NEET पेपर लीक आंदोलन पर विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, 20 हजार से अधिक संदिग्ध अकाउंट रडार पर
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय संदिग्ध विदेशी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित बताए जा रहे 20 हजार से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है। इन अकाउंट्स की गतिविधियों और इनके जरिए साझा किए गए कंटेंट की जांच जारी है।
कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में
सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध अकाउंट इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पाए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन नैरेटिव को प्रभावित करने और आंदोलन से जुड़ी सामग्री को व्यापक स्तर पर प्...









