Monday, October 5खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 5, 2026

MP: बांग्लादेश से लाई गई युवतियों की कश्मीर में शादी कराने की थी योजना…ग्वालियर पुलिस ने दबोचा

MP: बांग्लादेश से लाई गई युवतियों की कश्मीर में शादी कराने की थी योजना…ग्वालियर पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने म्यांमार (Myanmar) के 2 युवकों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बांग्लादेश (Bangladesh) के शरणार्थी शिविर से अवैध रूप से भारत लाई गईं म्यांमार की 4 युवतियों को अलीगढ़ से बरामद किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। इन युवतियों को कथित तौर पर शादी कराने के लिए कश्मीर (Kashmir) ले जाया जा रहा था। ग्वालियर जीआरपी अब गिरोह के बाकी साथियों और भारत में दाखिल होने के रास्तों का पता लगा रही है। खुफिया सूचना पर ऐक्शनग्वालियर जीआरपी को शनिवार को भोपाल से खुफिया सूचना मिली कि स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12643 के जनरल कोच में म्यांमार का एक संदिग्ध युवक सफर कर रहा है। सूचना में आशंका जताई गई थी कि युवक मानव तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। म्यांमार के मुबीन को दबोचासूचना मिलते ही ग्वालियर जीआरपी थाना...
MP: विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने की ‘Gen-Z की बजाय युवाओं को तरुण भारत कहने की वकालत

MP: विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने की ‘Gen-Z की बजाय युवाओं को तरुण भारत कहने की वकालत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (Assembly Speaker Narendra Singh Tomar) ने 'Gen-Z' के बजाय 'तरुण भारत' ('Tarun Bharat') शब्द का इस्तेमाल करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का खुले मन से स्वागत किया जाना चाहिए क्योंकि बदलाव जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता से जुड़े एक कार्यक्रम में तोमर ने कहा, "आज हर जगह 'Gen-Z' की चर्चा हो रही है, लेकिन मेरा आग्रह है कि 'Gen-Z' शब्द के बजाय अगर हम 'तरुण भारत' शब्द का इस्तेमाल करें, तो यह कहीं बेहतर होगा." उन्होंने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी देश और विदेश में उल्लेखनीय काम कर रही है, जिससे हर कोई हैरान है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मौजूदा समय पीढ़ियों के बदलाव का दौर है. ऐसे में हम सभी को अपनी सोच का दायरा बढ़ाना चाहिए, नए पहलुओं पर गौर कर...
एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन… क्लोजिंग सेरेमनी में दो गोल्ड विजेता नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा

एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन… क्लोजिंग सेरेमनी में दो गोल्ड विजेता नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा

खेल
नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 (2026 Asian Games) का रविवार (4 अक्टूबर) को समापान हो गया. क्लोजिंग सेरेमनी (Closing Ceremony) में भारत (India) की ओर से शूटिंग (Shooting) में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) ध्वजवाहक रहीं. नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज जापान के नेशनल एंथम के साथ हुआ. इसके बाद खिलाड़ियों की परेड शुरू हुई, जिसमें हर देश का प्रतिनिधित्व उनके ध्वजवाहक ने किया. भारतीय तिरंगे को शान से नीरू ढांडा ने लहराया. ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) का झंडा कतर को सौंपा गया, जो एशियन गेम्स के 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा। भारत का प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में शानदार रहा. देश ने कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. भारत ने एशियन गेम्स का अंत अंक तालिका में चौथे स्...
MP के डिंडोरी और मंडला जिले में काटे जा रहे 1.47 लाख साल के पेड़, जानिए क्या है वजह?

MP के डिंडोरी और मंडला जिले में काटे जा रहे 1.47 लाख साल के पेड़, जानिए क्या है वजह?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी-मंडला (Dindori-Mandla) में एक कीड़ा साल के जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। यह कीड़ा (Worm) पेड़ों को अंदर से खोखला कर देता है। अब जंगलों के अस्तीत्व को बचाने और कीड़े के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार अभियान चला रही है। इसके लिए प्रभावित पेड़ों को काटा जा रहा है। साथ ही कीड़ों को पकड़ा भी जा रहा है। ग्रामीण कीड़ों को हाथों से पकड़कर प्रति कीड़ा 2 रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 1.47 लाख प्रभावित पेड़ों को काटने के लिए मंजूरी दी है। साल के पेड़ों के लिए मुसीबत बना 'साल हार्टवुड बोरर'एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में डिंडोरी-मंडला रोड के पास साल के जंगलों में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं। इन पेड़ों की छाल हटा ली जाती है। गांव के लोग इन कटे पेड़ों के तनों पर नजर डालते हें और एक कीड़े को पकड़ते हैं। इस कीड़े...