ब्रायन लारा ने सर गारफील्ड सोबर्स को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें वेस्टइंडीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया। लारा ने कहा कि सोबर्स की विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने संदेश में लारा ने लिखा, हमारे सबसे महान खिलाड़ी हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार के हर सदस्य के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें वह ताकत दी, जिसकी उन्हें सबसे अधिक जरूरत थी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस बेहद कठिन समय में उनके परिवार को शांति और संबल मिले। शांतिपूर्वक विश्राम करें, महान खिलाड़ी। आपकी विरासत को कभी भुलाया नहीं जाएगा।
क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में थे सोबर्स
सर गारफील्ड सोबर्स ने 1954 से 1974 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 5...









