Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 1, 2026

वीबी-जी राम जी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत

वीबी-जी राम जी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूत

लेख
डॉ.लोकेश कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने ग्रामीण सशक्तीकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जो एक जुलाई, 2026 से पूरे देश में वीबी-जी राम जी के नाम से लागू होने जा रहा है। मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ( वीबी-जी राम जी) योजना पूरे देश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। गांवों से रोजगार की तलाश में शहरों में हो रहे पलायन को रोकने के लिए यह एक कारागार कदम है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने इस योजना में 95 हजार, 692 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है, जो ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के लिए अब तक का सर्वाधिक आवंटन राशि है। राज्यों के राज्यांश सहित इस कार्यक्रम का कुल परिव्यय 1.51 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे प्रत्येक पात्र परिवार को ...
ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया लगातार आठवीं बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में

खेल
लंदन। महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी अजेय लय बरकरार रखते हुए खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। कैरेबियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। कप्तान और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यूक्स, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट हासिल किए। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ...
‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने खेला बड़ा गेम

‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने खेला बड़ा गेम

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स ने देशभर के सिनेमाघर संचालकों के लिए शो टाइमिंग, टिकट दरों और स्क्रीन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य फिल्म को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना और दर्शकों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने प्रदर्शकों को भेजे ईमेल में स्पष्ट किया है कि 'अल्फा' का पहला शो सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं रखा जाएगा। साथ ही, फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माताओं ने यह भी कहा है कि टिकटों की कीमतें हाल ही में रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' के वीकेंड टिकट रेट के बराबर रखी जाएं, ताकि दर्शकों को समान मूल्य पर फिल्म देख...
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘वेलकम टू द जंगल’

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘वेलकम टू द जंगल’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, फिल्म का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 106.48 करोड़ रुपये हो गया है। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चौथे दिन देशभर में करीब 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। लगभग 11 हजार शोज में प्रदर्शित फिल्म को खासकर शाम और रात के शो में अच्छी संख्या में दर्शक मिले। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव समेत कई कलाकार हास्य और एक्शन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल 'व...
‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर आया सामने

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर आया सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता राघव जुयाल की आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में राघव 'अजय सिंह' नाम के एक महत्वाकांक्षी युवक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखता है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है और इसकी कहानी एक साधारण युवक के हीरो बनने के सफर पर आधारित है। राघव जुयाल ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, बॉलीवुड, तैयार हो जाइए। एक नया हीरो आ रहा है। टीजर जल्द ही आने वाला है। लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी और संगीत का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। पोस्टर के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में राघव जुयाल के साथ निहारिका एनएम, संजय कपूर, निक्की वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राघव हाल के वर्षों में किल औ...
कुबेरेश्वरधाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

कुबेरेश्वरधाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे, पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश
कहा-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है कुबेरेश्वरधाम, सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने में पंडित मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदानसीहोर। कुबेरेश्वरधाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है। यहां से दिया जा रहा धर्म, सेवा और संस्कार का संदेश देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर के करोड़ों श्रद्धालुओं को प्रेरित कर रहा है। देश भर के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। उक्त विचार बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पंडित श्री मिश्रा के साथ उन्होंने कथा स्थल के अलावा यहां पर आने वाले लाखों श्रद्ध...
US: ट्रंप की तेल कंपनियों को सख्त चेतावनी, बोले- ‘पेट्रोल के दाम कम करो वरना…’

US: ट्रंप की तेल कंपनियों को सख्त चेतावनी, बोले- ‘पेट्रोल के दाम कम करो वरना…’

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में आई भारी गिरावट के बाद अब अमेरिकी राजनीति में उबाल आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने देश के सभी पेट्रोल रिटेलर्स (पेट्रोल पंप मालिकों) और बड़ी तेल कंपनियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए ईंधन की कीमतों में तुरुंत कटौती करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने तेल कंपनियों पर आम जनता की जेब काटने और 'प्राइस गॉजिंग' यानी नाजायज मुनाफाखोरी का सीधा आरोप लगाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया और आधिकारिक बयानों के जरिए अमेरिकी तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशनों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों (जैसे अमेरिका-इरान वार्ता) और बाजार के रुख के कारण कच्चे तेल की कीमत गिरकर लगभग $68 प्रति बैरल पर आ गई। ट्रंप क...
UP: अयोध्या में बड़ा हादसा…. एक ही परिवार की 5 महिलाएं सरयू में डूबीं, 3 के शव मिले

UP: अयोध्या में बड़ा हादसा…. एक ही परिवार की 5 महिलाएं सरयू में डूबीं, 3 के शव मिले

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले (Ayodhya district) में मंगलवार को सरयू नदी (Saryu River) में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव के पास एक ही परिवार की दो महिलाओं और तीन किशोरियों समेत पांच लोग नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक दो किशोरियों की तलाश जारी रही। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक ही परिवार की दो महिलाएं और तीन किशोरियां सरयू नदी के किनारे घूमने गई थीं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद मीरापुर रुदौली निवासी मेराज की 35 साल पत्नी शाहीन नदी में नहाने उतरीं। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए 16 साल नाजिया, 15 साल रशीदा, 18 वर्षीय मरियम और 40 वर्षीय सज...
भारत दौरे पर आएंगी जापान की PM सनाए ताकाइची…. निवेश को लेकर हो सकते हैं नए ऐलान

भारत दौरे पर आएंगी जापान की PM सनाए ताकाइची…. निवेश को लेकर हो सकते हैं नए ऐलान

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जापान (Japan) की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची (Prime Minister Sanae Takaichi) की भारत यात्रा (India Tour) को कई मायनों में महत्वूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार, बुनियादी ढांचे में दीर्घकालिक निवेश, पूर्वोत्तर विकास, कृत्रिम बुद्धिमता के क्षेत्र में नए ऐलान किए जा सकते हैं। साथ ही हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए क्वाड को फिर से सक्रिय करने पर भी बात हो सकती है। भारत में भारी निवेशकूटनीतिक जानकारों के अनुसार भारत के विकास में जापान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि उसने बुनियादी ढांचे, ऑटोमाइबल तथा भारी उद्योग क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश किया है और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी वह निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान, संयुक्त उपक्रम और निवेश की जापान से अपार संभावनाएं हैं। जापान का मौजूदा निवेश...
PM मोदी ने ईरान से राष्ट्रपति को किया टेलीफोन…. बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हो आवाजाही की स्वतंत्रता

PM मोदी ने ईरान से राष्ट्रपति को किया टेलीफोन…. बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हो आवाजाही की स्वतंत्रता

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ईरान (Iran) के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन (President Dr. Masoud Pezeshkian) से मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया (West Asia) की हालिया घटनाओं और आगे की दिशा की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। पीएम मोदी ने समझौते का स्वागत करते हुए भारत की स्थिर नीति को दोहराया कि क्षेत्र के सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही होना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान समुद्री नौवहन की स्वतंत्रता और वाणिज्य की सुरक्षा को बनाए रखने के महत्व को भी सामने रखा गया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं के बारे में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बात हुई। बा...