Wednesday, July 8खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 8, 2026

इंडोनेशिया को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल देगा भारत, जकार्ता में समझौते पर हुए हस्ताक्षर

इंडोनेशिया को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल देगा भारत, जकार्ता में समझौते पर हुए हस्ताक्षर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
जकार्ता (इंडोनेशिया)। भारत ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति इंडोनेशिया को करेगा। इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को वार्ता की। इसके बाद दोनों की उपस्थिति में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर कर उसका आदान-प्रदान किया गया। वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने पर भी सहमति बनी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के दो दिन के दौरे पर हैं। 2023 के बाद दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति प्राबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी अंतारा और जकार्ता पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद इंडोनेशिया और भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिस...
रोहन ठक्कर की दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, तस्वीरों में दिखा प्यार

रोहन ठक्कर की दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, तस्वीरों में दिखा प्यार

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ विवाह कर लिया। शादी समारोह परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में बेहद निजी अंदाज में हुआ। विवाह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिन पर प्रशंसक और फिल्मी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर ने पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाईं। अंशुला ने अपनी शादी में ट्रेंड से हटकर पारंपरिक भारतीय रंगों को चुना। उन्होंने कोरल पीच रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जबकि रोहन ठक्कर बेज रंग की शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। शादी की तस्वीरों में दोनों पारंपरिक रस्में निभाते और खुश नजर आए। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी बहनों का फर्ज निभाते हुए सिंदूर दान की रस्म में हिस्सा लिया, जिससे समारोह और भी भावुक बन गया। शादी ...
‘मोआना’ के जरिए प्रेरणा बांटेंगी कैथरीन लागाइया

‘मोआना’ के जरिए प्रेरणा बांटेंगी कैथरीन लागाइया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित लाइव-एक्शन फिल्म 'मोआना' 10 जुलाई को अंग्रेज़ी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रहीं 19 वर्षीय अभिनेत्री कैथरीन लागाइया ने अपने सफर को याद करते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ एक बेहतर कलाकार बनाया, बल्कि खुद पर भरोसा करना भी सिखाया। उन्होंने कहा कि मोआना की तरह उन्होंने भी डर पर जीत हासिल कर हर नए अवसर को अपनाना सीखा। कैथरीन ने बताया कि फिल्म में दादी ताला द्वारा मोआना को दिया गया संदेश, 'रीफ से आगे बढ़ने' उनके जीवन का भी अहम सबक बन गया। उनके अनुसार कई बार जीवन हमें ऐसे अवसर देता है, जिनसे हम घबराते हैं, लेकिन वही मौके हमें हमारी असली मंजिल तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह काफी घबराई हुई थीं, लेकिन इस यात्रा ने उन्हें अधिक आत्मविश्वासी और साहसी बना दिया। ऑस्कर-नामांकित एनिमेटेड फिल्म के इस ...
कृति सेनन ने एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

कृति सेनन ने एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने कुछ साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कृति ने कहा कि यह फैसला उन्होंने पूरी समझदारी और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उन्होंने फिल्म 'मिमी' की शूटिंग शुरू होने से पहले पूरी कराई थी, जब उन्हें फिल्म के लिए वजन बढ़ाना था। कृति ने बताया कि एक करीबी व्यक्ति की सलाह के बाद उन्होंने इस विषय पर गंभीरता से विचार किया। अभिनेत्री के मुताबिक, जब उन्हें 'मिमी' के लिए वजन बढ़ाने की तैयारी करनी थी, तब उन्हें लगा कि यही एग्स फ्रीज कराने का सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं, जिससे शरीर में बदलाव और पेट फूलने जैसी स्थितियां हो सकती हैं। चूंकि वह पहले से ही फिल्म के लिए शारीर...