Tuesday, July 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 13, 2026

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
-दतिया के हर दरवाजे पर शीष झुकाऊंगा, श्री आशुतोष तिवारी को विजयी बनाऊंगा : डॉ. नरोत्तम मिश्रादतिया/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन-पत्र दाखिल कराया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किला चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया का चुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं रह गया है। दतिया का उपचुनाव राजा और रंक के बीच का चुनाव है। कांग्रेस ने राज परिवार से प्रत्याशी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा से गरीब परिवार के सामान्य कार्यकर्ता श्री आशुतोष तिवारी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस को उनकी जमीन नहीं पता, लेकिन आसमान खरीदने की बात करते हैं। कांग्रेस पार...
मीडिया इंडस्ट्री में एआई की मास्टरिंग जरूरीः जयप्रकाश पराशर

मीडिया इंडस्ट्री में एआई की मास्टरिंग जरूरीः जयप्रकाश पराशर

मध्य प्रदेश
भोपाल। एआई के बिना आज किसी भी सेक्टर में काम नहीं चल सकता। मीडिया हो या कोई दूसरी इंडस्ट्री,एआई  तकनीक एक को-वर्कर की तरह हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। न्यूजरूम में टेक्नालाजी के कारण बहुत से बदलाव आ रहे हैं। एआई के पास डेटा है जिसके आधार पर मीडिया में न्यूज का प्लेसमेंट और प्रजेंटेशन बदल रहे हैं। लेकिन इस सबके बावजूद न्यूजरूम में सोर्स को वेरिफाई करने वाले एक्सपर्ट्स की हमेशा मांग बनी रहेगी। इन विशेषज्ञों को एआई कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकेगी। मीडिया और कम्युनिकेशन के प्रोफेशनल्स को एआई जैसी अपडेटेड टेक्नालाजी सीखना जरूरी है। यह बात आज एमसीयू में चल रहे एआई एफडीपी में आज वरिष्ठ पत्रकार श्री जयप्रकाश पराशर ने कही।श्री जयप्रकाश पराशर ने कहा कि मौजूदा समय में जर्नलिज्म में आटोमेटेड न्यूज रूम बन रहे हैं। खोजी पत्रकारिता में भी एआई का खूब उपयोग हो रहा है। उन्होंने कम्युनिकेशन और मीडिया ...
स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री श्री पटेल

स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दीर्घकालिक कार्य योजना करें तैयार: मंत्री श्री पटेल

मध्य प्रदेश
कचरा संग्रहण, निष्पादन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बनाएं स्पष्ट नीतिस्वच्छता व्यवस्था में स्कूलों, पंचायतों, विभागों और क्लस्टर आधारित मॉडल के समन्वय पर करें फोकस भोपाल : सोमवार, जुलाई 13, 2026, 14:04 IST पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की साधारण सभा की बैठक में कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी और सुव्यवस्थित प्रबंधन का विषय है। उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण एवं निष्पादन के लिए स्पष्ट नीति तैयार की जाए तथा पंचायतों, ब्लॉक स्तर और क्लस्टर स्तर पर दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि 10 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए तथा अगले 20 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कचरा निष्पादन प्रबंधन के उपाय क...
विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीन छात्रों के लिए ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत तीन छात्रों के लिए ₹1.53 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

मध्य प्रदेश
भोपाल । पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उन्हें वैश्विक पटल पर उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत सहयोग, संवेदनशील मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के सपनों को साकार करने और उनके अकादमिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विभाग की महत्वाकांक्षी 'पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना' के माध्यम से प्रदेश के तीन मेधावी विद्यार्थियों का विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पिछड़ा ...
माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

माताबसैया में दर्दनाक हादसा… पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

अपराध, मध्य प्रदेश
-बानमोर से मंदिर जा रहा था ऑटो, पाराशर की तिवरिया के पास हुआ हादसाफोटोमुरैना। जिले के थाना माताबसैया क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 महिलाओं और 2 बालिकाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माताबसैया थाना अंतर्गत पाराशर की तिवरिया के पास हुआ।जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग बानमोर से माताबसैया मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज गति की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। ट्रॉली में पत्थर के बड़े-बड़े ब्लॉक भरे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालसूचना मिलते ही थाना माताबसैया पुलिस मौके पर पहुंची। राह...
मध्य प्रदेश में तकनीक आधारित उद्योग विकास : संदर्भ- ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0’

मध्य प्रदेश में तकनीक आधारित उद्योग विकास : संदर्भ- ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0’

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत में पिछले एक दशक हुए डिजिटल परिवर्तनों ने  राष्ट्रीय विकास के आगे उसे आज अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर विकास की धुरी बनाया है। डिजिटल इंडिया मिशन, इंडिया एआई मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों ने देश को नई तकनीकी दिशा दी है। इसी राष्ट्रीय दृष्टि को राज्य स्तर पर गति देने का प्रयास इन दिनों मध्यप्रदेश में होता हुआ देखा जा सकता है, जिसमें कि 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0' उसी परिवर्तन का सशक्त प्रतीक बनकर हमारे सामने है। यह सम्मेलन निश्‍चि‍त ही मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उस नई आर्थिक सोच का परिचायक है, जिसमें मध्यप्रदेश स्वयं को कृषि प्रधान राज्य की पारंपरिक छवि से आगे बढ़ाकर भारत के उभरते हुए हाई-टेक औद्योगिक और डिजिटल केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहता है। वस्‍तुत: जैसा कि मुख्‍यमंत्री कई अवसरों पर कहते भी रहे हैं कि वि...
नेपाल में भूमिहीनों की बेदखली पर बढ़ा विरोध, बालेन शाह सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

नेपाल में भूमिहीनों की बेदखली पर बढ़ा विरोध, बालेन शाह सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल में भूमिहीन झुग्गीवासियों को वैकल्पिक पुनर्वास उपलब्ध कराए बिना अस्थायी आवास खाली कराने के सरकारी फैसले के विरोध में राजधानी काठमांडू में रविवार को प्रदर्शन हुआ। संयुक्त राष्ट्रीय भूमिहीन मोर्चा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सरकार से पुनर्वास सुनिश्चित करने के बाद ही बेदखली की कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन काठमांडू के सिंहदरबार सचिवालय के सामने स्थित मैतीघर मंडला में हुआ, जहां लोगों ने मानवाधिकारों की रक्षा, कथित अवैध गिरफ्तारियां रोकने और भूमिहीन परिवारों को स्थायी आश्रय उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बाढ़ के बाद बढ़ी मुश्किलें विरोध प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब शुक्रवार रात कीर्तिपुर स्थित सरकार के एक अस्थायी पुनर्वास केंद्र में बाढ़ का पानी भर गया। अधिकारियों के अनुसार, वहां रह रहे करीब 150 लोगों को सुरक्षा बलों की मदद से सुरक्...
‘पद से हटाने की जगह हो निलंबन’: संसदीय समिति ने दिया सुझाव, पीएम-सीएम को हटाने वाले बिल पर और क्या कहा?

‘पद से हटाने की जगह हो निलंबन’: संसदीय समिति ने दिया सुझाव, पीएम-सीएम को हटाने वाले बिल पर और क्या कहा?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को जेल जाने पर पद से हटाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर सिफारिशें देने की तैयारी कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का मानना है कि बर्खास्तगी के बजाय निलंबन का प्रावधान रखा जाना चाहिए। जेपीसी की मसौदा रिपोर्ट में कहा, ज्यादातर हितधारकों की राय में 30 दिन हिरासत में रहने पर पद से हटाने का प्रावधान असांविधानिक है। अदालती फैसलों को इंतजार किए बिना कोई कदम उठाना सही नहीं होगा।भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक की समीक्षा कर रही जेपीसी ने रिपोर्ट में दो खास और तीन सामान्य सुझाव रखे हैं। समिति ने प्रस्ताव दिया है कि पद से हटाना शब्द को निलंबन से प्रतिस्थापित किया जाए, अर्थात जिन मंत्रियों पर विशिष्ट आपराधिक आरोप हैं, उन्हें कानूनी कार्यवाही के नतीजे आने तक स्थायी रूप से पद से हटाने के बजाय नि...
US-ईरान तनाव से फिर उछले कच्चे तेल के दाम, क्या 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं कीमतें?

US-ईरान तनाव से फिर उछले कच्चे तेल के दाम, क्या 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं कीमतें?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक बार फिर वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ा दी है। पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ने के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो वैश्विक बाजार में कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है। कच्चे तेल में तेज उछाल बाजार में कारोबारी गतिविधियों के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमत में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि WTI क्रूड और मर्बन क्रूड भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। निवेशकों की चिंता का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक जोखिम और तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता है। विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी बड़े सैन्य टकराव का सीधा असर ऊर्जा बाजार पर पड़ता है, क्योंकि इस क्षेत्र से...
ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन, भारत पर 500% टैरिफ वाला ला रहे थे बिल

ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन, भारत पर 500% टैरिफ वाला ला रहे थे बिल

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन: साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया। यह जानकारी ग्राहम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी एक बयान में दी गई। एक्स पर जारी एक बयान में कहा गया है कि 'सीनेटर ग्राहम का परिवार इस समय प्रार्थनाओं के लिए आभारी है और इस बेहद मुश्किल दौर में निजता बनाए रखने का अनुरोध करता है।' आपको बता दें कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी थे और इस वक्त उस बिल को पारित करवाने की तैयारी कर रहे थे जिसमें भारत पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था। ये बिल रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने को लेकर था जिसको लेकर ट्रंप प्रशासन से समझौता हो गया था। लेकिन अब उनका निधन हो गया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधनएनबीसी न्यूज ने बताया है कि लिंडसे ग्राहम को शनिवार की रात उनके कैपिटल हिल निवास पर 'कार्डियक अरेस्ट' आया था जिसके बाद डॉक...