नड्डा संग वार्ता से नहीं निकला हल, CJP ने तेज किया आंदोलन; जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच सोमवार को पहली बार औपचारिक बातचीत हुई, लेकिन यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद CJP ने साफ कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। पार्टी ने अब ऐलान किया है कि आगे की बातचीत तभी होगी, जब सरकार का प्रतिनिधि खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
इस बीच संसद की ओर निकाले गए 'संसद चलो' मार्च को दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके दौरान लाठीचार्ज की भी खबर सामने आई। CJP ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए।
CJP बोली- बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला
पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक से कोई समाधान नहीं निकला। उनके मुताबिक सरकार ने आंदोलनकारियों क...









