Saturday, July 4खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 4, 2026

चिंताजनक: 17 लाख उपग्रह और अंतरिक्ष दर्पण, तारों की दुनिया को बना देंगे इतिहास; वैज्ञानिकों की चेतावनी क्या?

चिंताजनक: 17 लाख उपग्रह और अंतरिक्ष दर्पण, तारों की दुनिया को बना देंगे इतिहास; वैज्ञानिकों की चेतावनी क्या?

अंतरराष्ट्रीय, विशेष समाचार
नई दिल्‍ली। सदियों से इंसान जिस तारों भरे आसमान को विस्मय और जिज्ञासा के साथ देखता आया है, वह आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदल सकता है। पृथ्वी की निचली कक्षा में बड़ी संख्या में नए उपग्रहों और विशाल अंतरिक्ष दर्पणों को भेजने की प्रस्तावित योजनाओं ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि इन परियोजनाओं पर बिना किसी प्रभावी नियंत्रण के अमल हुआ तो रात का प्राकृतिक अंधकार धीरे-धीरे समाप्त होने लगेगा, दूरस्थ आकाशगंगाओं, पृथ्वी जैसे ग्रहों और ब्रह्मांड की खोज को बाधित कर सकती है।यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी (ईएसओ) के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन के निष्कर्ष प्रतिष्ठित शोध पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित हुए हैं। अध्ययन के अनुसार पृथ्वी की कक्षा में किसी भी समय अधिकतम लगभग 1 लाख अपेक्षाकृत मंद उपग्रह ही होने चाहिए। इसके विपरीत विभिन्न कंपनियों और संस...
राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आस्था को पहुंची ठेस, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, कहा- आस्था को पहुंची ठेस, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मंदिर की वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। 'रामभक्तों की आस्था को पहुंचा आघात' दत्तात्रेय होसबाले ने जारी बयान में कहा कि राम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, त्याग और करोड़ों श्रद्धालुओं के समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में रामलला मंदिर के दान पात्रों से धन चोरी की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने पूरे हिंदू समाज और रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सामान्य घटना मानकर नहीं छोड़ा जाना चाहिए, बल्कि इसकी गंभीरता को देखते हु...
समाज की परंपराओं से आगे बढ़ी मिसाल: मध्य प्रदेश के युवक ने किन्नर साथी से लिए सात फेरे, चर्चा में आई अनोखी शादी

समाज की परंपराओं से आगे बढ़ी मिसाल: मध्य प्रदेश के युवक ने किन्नर साथी से लिए सात फेरे, चर्चा में आई अनोखी शादी

मध्य प्रदेश
जयपुर। राजस्थान के बारां जिले में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश के एक युवक ने राजस्थान की किन्नर साथी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह को लेकर स्थानीय स्तर पर सामाजिक स्वीकार्यता, समानता और रिश्तों की नई सोच पर भी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, बारां जिले के शाहाबाद उपखंड के देवरी गांव की रहने वाली किन्नर सोनू उर्फ रेशमा और मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत पिछले लगभग एक वर्ष से एक-दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान दोनों के बीच विश्वास और अपनापन बढ़ा और समय के साथ उनका रिश्ता विवाह तक पहुंच गया। समाज की परवाह छोड़ लिया साथ निभाने का फैसला बताया जा रहा है कि सागर ने जब रेशमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने शुरुआत में समाज की प्रतिक्रिया और लोगों की सोच ...
दान पेटी में मिलीं अनोखी मन्नतें: किसी ने मांगी करोड़पति बनने की दुआ, तो किसी ने NEET में सफलता की प्रार्थना

दान पेटी में मिलीं अनोखी मन्नतें: किसी ने मांगी करोड़पति बनने की दुआ, तो किसी ने NEET में सफलता की प्रार्थना

विशेष समाचार
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खोली गईं तो नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं की लिखी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। इनमें कुछ ऐसी थीं, जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और अधिकारियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी ने आर्थिक सफलता के लिए अनोखे संकल्प लिखे तो किसी छात्र ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता की कामना भगवान शिव से की। करोड़पति बनने के लिए लिखा अनोखा संकल्प अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर दान पेटी में डालते हैं। जून माह की दान पेटियों की गणना के दौरान एक युवक की लिखी पर्ची सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी। युवक ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वह जल्द आर्थिक रूप से संपन्न बने। इसके साथ उसने स्वयं पर कई तरह के अनुशासन लागू करने का संकल्प भी लिखा। उसने लिखा कि वह खुद से अनावश्यक ब...
चार महीने बाद होगा अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार

चार महीने बाद होगा अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के करीब चार महीने बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यह देश के इतिहास के सबसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों में से एक हो सकता है। सुरक्षा परिस्थितियों के कारण अंतिम संस्कार में हुई देरी के बीच सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि इतने लंबे समय तक उनके पार्थिव शरीर को किस प्रकार सुरक्षित रखा गया। युद्ध के कारण टलता रहा अंतिम संस्कार अधिकारियों के अनुसार, 86 वर्षीय खामेनेई का 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके आवास पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों के दौरान निधन हो गया था। शुरुआत में उनका अंतिम संस्कार मार्च में प्रस्तावित था, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और जारी सैन्य तनाव के चलते कार्यक्रम कई बार स्थगित करना पड़ा। ईरानी प्रशासन का कहना है कि परिस्थितियों को देखते...
सिंधु जल संधि के बाद ‘नैरेटिव वॉर’ की तैयारी? लीक रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की नई रणनीति का दावा

सिंधु जल संधि के बाद ‘नैरेटिव वॉर’ की तैयारी? लीक रिपोर्ट्स में पाकिस्तान की नई रणनीति का दावा

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर और सिंधु जल संधि पर भारत के रुख के बाद पाकिस्तान कथित तौर पर भारत के खिलाफ एक नए "नैरेटिव वॉर" की रणनीति पर काम कर रहा है। सूत्रों और कथित तौर पर लीक हुई रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सैन्य प्रतिष्ठान सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए भारत के खिलाफ माहौल बनाने की योजना तैयार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की कोशिश पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर वैश्विक स्तर पर भारत के खिलाफ वैकल्पिक नैरेटिव तैयार करने की है। इसके लिए आने वाले समय में देश और विदेश में विभिन्न कार्यक्रमों तथा मीडिया अभियानों की रूपरेखा भी बनाई जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सेना और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर घरेलू स्तर पर अप...
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की जयपुर में हुई एंजियोप्लास्टी…. ब्लड ग्रुप को लेकर बड़ी चूक

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की जयपुर में हुई एंजियोप्लास्टी…. ब्लड ग्रुप को लेकर बड़ी चूक

राज्य, राष्ट्रीय
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Former Vice President Jagdeep Dhankhar) शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच (Health Check-up) के लिए जयपुर पहुंचे, जहां निजी अस्पताल में उनकी सफल एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की गई। लेकिन इस पूरे मेडिकल प्रोटोकॉल के बीच एक ऐसी चूक सामने आई, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। धनखड़ के लिए रिजर्व रखे जाने वाले ब्लड ग्रुप को लेकर जयपुर CMHO कार्यालय से बड़ी गलती हो गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते यह त्रुटि पकड़ में आ गई और संशोधित पत्र जारी कर स्थिति संभाल ली गई। ब्लड ग्रुप की गलती से मचा हड़कंपपूर्व उपराष्ट्रपति के जयपुर दौरे को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से विशेष मेडिकल प्रोटोकॉल लागू किया गया था। उनके निजी सचिव की ओर से भेजे गए आधिकारिक प्रोटोकॉल लेटर में स्पष्ट रूप से A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ...
देश की अथर्व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास….2036 तक कुल उपभोक्ता खर्च में होगा 93% हिस्सा

देश की अथर्व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास….2036 तक कुल उपभोक्ता खर्च में होगा 93% हिस्सा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की अर्थव्यवस्था (Economy) आने वाले सालों में किसके दम पर आगे बढ़ेगी? इसका जवाब देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि भारत का मिडिल क्लास (मध्यम वर्ग) ही देश की आर्थिक वृद्धि का सबसे बड़ा इंजन बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2036 तक भारत के मिडिल क्लास और उच्च-मध्यम वर्ग (Slightly Affluent Population) का देश के कुल उपभोक्ता खर्च (Consumer Spending) में 93% हिस्सा होगा, यानी अगले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा ताकत इसी वर्ग की बढ़ती खरीदारी और खर्च से मिलेगी। फ्रांस के Aix-Marseille यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित आर्थिक सम्मेलन Rencontres Économiques d'Aix-en-Provence को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्...
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वसूला तय सीमा से अधिक ब्याज….. RBI ने ठोका 63.60 लाख का जुर्माना

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वसूला तय सीमा से अधिक ब्याज….. RBI ने ठोका 63.60 लाख का जुर्माना

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के प्रमुख सरकारी बैंकों (Public sector Banks) में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) पर भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India-RBI) ने 63.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने यह कार्रवाई बैंक द्वारा कुछ लोन खातों में तय सीमा से अधिक ब्याज वसूलने और KYC (Know Your Customer) नियमों का पालन नहीं करने के कारण की है। RBI के इस कदम से साफ संदेश गया है कि बैंकिंग नियमों के उल्लंघन पर किसी भी बैंक को राहत नहीं दी जाएगी, चाहे वह सरकारी बैंक ही क्यों न हो। क्या है मामला?RBI के अनुसार, यह मामला बैंक की 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति के निरीक्षण के दौरान सामने आया। जांच में पाया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुछ ग्राहकों से निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला। इसके अलावा कई खातों में ग्राहकों की KYC जानकारी को तय समय सीमा के अंदर CKYCR (Central KYC Records Registry) ...
MP: मैहर के इस गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने की कोशिश में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

MP: मैहर के इस गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने की कोशिश में 3 लोगों की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के अमरपाटन थाना (Amarpatan Police Station) क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां के ग्राम खरामसेड़ा (Village Kharamseda) के अहिरान टोला में शुक्रवार की रात कुएं में गिरे एक बैल की जान बचाने के चक्कर में तीन घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए। दरअसल बैल को बाहर निकालने की कोशिश में चार ग्रामीण एक-एक कर कुएं की गहराई में उतरे, लेकिन भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते चारों अचेत हो गए। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे की शुरुआत शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस वक्त हुई, जब गांव के रामनिवास कुशवाहा के घर के पास बने करीब 35 फीट गहरे कुएं में अचानक एक बैल गिर गया। बैल को कुएं में तड़पता देख गांव के ...