Friday, July 3खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 3, 2026

ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

ऐतिहासिक विरासत ‘तक्षशिला’ खतरे में….. UNESCO ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में ऐतिहासिक विरासत (Historical Heritage) और बड़ी ऑर्कियोलॉजिकल साइट तक्षशिला (Taxila Archaeological Site) (प्राचीन तक्षशिला/तक्षशिला विश्वविद्यालय) खतरे में पड़ गई है. यहां पाकिस्तान की ओर से कराए गए संरक्षण कार्य को लेकर यूनेस्को ने आपत्ति जताई है. संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को (UNESCO) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में किए गए हस्तक्षेपों को ठीक नहीं कराया गया तो तक्षशिला को 'विश्व धरोहर' स्थलों की लिस्ट से हटाकर 'वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर' यानी संकटग्रस्त विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा सकता है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग (Department of Archaeology and Museums) ने संरक्षण कार्य के नाम पर प्राचीन संरचनाओं में सीमेंट और आधुनिक चिनाई (मॉडर्न मैसन...
Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

Syria: दमिश्क के कैफे में भीषण बम धमाका….. नौ लोगों की मौत और 20 घायल

अंतरराष्ट्रीय
दमिश्क। सीरिया (Syria) की राजधानी दमिश्क (Damascus) में गुरुवार को एक कैफे (cafe Blast) के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की जान चली गई है। यह विस्फोट शहर के मुख्य अदालत परिसर (Court area) के पास स्थित एक कैफे में हुआ। सीरिया के सरकारी नेटवर्क अल-इखबारिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। जांच में जुटे सुरक्षा बलअभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी अब इस हमले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दमिश्क के गवर्नर माहेर इडलीबी (Governor Maher Idlibi) ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय जल्द ही अपनी शुरुआती जांच के नतीजे सबके सामने रखेगा। गवर्नर ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल किया गया उपकरण पुराने ढंग का लग रहा था। उन्...
तमिलनाडुः TVK में बगावत के सुर… वकीलों की नियुक्ति में घूस के आरोप.. महिला नेत्री पहुंची HC

तमिलनाडुः TVK में बगावत के सुर… वकीलों की नियुक्ति में घूस के आरोप.. महिला नेत्री पहुंची HC

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले तमिलनाडु (Tamil Nadu ) के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (Chief Minister C. Joseph Vijay) के सामने अब अपनी ही पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (Party 'Tamilaga Vettri Kazhagam'- TVK) के अंदर से बगावत के सुर उठने लगे हैं। विल्लुपुरम जिले में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में 30 लाख रुपये तक की घूसखोरी का बड़ा आरोप लगाते हुए TVK की ही एक महिला सदस्य ने मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) का दरवाजा खटखटाया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस कथित भर्ती घोटाले में याचिकाकर्ता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, खुद सीएम विजय और उनके कानून विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को भी पक्षकार बनाया गया है। क्या है पूरा मामला?बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, विल्लुपुरम में प्रैक्टिस...
यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार सख्त…. वॉट्सऐप के बाद Telegram और Signal को भी नोटिस जारी

यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार सख्त…. वॉट्सऐप के बाद Telegram और Signal को भी नोटिस जारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वॉट्सऐप (WhatsApp) के यूजरनेम फीचर (Username feature) को लेकर मेटा को नोटिस भेजने के बाद अब भारत सरकार (Government of India) ने Telegram और Signal को भी नोटिस जारी किया है. इन दोनों ही मैसेजिंग ऐप्स में यूजरनेम सिस्टम है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इन दोनों मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से पूछा है कि उनके यहां पहले से मौजूद यूजरनेम फीचर के जरिए होने वाली ठगी और किसी दूसरे की पहचान बनाकर लोगों को धोखा देने जैसे मामलों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि टेलीग्राम को भेजे गए नोटिस में सरकार ने यह भी पूछा है कि आखिर उसे अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर जारी रखने की अनुमति क्यों दी जानी चाहिए। बुधवार को केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेजा था. सरकार का कहना है कि वॉट्सऐप का नया यूजरनेम फीचर ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग,...
रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला…रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन… 27 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हमला…रातभर में दागे 74 मिसाइलें और 496 ड्रोन… 27 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
कीव। पश्चिम एशिया (West Asia) में ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच शुरू हुई जंग भले ही थम गई हो, लेकिन यूरेशिया में एक जंग बीते 4 सालों से जारी है। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच इस जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों का जीवन प्रभावित हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) की कोशिशों के बाद भी दोनों देशों के बीच अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच अब रूस ने आग और भड़काते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव पर बहुत बड़ा हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा अटैक है। इससे पूरे कीव में भारी तबाही मची है और कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने कीव पर गुरुवार तड़के यह हमला किया। इस दौरान सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस न...
मुंबई में बारिश से लोग बेहाल…पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत, सांताक्रूज में पेड़ गिरने से 8 घायल

मुंबई में बारिश से लोग बेहाल…पालघर में दीवार ढहने से महिला की मौत, सांताक्रूज में पेड़ गिरने से 8 घायल

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rainfall) लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार को मुंबई के सांताक्रूज इलाके (Santacruz area) में पेड़ गिरने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं, पालघर जिले (Palghar district) में घर की जर्जर दीवार गिरने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। सांताक्रूज में निरीक्षण के दौरान हुआ हादसाबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:02 बजे सांताक्रूज (पश्चिम) स्थित रहेजा कॉलेज के पास एक निजी इमारत परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कर्मचारी पहले से गिरे हुए एक पेड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास का एक और पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आठ लोग आ गए। सभी घायलों को तुरंत नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। कितनी हुई बारिश?गुरुवार शाम 5:30 बजे तक, कोलाबा मौसम केंद्र में...
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान की PM ताकाची को कहा-‘छोटी बहन’, जानें इसके पीछे की इमोशनल कहानी?

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन (16th India-Japan Annual Summit) के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जापान (Japan) की प्रधानमंत्री सानाए ताकाची (Prime Minister Sanae Takaichi) को अपनी 'छोटी बहन' कहकर संबोधित किया। अक्सर अपने जज्बातों को सार्वजनिक मंच पर काबू में रखने वाले पीएम मोदी के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा। हालांकि, इस खास संबोधन के पीछे का असली कारण दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में हुई एक विशेष बातचीत में छिपा है। हैदराबाद हाउस की बातचीत में आखिर क्या हुआ?हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाची के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों के मुताबिक पीएम ताकाची ने पीएम मोदी को बताया कि वह जापान के दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपने बड़े भाई की तर...
MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

MP में किसानों को धान की फसल पर भी मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, CM ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने धान उत्पादक किसानों (Paddy-growing farmers) के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब धान की फसल को भी भावांतर योजना (Bhavantar Yojana) का लाभ दिया जाएगा. राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसानों को भुगतान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है और प्रदेश सरकार खेत से लेकर बाजार तक किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकौशल क्षेत्र धान उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां की छत्री धान को हाल ही में जीआई टैग मिलने से इस क्षेत्र की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है.उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और ब...
MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

MP: उज्जैन में महिला के साथ हैवानियत… बाल काटे-कपड़े फाड़े-जूतों की माला पहनाई, गांव में निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बच्चों के हक और पैतृक संपत्ति (Ancestral property) में हिस्सा मांगा. इसी बात से नाराज होकर उसके पूर्व पति, ससुराल पक्ष और कुछ ग्रामीणों ने उसके साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. महिला के बाल काटे गए, उसके कपड़े फाड़े और जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसका दूसरा पति लोगों से हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। यह पूरी घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील (Jharda Tehsil) के हरनिया खेड़ा गांव की बताई जा रही है. घटना तीन दिन पहले हुई थी, लेकिन गुरुवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और मामले...