Thursday, July 9खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 9, 2026

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

खेल
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय ब्यूमोंट भारत के खिलाफ शुक्रवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अपने 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करेंगी। लॉर्ड्स में होने वाला यह पहला महिला टेस्ट मैच उनके करियर का विदाई मुकाबला भी होगा। साल 2009 में इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने वाली ब्यूमोंट ने अपने करियर में 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज हैं। वह इंग्लैंड की उन केवल दो महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा है। इसके अलावा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में 208 रन की पारी खेलकर वह महिला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की पहली द...
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का निधन

मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का निधन

मनोरंजन
मुंबई। अभिनेता, एंकर और होस्ट मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। इस दुखद समाचार के बाद मनोरंजन जगत और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मनीष पॉल और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके निधन की जानकारी मनीष पॉल की पीआर टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर दी। बयान में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। मनीष पॉल अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें व भावुक संदेश शेयर करते रहते थे। मदर्स डे 2025 पर उन्होंने अपनी मां को अपनी पहली गुरु बताते हुए लिखा था कि उन्होंने ही उन्हें बचपन से आत्मविश्वास दिया और हर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। कई साक्षात्कारों में भी मनीष अपनी सफलता और व्यक्तित्व का श्रेय अपनी मां को दे चुके हैं। दिल्ली में रेडियो ज...
बड़े बजट के साथ आ रही है अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’

बड़े बजट के साथ आ रही है अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’

मनोरंजन
अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। वर्ष 2023 में 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' जैसी सफल फिल्मों के बाद शाहरुख अब 'किंग' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे महंगी परियोजना बनने जा रही है, जिसके लिए निर्माताओं ने बड़े स्तर पर निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्माण बजट लगभग 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह राशि प्रिंट, प्रचार और कलाकारों की फीस से अलग है। माना जा रहा है कि फिल्म में भव्य एक्शन दृश्यों और अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे दर्शकों को बड़े पैमाने का सिनेमाई अनुभव मिल सके। बजट के मामले में ‘किंग’ शाहरुख की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान को भी पीछे छोड़ सकती है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह एक बड़े पैमाने की एक्शन-थ...
‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
रॉकिंग स्टार यश और कियारा आडवाणी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गीत 'तबाही' रिलीज हो गया है। विशाल मिश्रा की आवाज और संगीत से सजा यह रोमांटिक गीत अपनी भावनात्मक प्रस्तुति और खामोश प्रेम कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। गाने में यश और कियारा के बीच बिना शब्दों के गहरे भावनात्मक जुड़ाव को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। म्यूजिक वीडियो में यश के किरदार 'राया' और कियारा के बीच अनकहे जज्बातों को प्रमुखता से उभारा गया है। वीडियो का एक अहम दृश्य तब सामने आता है, जब तारा सुतारिया का किरदार रेबेका, राया से पूछता है कि क्या वह खुद के अलावा किसी और से प्यार कर सकता है। राया के इनकार के बावजूद अगले ही पल कियारा की ओर उठती उसकी नजरें उसके भीतर छिपे प्रेम और भावनात्मक संघर्ष को उजागर कर देती हैं। यही आंतरिक द्वंद्व गीत को अलग पहचान देता है। ...
बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पड़ी भारी, देखभाल नहीं करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति; बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला

बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पड़ी भारी, देखभाल नहीं करने पर वापस ले सकते हैं दी गई संपत्ति; बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला

राष्ट्रीय
मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि माता-पिता अपनी संपत्ति इस उम्मीद में बच्चों को उपहार स्वरूप देते हैं कि वे उनकी देखभाल करेंगे, लेकिन बच्चे इस जिम्मेदारी का पालन नहीं करते, तो ऐसी स्थिति में माता-पिता अपनी संपत्ति वापस पाने का अधिकार रखते हैं। अदालत ने यह भी कहा कि यह अधिकार केवल आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि संपन्न और आत्मनिर्भर वरिष्ठ नागरिक भी इसका लाभ उठा सकते हैं। यह फैसला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखद की खंडपीठ ने सुनाया। अदालत एक ऐसे मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें एक व्यक्ति ने वरिष्ठ नागरिक ट्रिब्यूनल के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे अपने पिता को फ्लैट का कब्जा लौटाने का निर्देश दिया गया था। गिफ्ट डीड में रखी गई थी देखभाल की शर्त ...
डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने यौन शोषण मामले में लेखिका को 50 लाख देने का दिया आदेश, जानें क्या हुआ था

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने यौन शोषण मामले में लेखिका को 50 लाख देने का दिया आदेश, जानें क्या हुआ था

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक कोर्ट ने यौन शोषण मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए लेखिका ई जीन कैरोल को 50 लाख डॉलर देने का आदेश दिया है। जूरी ने ट्रंप को लेखिका के साथ यौन उत्पीड़न करने और उन्हें बदनाम करने का दोषी पाया था। इसके पहले पिछले हफ्ते अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने मई 2023 के फैसले को चुनौती दी थी। इस फैसले में कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के लिए 20 लाख डॉलर और बदनाम करने के लिए 30 लाख डॉलर का हर्जाना देने का आदेश दिया था।ट्रंप के खिलाफ क्या है मामला?82 साल की ई जीन कैरोल पूर्व पत्रकार और कॉलमिस्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1996 में न्ययॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ उत्पीड़न किया था। साल 2029 में कैरोल के मेमॉयर में आरोपों के सामने आने के बाद ट्रंप ने उन्हें सन...
US में पत्नी की हत्या कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में प्रेमिका को भेजे सबूत

US में पत्नी की हत्या कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में प्रेमिका को भेजे सबूत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक आईटी कंपनी में कार्यरत तेलंगाना के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने के आरोप लगे हैं। उसकी पत्नी वॉशिंगटन में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी। अब 9 महीने बाद अमेरिकी पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने घर के बाथरूम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात की जगह सबूतों से छेड़छाड़ किया। दरअसल, तेलंगाना के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर अविनाश नार्ने की 27 वर्षीय पत्नी राजिता सबिनेनी अक्टूबर 2025 में मृत पाई गई थीं। वाॉशिंगटन राज्य के बेलव्यू (Bellevue) में नार्ने एक अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि उसने शादी के महज छह महीने बाद ही अपनी 27 वर्षीय पत्नी की इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह भारत में रहने वाली किसी और लड़की से प्यार कर...
मिल गया पाकिस्तानी विमान का मलबा, लेकिन गायब हैं 5 क्रू मेंबर; समंदर में तलाश रहे जिंदगियां

मिल गया पाकिस्तानी विमान का मलबा, लेकिन गायब हैं 5 क्रू मेंबर; समंदर में तलाश रहे जिंदगियां

अंतरराष्ट्रीय
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के क्रैश हुए कार्गो जहाज का मलबा मिल गया है। लेकिन 5 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से कराची जा रहा एक पाकिस्तानी कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूटने के बाद लापता हुए K2 एयरवेज के इस बोइंग 737 विमान का मलबा बुधवार को अरब सागर में मिल गया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के मुताबिक, विमान में सवार 5 क्रू मेंबर अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।कहां मिला मलबा करीब 12 घंटे के बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद ओर्मारा बंदरगाह से 53 नॉटिकल मील दक्षिण में विमान का मलबा बरामद किया गया। विमान ने मंगलवार शाम शारजाह से उड़ान भरी थी। संपर्क टूटने से ठीक पहले विमान की ओर से नेविगेशन सिस्टम में खराबी की रिपोर्ट दी गई थी। पाकिस्तान नेवी, एयरफोर्स और नागरिक बचाव ...
अभाविप : एक प्रासंगिक छात्र आंदोलन

अभाविप : एक प्रासंगिक छात्र आंदोलन

लेख
– चेतस सुखाड़िया भारत का छात्र आंदोलन केवल छात्रसंघ चुनावों या शैक्षणिक मांगों तक सीमित नहीं रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रनिर्माण तक विद्यार्थियों ने समय-समय पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि बदलते समय, शिक्षा के उभरते नए आयाम, तकनीकी क्रांति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्र संगठनों की प्रासंगिकता क्या है? यदि कोई छात्र संगठन समय के साथ स्वयं को समाज और राष्ट्र की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालते हुए विद्यार्थियों के हितों और राष्ट्रीय दायित्वों के बीच संतुलन स्थापित करता है, तो उसकी प्रासंगिकता स्वतः सिद्ध होती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इसी दृष्टि से भारत का एक प्रासंगिक छात्र आंदोलन है। जिसने स्वयं को कालसुसंगत बनाते हुए संपूर्ण विद्यार्थी समाज को अपने साथ जोड़ने कार्य कि...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस…. आरोपियों ने उगले राज…. पूछताछ में बताया हेराफेरी का तरीका

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस…. आरोपियों ने उगले राज…. पूछताछ में बताया हेराफेरी का तरीका

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ/अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Offering Theft) मामले में रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि चोरी के रुपये वह अपने करीबियों और रिश्तेदारों को भेजते थे और फिर उनसे अपने खातों में रकम ट्रांसफर करवाते थे, ताकि रकम का स्रोत छिपा रहे और शक न हो। बैंक डिटेल से इसकी पुष्टि भी हुई है। पूछताछ में तीनों आरोपियों अनुकल्प मिश्रा (Anukalp Mishra), लवकुश मिश्रा (Lav-Kush Mishra) और करुणेश पांडेय (Karunesh Pandey) ने कई और राज उगले हैं। बृहस्पतिवार को रकम, जेवर की बरामदगी हो सकती है। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह करीब सात बजे जिला जेल से आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया। आरोपियों ने चोरी स्वीकारते हुए बताया कि टिन्नू व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मिलीभगत होने से रकम पार करने में दिक्कत नहीं होती थी। आरोपियों ने बताया है कि नकदी व जेवर छिपाक...