ की चेतावनी…. 100 देशों के 34 करोड़ से अधिक बच्चों पर गंभीर संकट

अंतरराष्ट्रीय
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) (United Nations Children's Fund - UNICEF) ने वैश्विक जलवायु संकट (Global Climate Crisis) को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। कहा है कि प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में तापमान बढ़ने से दुनिया भर का मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव से भारत समेत करीब 100 देशों के 34.7 करोड़ से अधिक बच्चों की जिंदगी, सेहत और पढ़ाई पर सीधा संकट गहरा गया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि 2026-2027 का अल नीनो इतिहास के सबसे गंभीर दौर में से एक साबित हो सकता है। रिपोर्ट में यूनिसेफ ने क्या कहा है?यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, अल नीनो के चलते अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कई क्षेत्रों में भयंकर सूखा पड़ने, तो कई जगहों पर अप्रत्याशित बाढ़ आने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। इसका सीधा असर कमजोर परिवारों और मासूम बच्चों पर पड़ेगा। सूखाग्रस्त इलाकों में फसलों के नष्ट होने से...
त्योहारों पर महंगाई का तड़का…. कीमतें बढ़ाने की जगह छोटे पैक… सामान की मात्रा भी घटी

त्योहारों पर महंगाई का तड़का…. कीमतें बढ़ाने की जगह छोटे पैक… सामान की मात्रा भी घटी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दशहरा (Dussehra) और दिवाली (Diwali) से पहले रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामान की बढ़ती कीमतों (Rising Prices) का असर अब अलग तरीके से दिखाई दे रहा है। कच्चे माल और उत्पादन से जुड़ी लागत बढ़ने के बीच कंपनियां हर पैकेट की कीमत सीधे बढ़ाने (Directly Increasing Price) से बच रही हैं। इसके बजाय छोटे पैक में सामान की मात्रा घटाई (Reduced Quantity Small packs) जा रही है। कई मामलों में मात्रा में 2 से 7 फीसदी तक की कमी की जा रही है। वहीं बड़े पैक की कीमत सीधे 5 से 6 फीसदी तक बढ़ाई जा रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक को कई सामान पहले जितने ही रुपये में मिलेंगे, लेकिन पैकेट में सामान कुछ कम होगा। कंपनियां पैकेट में सामान कम क्यों कर रही हैं?एफएमसीजी कंपनियों के सामने इस समय लागत बढ़ने और ग्राहकों को कीमत का झटका देने से बचने की दोहरी चुनौती है। पाम ऑयल, पैकेजिंग, कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों ...
MP से विदा हो चुका है मानसून… फिर भी 16 जिलों में अगले 3 दिन बारिश के आसार

MP से विदा हो चुका है मानसून… फिर भी 16 जिलों में अगले 3 दिन बारिश के आसार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मानसून (Monsoon) की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश (Rain) का सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। बुधवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगह आंधी के आसार हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी हिस्से में दिन में तेज धूप रहेगी और रात में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से पूर्वी जिलों में बारिश हो रही है। पिछले दो दिन से रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई इलाकों में बादल और रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। आज इन 16 जिलों में बारिश का अनुमानजबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में बारिश का अनुमान है।बारिश का असर 8 और 9 अक्टूबर को भी ...
MP में GIS से पहले निवेश जुटाने की बड़ी तैयारी… CM कल मुम्बई में निवेशकों से करेंगे संवाद

MP में GIS से पहले निवेश जुटाने की बड़ी तैयारी… CM कल मुम्बई में निवेशकों से करेंगे संवाद

आर्थिक, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) (Global Investors Summit - GIS) से पहले सरकार ने निवेशकों से सीधा संपर्क बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) 8 अक्तूबर को मुंबई में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुंबई के लोअर परेल स्थित द सेंट रेजिस होटल में होने वाले निवेश संवाद में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। मुंबई देश के बड़े औद्योगिक और कारोबारी समूहों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मुख्यमंत्री का उद्योगपतियों से सीधे संवाद का मकसद मध्य प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देने के साथ ही कंपनियों की जरूरत और उनके निवेश प्रस्तावों को समझना भी है। उद्योगपतियों के सामने रखेंगे एमपी का रोडमैपकार्यक्रम में मध्य प्रदेश की औद्योगि...
PM मोदी इसी माह आएंगे केदारनाथ…. चारधाम श्रद्धालुओं को देंगे सौगात !

PM मोदी इसी माह आएंगे केदारनाथ…. चारधाम श्रद्धालुओं को देंगे सौगात !

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के इस महीने केदारनाथ और टिहरी (Kedarnath and Tehri) के दौरे पर आएंगे। सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। हालांकि पीएमओ ने अभी तारीख तय नहीं की है, लेकिन कार्यक्रम को जरूर हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि 24 और 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री उत्तराखंड (Uttarakhand) आ सकते हैं। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह सातवां दौरा होगा। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी चारधाम श्रद्धालुओं (Char Dham Pilgrims) समेत उत्तराखंड को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से दो और कार्यक्रमों के लिए प्रधानमंत्री का समय मांगा है। राज्य सरकार नवंबर में राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री से पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, किच्छा एम्स, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज, बनबसा स्थित ...
MP में अगले साल दो बार होंगी MPPSC परीक्षाएं, 12 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे… CM ने यूथ कॉन्क्लेव की बड़ी घोषणाएं

MP में अगले साल दो बार होंगी MPPSC परीक्षाएं, 12 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे… CM ने यूथ कॉन्क्लेव की बड़ी घोषणाएं

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने युवाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया. इनमें 2027 से साल में दो बार राज्य लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा आयोजित करना और 12 नए मेडिकल कॉलेज (Medical College) व उतनी ही स्किल यूनिवर्सिटी बनाना शामिल है। राजधानी भोपाल में 'CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 (CM Youth Conclave-2026)' में बोलते हुए यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए रिसर्चर्स का स्टाइपेंड 16000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25000 रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल से MPPSC की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी और राज्य भर के सरकारी कॉलेजों में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग क्लास शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी बनाने की योजना बना रही है, जहां रोजग...
MP: ₹450 करोड़ के स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसे इंतजाम, लेकिन प्लेटफॉर्म पर घूम रहीं भैंसें… उठे सवाल

MP: ₹450 करोड़ के स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसे इंतजाम, लेकिन प्लेटफॉर्म पर घूम रहीं भैंसें… उठे सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) को देश के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों (World-class railway stations) में शुमार किया जाता है, जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का दावा किया जाता है, उसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भैंसों के घूमने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें ट्रेन के बिल्कुल बगल से गुजरती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो भैंसें प्लेटफॉर्म पर आराम से टहल रही हैं और यात्रियों के बीच से होते हुए ट्रेन के पास तक पहुंच गईं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर भैंसें प्लेटफॉर्म तक कैसे पहुंचीं? 450 करोड़ के स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामों पर सवालरानी कमलापति ...
NZ Tour: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान… 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

NZ Tour: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान… 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी

खेल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Cricket Control Board of India- BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) के लिए टीम इंडिया (Team India) और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि इंडिया 'ए' की टीम न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीन मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी. वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा फिलहाल बाद में की जाएगी। इस स्क्वाड की सबसे बड़ी खबर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी है, जिन्हें एक बार फिर नीली जर्सी में गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा गया है. श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को दी गई है। क्यों हुई भुवनेश्वर कुमार की वापसी?भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टी20 ...
UP से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 2 निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

UP से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, 2 निर्दलीयों ने भी भरे पर्चे

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। यूपी (UP) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में नामांकन (Enrollment) दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था. इस दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ओंकारनाथ चौरसिया ने पर्चा भरा. इसके साथ ही बीजेपी के 8 और एक निर्दलीय समेत 9 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। अब तक कुल 12 राज्यसभा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. 12वें प्रत्याशी के रूप में इंडिपेंडेंट कांते सायन्ना ने नामांकन दाखिल किया. अब तक बीजेपी के 8, समाजवादी पार्टी के 2 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इन सभी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्...