Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 29, 2026

चीन ने बनाया ‘आर्टिफिशियल सन’ का सबसे अहम हिस्सा, 21 मीटर लंबा सुपर मैग्नेट फ्यूजन एनर्जी की दिशा में बड़ी छलांग

चीन ने बनाया ‘आर्टिफिशियल सन’ का सबसे अहम हिस्सा, 21 मीटर लंबा सुपर मैग्नेट फ्यूजन एनर्जी की दिशा में बड़ी छलांग

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। स्वच्छ और असीमित ऊर्जा की तलाश में चीन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। देश के वैज्ञानिकों ने परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन) रिएक्टर के लिए विशाल सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट तैयार किया है, जिसे 'आर्टिफिशियल सन' (कृत्रिम सूरज) परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है तो भविष्य में बिना कार्बन उत्सर्जन के बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन संभव हो सकेगा। 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रिपोर्टों के अनुसार, चीन की योजना वर्ष 2030 तक इस तकनीक के जरिए ऊर्जा उत्पादन शुरू करने की है। इस परियोजना पर काम कर रहे इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा फिजिक्स ने डी-आकार (D-Shape) वाले टोरोइडल फील्ड सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट का निर्माण किया है। इसकी लंबाई 21 मीटर, वजन 582 टन बताया गया है। यह फ्यूजन रिएक्टर के भीतर अत्यधिक गर्म प्लाज्मा को न...
‘समझौता करो, वरना कार्रवाई होगी’… ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, पुल और पावर प्लांट बताए संभावित निशाने

‘समझौता करो, वरना कार्रवाई होगी’… ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, पुल और पावर प्लांट बताए संभावित निशाने

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि यदि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो उसके अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू होने की स्थिति में पुलों, बिजली संयंत्रों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन यदि बातचीत विफल रहती है तो सैन्य विकल्प खुले रहेंगे। 'डील नहीं हुई तो कार्रवाई पूरी करेंगे' इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान समझौता करने से इनकार करता है, तो अमेरिका दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। उनका कहना था कि ऐसे हमलों के बाद प्रभावित ढांचे को दोबारा तैयार करने में ईरान को कई वर्ष लग सकते हैं। उन्ह...
सिर पर बनने लगीं दिमाग जैसी सिलवटें, डॉक्टर भी रह गए हैरान; 11 महीने के इलाज के बाद बदली युवक की जिंदगी

सिर पर बनने लगीं दिमाग जैसी सिलवटें, डॉक्टर भी रह गए हैरान; 11 महीने के इलाज के बाद बदली युवक की जिंदगी

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। चीन के 23 वर्षीय एक युवक की दुर्लभ बीमारी इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीमारी के कारण उसके सिर की त्वचा असामान्य रूप से मोटी होती चली गई और उस पर इतनी गहरी सिलवटें बन गईं कि सिर की बनावट इंसानी दिमाग जैसी दिखाई देने लगी। लंबे समय तक इलाज की कोशिशों के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर युवक को नई जिंदगी दी। किशोरावस्था में शुरू हुई थी परेशानी हुनान प्रांत के रहने वाले 23 वर्षीय ली को पहली बार करीब 14 साल की उम्र में महसूस हुआ कि उनके सिर की त्वचा सामान्य नहीं है। शुरुआत में सिर के एक हिस्से में हल्की मोटाई दिखाई दी, लेकिन समय बीतने के साथ त्वचा और मोटी होती गई। धीरे-धीरे पूरे सिर पर गहरी सिलवटें बनने लगीं और उसका आकार पूरी तरह बदल गया। स्थिति ऐसी हो गई कि उनका सिर देखने में पत्थर जैसा सख्त और इंसानी मस्तिष्क की सतह जैसा दिखाई देने लगा। इस वजह से ल...
Paper Leak: बिहार में भी 3 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित…. परीक्षाओं मे धांधली के मामलों की होगी सुनवाई

Paper Leak: बिहार में भी 3 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित…. परीक्षाओं मे धांधली के मामलों की होगी सुनवाई

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। पेपर लीक (Paper leak) और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बिहार (Bihar) में पहली बार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट (Special Fast-Track Court) बनाए गए हैं. पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के निर्देश पर राज्य सरकार ने पटना, लखीसराय और पूर्णिया में तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है. इन अदालतों में पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों की त्वरित सुनवाई की जाएगी। इन विशेष अदालतों में पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई होगी. सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे मामलों का निपटारा तीन महीने के भीतर किया जाए, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके और परीक्षाओं की पारदर्शिता बनी रहे। Gen-Z और CJP प्रोटेस्ट के बीच PM Modi का नया रिकॉर्ड!फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए अलग रोस्टर तैयार किया गया है. इन अदालतों में मामलों की प्राथमिकता के आधार ...
MP: भोपाल में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा… कृषि मंत्री बोले- राजनीति न करें

MP: भोपाल में किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा… कृषि मंत्री बोले- राजनीति न करें

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। किसानों के आक्रोश का आलम ये है कि देर रात तक भोपाल (Bhopal) में किसान सड़कों पर बैठे रहे। दरअसल, समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने की मांग को लेकर भोपाल स्थित सीएम हाउस कूच पर निकले नर्मदापुरम के किसान आखिरकार मंगलवार शाम भोपाल पहुंच गए। क्या किसानों की आड़ में राजनीति कर रही कांग्रेस?इस मामले में कांग्रेस पार्टी आक्रामक तरीके से मुख्यमंत्री मोहन यादव की नीतियों पर सवाल कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कृषि मंत्री कंषाना को भी कटघरे में खड़ा किया है। अब कषाना ने एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस पार्टी से इस मामले में राजनीतिक रोटियां न सेंकने की अपील की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'जीतू प...
दतिया विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान….. थमा प्रचार का शोरगुल

दतिया विधानसभा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान….. थमा प्रचार का शोरगुल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Datia Assembly By Election 2026) के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया है. 30 जुलाई को होने वाले मतदान (Voting) से ठीक पहले सत्ताधारी BJP और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने ही मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इस सीट पर वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच है. घनश्याम सिंह स्थानीय पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जबकि आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी को लेकर शुरुआत में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी की खबरें आई थीं। कुशवाह सम्मेलन पर फोकसप्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया में भव्य रोड शो करने से पहले क्षेत्र में राज...
CWG 2026: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन… भारत की झोली में डाले दो सिल्वर मेडल

CWG 2026: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन… भारत की झोली में डाले दो सिल्वर मेडल

खेल
नई दिल्ली। ग्लासगो (Glasgow) कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारतीय एथलीटों (Indian athletes) का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर (Weightlifter Harjinder Kaur) और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते. वहीं, भारतीय बॉक्सरों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम तीन और मेडल पक्के कर दिए। भारत फिलहाल पदक तालिका में नौवें स्थान पर है. उसके खाते में अब तक दो गोल्ड, 7 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 33 गोल्ड, 17 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज सहित कुल 77 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है। महिलाओं के 69 किलो ग्राम वर्ग में 29 वर्षीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. 4 साल पहले बर्मिंघम खेलों (71 KG) में कांस्य जीतने...
आज समसप्तक राजयोग में मनाई जा रही आषाढ़ पूर्णिमा…. इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

आज समसप्तक राजयोग में मनाई जा रही आषाढ़ पूर्णिमा…. इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में आज आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadh Purima 2026) मनाई जा रही है और इस पूर्णिमा (Purima) को आज बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, इस शुभ दिन ग्रहों के राजा सूर्य (Sun), देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) और मन के कारक चंद्रमा (Moon) के बीच महासंयोग यानी समसप्तक योग (Samsaptak Yoga) का निर्माण हो रहा है. पूर्णिमा के दिन सूर्य और गुरु दोनों कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा ठीक सामने मकर राशि में मौजूद होंगे. इस स्थिति के कारण एक ही दिन सूर्य-चंद्र और गुरु-चंद्र के बीच शक्तिशाली समसप्तक योग बनेगा. ग्रहों की इस दुर्लभ स्थिति से कुछ खास राशियों की किस्मत चमकने वाली है. आइए जानते हैं कि इस आषाढ़ पूर्णिमा पर बन रहे इन दिव्य योगों से किन-किन राशियों को बंपर लाभ मिलने जा रहा है। मेष राशि (Aries)मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से वरदान साबित होगा. कार्यक...
मप्र में किसान आंदोन के बीच मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग, कृषि मंत्री ने शिवराज सिंह को लिखा पत्र

मप्र में किसान आंदोन के बीच मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग, कृषि मंत्री ने शिवराज सिंह को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बीच ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के लिए तय मूंग खरीदी के लक्ष्य को 4.54 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया है। कृषि मंत्री कंषाना ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार ने 14 मई और 3 जुलाई 2026 को ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए केंद्र सरकार को 8.06 लाख मीट्रिक टन खरीदी का प्रस्ताव भेजा था। इसके मुकाबले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए 4.54 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग का रकबा करीब 14.30 लाख हेक्टेयर है। अनुमानित उत्पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के आधार पर कुल उत्पादन करीब 20.16 लाख म...
मप्र में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला, चार जिलों के कलेक्टर बदले

मप्र में आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला, चार जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवी पदस्थापना की है। इनमें चार जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस संबंध में मंगलवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बड़ा फेरबदल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह की पोस्टिंग को लेकर किया गया है। दो दिन पहले जारी तबादला सूची में उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब संशोधित आदेश में उनकी पोस्टिंग नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल में अपर आयुक्त के पद पर कर दी है। मिशा सिंह प्रेग्नेंट हैं, इसी वजह से उन्होंने भोपाल या इंदौर में पदस्थापना का अनुरोध किया था। इसके साथ ही पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल कलेक्टर, मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर कलेक्टर और ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है। अदिति गर्ग को मंदसौर कल...