Sunday, October 4खबर जो असर करे |
Shadow

Day: October 4, 2026

NASA ने अंतरिक्ष से दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, गंडक का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा: विजय चौधरी

NASA ने अंतरिक्ष से दिखाई बिहार में बाढ़ की भयावह तस्वीर, गंडक का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा: विजय चौधरी

राष्ट्रीय
वाशिंगटन/पटना। बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति अब अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में भी नजर आ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने गंडक नदी में आई अभूतपूर्व बाढ़ को लेकर ‘Rains Swamp the Gandak River’ शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी गंडक नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए कहा कि नेपाल में असाधारण रूप से हुई भारी बारिश के कारण नेपाल और भारत के कुछ हिस्सों में नदी का जलस्तर ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गया। छह जिलों के गांव बाढ़ की चपेट में नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर जिलों के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ के कारण लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे...
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद नया विवाद, यात्रियों का दावा- क्रू ने कहा, ‘आतंकी को खोल दो, तुम भगवान नहीं हो’

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद नया विवाद, यात्रियों का दावा- क्रू ने कहा, ‘आतंकी को खोल दो, तुम भगवान नहीं हो’

Uncategorized
दुबई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुए जानलेवा हमले और विमान को हाईजैक करने की कथित कोशिश के मामले में नया विवाद सामने आया है। अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में विमान में सवार इजरायली यात्रियों ने केबिन क्रू के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी को काबू में कर उसके हाथ-पैर बांध दिए, तो क्रू के सदस्यों ने उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। हेडफोन के तारों से बांधे हमलावर के हाथ विमान में हमलावर को काबू करने में अहम भूमिका निभाने वाले बैंकिंग एग्जीक्यूटिव ज्विका मानेस, प्लंबर यानिव हयून और असाफ राजुआन ने घटना के भयावह पलों का ब्योरा साझा किया। यात्रियों के मुताबिक, ओमानी को-पायलट अल-हम्मामी ने चाकू और क्रैश-एक्स से हमला किया था। इस दौरान भारतीय...
लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का संकट, स्कूली बच्चों ने गुल्लक तोड़कर जुटाए 2 लाख रुपये

लातूर में सूखे की मार: पशुओं के चारे का संकट, स्कूली बच्चों ने गुल्लक तोड़कर जुटाए 2 लाख रुपये

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में सूखे ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में फसल बचाना चुनौती बन गया है, वहीं पशुओं के लिए हरे चारे की कमी भी गंभीर संकट का रूप ले रही है। ऐसे मुश्किल समय में अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। डॉ. हरिवंशराय बच्चन विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर दो लाख रुपये जुटाए और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए। बच्चों की इस पहल ने सूखा प्रभावित किसानों के लिए उम्मीद की किरण जगाई है। गुल्लक तोड़कर जुटाई रकम, मुख्यमंत्री को सौंपा चेक अहमदपुर के स्कूली बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी बचत को सूखा पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित कर दिया। बच्चों ने गुल्लकों में जमा रकम इकट्ठा कर कुल दो लाख रुपये जुटाए। इसके बाद मुंबई में चेक के माध्यम से यह राशि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गई। बच्चों की...
Russia: साइबेरिया की लैब में प्लैग से महिला रिसर्चर की मौत से मचा हड़कंप, 200 लोगों को किया आइसोलेट

Russia: साइबेरिया की लैब में प्लैग से महिला रिसर्चर की मौत से मचा हड़कंप, 200 लोगों को किया आइसोलेट

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। रूस (Russia) के साइबेरिया (Siberia) स्थित इरकुत्स्क क्षेत्र (Irkutsk region) में लैब (Lab) में काम करने वाली एक महिला शोधकर्ता (Female Researcher) की प्लेग से मौत हो गई है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लगभग 200 लोगों को मेडिकल निगरानी और आइसोलेशन में रखा है। ‘द मॉस्को टाइम्स’ और रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुरियाटिया गणराज्य के प्रमुख एलेक्सी त्सिदेनोव ने महिला की मौत का कारण प्लेग होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टों में आशंका जताई जा रही है कि महिला न्यूमोनिक प्लेग से पीड़ित थी, जो प्लेग का सबसे घातक रूप माना जाता है। कौन थी मरने वाली महिलामृतक महिला की पहचान डारिया(27साल) के रूप में हुई है। वह इरकुत्स्क एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में कार्यरत थी। 29 सितंबर को उसे गंभीर निमोनिया के लक्षणों के साथ इरकुत्स्क के पास शेलेखोव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहा...
US: वीजा नीति में बड़ा बदलाव…. 50 देशों के लोगों को देना होगा वीजा बॉन्ड, भारतीयों को छूट

US: वीजा नीति में बड़ा बदलाव…. 50 देशों के लोगों को देना होगा वीजा बॉन्ड, भारतीयों को छूट

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) ने वीजा नीति (Visa Policy) में बढ़ा बदलाव किया है। अब पर्यटक और कारोबारी वीजा लेने के लिए 50 देशों को नागरिकों को वीजा बॉन्ड (Visa Bond) देना होगा। नए नियमों के तहत इन 50 देशों के लोगों को अब अमेरिकी वीजा लेने के लिए करीब 10 से 20 हजार डॉलर का बॉन्ड लेना पड़ सकता है। इस लिस्ट से भारत को बाहर रखा गया है। इसका मतलब है कि भारतीय नागरिकों (Indian citizens) के ऊपर इन निर्देशों का कोई असर नहीं होगा। हालांकि, भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, भूटान और नेपाल सहित कई अन्य देश के नागरिक इस लिस्ट में हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से उन देशों की लिस्ट जारी की गई, जिनके नागरिकों को अब वीजा बॉन्ड देना होगा। एक नागरिक अमेरिकी वीजा के लिए कितने हजार डॉलर का बॉन्ड देगा यह उसके वीजा इंटरव्यू के...
सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण

सेशन कोर्ट के सुझाव देने के तरीके पर भड़का SC…., मांगा स्पष्टीकरण

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) के द्वारा राज्यों के हाईकोर्ट (High Court) और जिला अदालतों (District courts) को आदेश, सलाह या सुझाव देने की बात तो आपने अक्सर सुनी होगी। हालांकि, आज हम जो बताने जा रहे हैं वह थोड़ा अटपटा लग सकता है। सेशन कोर्ट के एक जज ने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव दे दिया है आपराधिक मामले में आरोपी को कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उस जज से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल के एक अतिरिक्त सत्र जज के सुझाव वाली पत्र लिखने के तरीके से काफी परेशान है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बतौर अतिरिक्त सत्र जज ने एक आपराधिक मामले में ट्रायल पूरा करने के लिए और समय देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को यह सुझाव देने...
संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद

संसद की दो समितियों का पुनर्गठन…. TMC को बड़ा झटका, गंवा दिए चेयरमैन के पद

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) की विभाग संबंधी स्थायी समितियों का पुनर्गठन (Standing Committees Reconstitution) किया गया है. इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) को दो अहम समितियों की चेयरपर्सनशिप गंवानी पड़ी है. दरअसल, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने शनिवार को समितियों का पुनर्गठन किया। कॉमर्स से जुड़ी संसदीय समिति के नए चेयरपर्सन बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी बनाए गए हैं. उन्होंने TMC की डोला सेन की जगह ली है. वहीं, केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स समिति की चेयरपर्सन काकोली घोष दस्तीदार बनी हैं. उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी सहयोगी कीर्ति आजाद की जगह ली है। TMC में टूट के बाद बदली तस्वीरदरअसल, संसदीय समितियों में यह बदलाव TMC में हुई टूट के बाद हुआ है. TMC के 20 बागी लोकसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है. इन सांसदों का नेतृत्व काकोली घोष दस्ती...
IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने शुभमन गिल, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

खेल
नई दिल्ली। शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम इंडिया (Team India) ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की, क्योंकि भारत सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए आखिरी वनडे में ना तो कप्तान शुभमन गिल कमाल दिखा सकते और ना ही विराट कोहली (Virat Kohli), दोनों ही खिलाड़ी काफी सस्ते में पवेलियन लौटे। हालांकि गिल IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर भी पहले पायदान पर रहे, मगर किंग कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए। जी हां, कोहली का टॉप-5 से बहार होना हैरान कर देने वाला है। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में विराट ने 139 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत बनाम व...
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले हिंदू मंदिर में तैयार की जा रही 7 मूर्तियों से तोड़फोड़

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) के टंगाइल जिले (Tangail district) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) से पहले हिंदू मंदिर (Hindu temple) में तैयार की जा रही 7 प्रतिमाओं में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। यह घटना बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच मिर्जापुर उपजिला के जमुरकी पश्चिमपाड़ा स्थित मंदिर में हुई। स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में करीब 85 साल से जमुरकी आर्य समिति की देखरेख में दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन 7 प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया, उनमें मुख्य दुर्गा प्रतिमा भी शामिल थी। सभी प्रतिमाएं लगभग पूरी हो चुकी थीं और उनमें सिर्फ रंग भरने का काम बाकी था। जमुरकी आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बाकली ने बताया कि गुरुवार क...
दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात, उनके साहस को किया सलाम

अंतरराष्ट्रीय
दुबई। फ्लाईदुबई की फ्लाइट (Flydubai flight) को हाईजैक (Hijack) से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार (Indian pilot Smit Machhar) से शनिवार को यूएई (UAE) के क्राउन प्रिंस (Crown Prince) ने मुलाकात की है। सऊदी अरब से आबूधाबी शिफ्ट किए गए मच्छार से मुलाकात करते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद (Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid) ने उनके साहस को सलाम किया। शेख ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट पर भी पोस्ट की। यूएई के क्राउन प्रिंस ने स्मित मच्छार की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति अपनी चिंता की सर्वोच्च मिसाल को पेश किया है। उन्होंने जोर देकर की यूएई के नेतृत्व की तरफ से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान और तारीफ दी जाती है। क्राउन प्रिंस ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है...