Tuesday, July 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 14, 2026

विश्व कप में इतिहास रचने वाली नीरू धांडा बोलीं- अब भारत को लगातार मिलेंगे पदक

विश्व कप में इतिहास रचने वाली नीरू धांडा बोलीं- अब भारत को लगातार मिलेंगे पदक

खेल
नई दिल्ली, 12 जुलाई (हि.स.)। भारतीय शॉटगन निशानेबाज नायब सूबेदार नीरू धांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया है। 26 वर्षीय नीरू ने क्वालिफिकेशन में 121/125 का शानदार स्कोर बनाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और फाइनल में फ्रांस की पूर्व विश्व चैंपियन कैरोल कॉर्मेनियर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। ऐतिहासिक जीत के बाद नीरू धांडा ने कहा कि पदक समारोह में भारतीय तिरंगे को सबसे ऊपर लहराते देखना उनके जीवन का सबसे भावुक और यादगार पल था। उन्होंने कहा, जब राष्ट्रीय ध्वज सबसे ऊपर गया तो एहसास हुआ कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों को हराना हमारे लिए भी संभव है। लंबे समय बाद महिला ट्रैप में भारत को यह सफलता मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि अब भारत को इस स्पर्ध...
‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज

‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
प्राइम वीडियो की आगामी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक सरकारी स्कूल की दिलचस्प और भावनात्मक कहानी दिखाई गई है, जिसमें हास्य, चुनौतियां और प्रेरणा का अनोखा मेल नजर आता है। सीरीज में अभिनेता केके मेनन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी नामक एक मस्तमौला हेडमास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिल्ली के बेहतरीन हेडमास्टरों के लिए आयोजित कैम्ब्रिज ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने बदहाल सरकारी स्कूल में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद स्कूल में होने वाली मजेदार घटनाएं, शरारती बच्चों की धमा चौकड़ी और भावनात्मक पल कहानी को रोचक बनाते हैं। सात एपिसोड वाली यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है...
‘उड़ता तीर’ के सेट से सामने आया आयुष्मान-सारा का धमाकेदार डांस

‘उड़ता तीर’ के सेट से सामने आया आयुष्मान-सारा का धमाकेदार डांस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस बीच फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों कलाकार रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लोकप्रिय गीत 'ऐ काश के हम' की धुन पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सारा सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि आयुष्मान नीले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद प्रशंसक यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह गीत फिल्म का हिस्सा होगा या सिर्फ शूटिंग का एक अभ्यास दृश्य है। बताया जा रहा है कि 'उड़ता तीर' एक जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें आयुष्मान एक बार फिर अपने च...
दिव्य कथाओं को मिलेगा एआई का नया स्वर, टी-सीरीज़ ने लॉन्च किया ‘अमृत गाथाएं’

दिव्य कथाओं को मिलेगा एआई का नया स्वर, टी-सीरीज़ ने लॉन्च किया ‘अमृत गाथाएं’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टी-सीरीज ने अपने नए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित भक्ति पॉडकास्ट 'अमृत गाथाएं' की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी की एआई आधारित भक्ति श्रृंखला 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब कंपनी आध्यात्मिक कहानियों को नए अंदाज में पेश करने जा रही है। कंपनी ने 'अमृत गाथाएं' का टीजर भी जारी कर दिया है। इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड हर बुधवार और शनिवार को टी-सीरीज़ भक्ति सागर यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे। 'अमृत गाथाएं' में भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं को एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए आकर्षक दृश्यों और प्रभावशाली कहानी के साथ दिखाया जाएगा। इसमें भक्ति, ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई प्रेरणादायक कहानियां शामिल होंगी, जिन्हें आज के डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टी-सीरीज़ का कहना है कि इस पहल का मकसद नई तकनीक का इस्तेमाल कर...
पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
गुरुग्राम। भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने मंच से अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाया और उन्हें अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सार्वजनिक रूप से रिश्ते की पुष्टि की। कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने कहा, “ये हैं मेरे चौधरी साहब। इन्होंने ही मुझे इस उंगली में रिंग पहनाई है।” इसके बाद शेखर चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां दोनों का दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ स्वागत किया। जैस्मिन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और शेखर को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जैस्मिन गोल्डन रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं। कॉन्सर्ट में उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘शरारत’, ‘धुरंधर’, ‘इल्ल...
IAEA को न्यूक्लियर साइट के पास फटकने भी ना देंगे, US-ईरान जंग के बीच तेहरान ने खड़ा किया नया बखेड़ा

IAEA को न्यूक्लियर साइट के पास फटकने भी ना देंगे, US-ईरान जंग के बीच तेहरान ने खड़ा किया नया बखेड़ा

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्रालय ने हालिया अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इनसे महीनों की कूटनीतिक कोशिशों को नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय ने कहा, कि अमेरिकी सरकार ने होर्मुज़ में ज़रूरी इंतज़ाम लागू करने की ईरान की प्रक्रिया में खुलेआम बाधा डाली है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई जंग के बीच तेहरान ने आज (सोमवार, 13 जुलाई को)दो टूक लहजे में कहा है कि वह अपने कुछ परमाणु केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण फिर से शुरू करने के लिए सहमत नहीं होगा। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई से जब सवाल किया गया कि क्या ईरान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को परमाणु स्थलों तक फिर से पहुँचने की अनुमति देगा, तो उन्होंने कहा कि ईरान इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा। यह रुख ईरान और अमेरिका के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) ...
उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी पोस्ट, बीजेपी पर कसा तंज, कहा- काश ऐसा होता

उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया डोनाल्ड ट्रंप का फर्जी पोस्ट, बीजेपी पर कसा तंज, कहा- काश ऐसा होता

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर को दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के बीच सियासी जंग जारी है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक व्यंग्यात्मक 'फर्जी' सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया है. इसके जरिए उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है. ये पैरोडी पोस्ट बिल्कुल ट्रंप के जाने-पहचाने अंदाज में लिखा गया है. इसमें मजाक में दिखाया गया है कि ट्रंप जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन कर रहे हैं और उमर अब्दुल्ला के मिशन की तारीफ कर रहे हैं. इस फर्जी पोस्ट में लिखा है, 'जम्मू-कश्मीर में कुछ बहुत बड़ा हो रहा है! मुझे अपने दोस्त, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की जमकर तारीफ करनी होगी. क्या इंसान है! वो बहुत मेहनत कर रहे हैं, समझदारी से बात कर रहे हैं और शेर की तरह स्टेटहुड के लिए लड़ रहे हैं.' ...
ओडिशा में युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, पिता ने बहू पर लगाया मोबाइल से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच जारी

ओडिशा में युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, पिता ने बहू पर लगाया मोबाइल से हमला करने का आरोप; पुलिस जांच जारी

राष्ट्रीय
भुवनेश्वर। ओडिशा के बलांगीर जिले में एक युवक की मौत के बाद मामला विवादों में घिर गया है। मृतक के पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कुछ सप्ताह पहले हुए घरेलू विवाद के दौरान उसने मोबाइल फोन से उनके बेटे के सिर पर हमला किया था। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में युवक लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित पाया गया है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती यह मामला बलांगीर जिले के लक्ष्मीजोर थाना क्षेत्र के चिमिनी भाटीपाड़ा गांव का है। पुलिस के अनुसार, स्वप्नेश्वर मिश्रा को 9 जुलाई को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता ने ...
UNSC में 2028-29 के लिए भारत ने पेश की दावेदारी, जयशंकर ने लॉन्च किया ‘SHANTI’ मिशन; तय किए 6 एजेंडे

UNSC में 2028-29 के लिए भारत ने पेश की दावेदारी, जयशंकर ने लॉन्च किया ‘SHANTI’ मिशन; तय किए 6 एजेंडे

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अस्थायी सीट पर 2028-29 के कार्यकाल के लिए दावेदारी पेश की है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की दावेदारी का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि UNSC में भारत की रणनीति SHANTI (Securing Holistic Advancement through Norms, Trust and Integrity) के सिद्धांतों पर होगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों यानी ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देगा। भारत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े फैसलों में ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़नी चाहिए और उसे वैश्विक भविष्य तय करने में बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए।यूएन में सुधार पर जोरजयशंकर ने कहा कि भारत रिफॉर्म को आगे बढ़ा...
अब तक सिर्फ 1.97 करोड़ ITR दाखिल, डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद नहीं… कहीं भारी न पड़ जाए 31 जुलाई का इंतजार!

अब तक सिर्फ 1.97 करोड़ ITR दाखिल, डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद नहीं… कहीं भारी न पड़ जाए 31 जुलाई का इंतजार!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return- ITR) दाखिल नहीं किया है और सोच रहे हैं कि पिछले साल की तरह इस बार भी सरकार अंतिम तारीख बढ़ा देगी, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए 31 जुलाई ITR फाइल करने की आखिरी तारीख है। हालांकि, अब तक केवल करीब 1.97 करोड़ ITR ही दाखिल हुए हैं, जबकि पिछले दो वर्षों में कुल 7 करोड़ से ज्यादा रिटर्न फाइल हुए थे। धीमी रफ्तार को देखकर कई लोग डेडलाइन (Deadline) बढ़ने की उम्मीद लगा रहे हैं, लेकिन टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार ऐसा होने की संभावना बेहद कम है। पिछले साल सरकार ने ITR फाइल करने की अंतिम तारीख इसलिए बढ़ाई थी, क्योंकि आयकर विभाग ने ITR फॉर्म और ऑनलाइन फाइलिंग यूटिलिटी जारी करने में देरी की थी। इसके कारण करदाताओं के पास रिटर्न दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था। लेकिन,...