Thursday, July 2खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 2, 2026

Venezuela: भूकंप में मृतकों की संख्या 2200 के पार, अब भी रेस्क्यू जारी, मेक्सिको से आई मशहूर बचाव टीम

Venezuela: भूकंप में मृतकों की संख्या 2200 के पार, अब भी रेस्क्यू जारी, मेक्सिको से आई मशहूर बचाव टीम

अंतरराष्ट्रीय
मेक्सिको सिटी। वेनेजुएला (Venezuela) में आए विनाशकारी भूकंप (Earthquakes) ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मृतकों की संख्या 2,200 के पार पहुंच गई है, जबकि 11,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस मुश्किल घड़ी में मेक्सिको (Mexico) की मशहूर बचाव टीम 'टोपोस' (Topos Azteca) मदद के लिए वेनेजुएला पहुंच रही है। यह टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में माहिर मानी जाती है। तबाही का मंजर और बढ़ती चुनौतियांभूकंप के करीब एक हफ्ते बाद भी वेनेजुएला में हालात बेहद खराब हैं। सबसे ज्यादा असर ला गुआरा राज्य में हुआ है, जहां कई बहुमंजिला इमारतें और घर जमींदोज हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बचाव टीमें दिन-रात मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, समय बीतने के साथ अब जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। मेक्सिको से रवाना हुए 39 वर्षीय स्वयंसेवक जर्मन बेलो अपने साथ बचाव उपकरणों के अलावा बड़ी...
मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल…! 6 दिग्गज मंत्री OUT और 9 नए चेहरे हो सकते हैं IN

मोदी कैबिनेट में जल्द होगा बड़ा फेरबदल…! 6 दिग्गज मंत्री OUT और 9 नए चेहरे हो सकते हैं IN

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जल्द ही अपनी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Reshuffle) करने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, यह फेरबदल जल्द से जल्द होने की संभावना है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में कुछ चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं। खराब प्रदर्शन और राजनीतिक समीकरणों के चलते कई दिग्गज मंत्रियों (Veteran Ministers) की विदाई हो सकती है, वहीं कुछ नए और अप्रत्याशित चेहरो को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अलग-अलग हुई मुलाकातों के बाद इस कवायद को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में कुछ बड़े विभागों के मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे करीब आधा दर्जन मंत्री हैं, जिनके नाम पर कैंची चल सकती है। वहीं, ...
केतन मर्डर केस में नया खुलासा… सिया को कई बार राजस्थान लेकर आया था चेतन, यहीं रहने का था प्लान

केतन मर्डर केस में नया खुलासा… सिया को कई बार राजस्थान लेकर आया था चेतन, यहीं रहने का था प्लान

राष्ट्रीय
पुणे। पुणे (Pune) के रियल एस्टेट कारोबारी (Real estate Businessman) केतन अग्रवाल (Ketan Agarwal) मर्डर केस से जुड़े नए पहलू रोज सामने आ रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसका प्रेमी चेतन फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और नए-नए खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के बचपन के दोस्तों ने भी उसे लेकर नए खुलासे किए हैं। चेतन के दोस्तों का कहना है कि चेतन और सिया कई बार राजस्थान घूमने के लिए आए थे, यहां पर उसने सिया को अपने दोस्तों से भी मिलवाया था। इतना ही नहीं, दोनों मिलकर जल्दी ही शादी करने की योजना भी बना रहे थे। दोस्तों के मुताबिक चेतन खुले तौर पर इस बात को स्वीकार करता था कि राजस्थान में उसके रहने के लिए सिया अपने परिवार से पैसा लेगी। मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला चेतन चौधरी अपने परिवार के साथ पुणे आया था। यहां पर उसके ...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बुधवार से मदरसा बोर्ड खत्म (Madrasa Board Abolished) हो गया। अब इसकी जगह राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (State Minority Education Authority) ने ले ली है। इसके तहत मुस्लिम समेत सभी 5 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थान आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को अपनी ज्ञानधारा से सिंचित करने वाले उत्तराखंड की यह जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा एवं संस्कार के मामले में एक आदर्श स्थापित करे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों को अच्छी, संस्कार युक्त और आधुनिक शिक्षा देने के लिए पहली जुलाई से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की स्थापना करने का ऐतिहासिक...
MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

MP कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर आई सामने…. आलाकमान से हस्तक्षेप की मांग

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। 21 साल से सत्ता से बाहर बैठी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस (Congress) आज भी सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनों की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है. कभी प्रदेश अध्यक्ष (State President) और पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) के बयान आमने-सामने आ जाते हैं, कभी विधायक (MLA) खुले मंच पर बड़े नेताओं की एकजुटता पर सवाल उठाते हैं और अब पार्टी कार्यालय में ही यूथ कांग्रेस की बैठक धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई. कांग्रेस नेताओं ने अब आलाकमान (High Command) से हस्तक्षेप की मांग की है तो बीजेपी अब तंज कस रही है। मंगलवार को भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठन की समीक्षा चल रही थी लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बहस से धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच ऐप आधारित मूल्यांकन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही...