Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 28, 2026

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और उनके बेहतर संचालन के लिए पर्यटन विभाग, वन तथा संस्कृति विभाग के साथ समन्वय कर गतिविधियों का संचालन करें। इससे ग्रामीण और वनांचल में स्थित होमस्टे को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटन विकास निगम द्वारा निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित गतिविधियों के लिए जारी होने वाली अनुमतियों में विलंब नहीं हो। प्रत्येक स्तर पर त्वरित, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित गतिविधियों की मंत्रालय में समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम डॉ. इलैयाराजा टी. तथा अन्य अधिकारी उपस्...
सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण को गति देने के लिए लगभग 2 हजार 480 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। बैठक में खेल गतिविधियों, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, सूचना प्रौद्योगिकी और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई गई। प्रमुख निर्णयों में अक्टूबर 2026 में भोपाल में 'महिला एशियन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी' के भव्य आयोजन के लिए 18 करोड़ 74 लाख रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई, जिससे राज्य की खेल अवसंरचना और पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी। कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए रिहन्द एवं मल्हारगढ़ सिंचाई परियोजनाओं और किसानों को समर्थन मूल्य पर बोनस भुगतान योजना की निरंतरता को मंजूरी मिली। प्रदेश को तक...
अकाल तख्त की एडवाइजरी: ‘गुरुद्वारों में योग सत्र न कराएं’, जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने बताई वजह

अकाल तख्त की एडवाइजरी: ‘गुरुद्वारों में योग सत्र न कराएं’, जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने बताई वजह

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने गुरुद्वारों में योग सत्र आयोजित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म की परंपरा और सिद्धांतों में गुरुद्वारों के भीतर योग का कोई स्थान नहीं है। इसी के साथ उन्होंने सभी गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों से अपील की है कि वे गुरुद्वारा परिसर, लंगर हॉल और दीवान हॉल में योग कार्यक्रमों की अनुमति न दें। सिख युवाओं की शिकायत के बाद जारी की सलाह मंजी साहिब दीवान हॉल में आयोजित सुबह की सभा को संबोधित करते हुए जत्थेदार गरगज ने बताया कि हाल के दिनों में कई सिख युवाओं ने उनसे शिकायत की थी कि कुछ गुरुद्वारों में योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागियों से विभिन्न योगासन और श्वास संबंधी अभ्यास कराए जा रहे थे, जिसे लेकर समुदाय के भीतर चिंता व्यक्त की गई। घर पर व्यायाम करने पर नहीं है आपत्ति जत्थेदार...
तेजप्रताप यादव को फिलहाल नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला 1 अगस्त को; अदालत ने आदेश रखा सुरक्षित

तेजप्रताप यादव को फिलहाल नहीं मिली राहत, जमानत पर फैसला 1 अगस्त को; अदालत ने आदेश रखा सुरक्षित

राष्ट्रीय
पटना। जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को फिलहाल जेल से राहत नहीं मिली है। पुलिस पर हमले और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में 1 अगस्त को आदेश सुनाया जाएगा। बेऊर जेल से पेश हुए तेजप्रताप अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आरती उपाध्याय की अदालत में बेऊर केंद्रीय कारागार में बंद तेजप्रताप यादव और छात्र अभय आत्मन सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने तर्क अदालत के सामने रखे। पुलिस का दावा- प्रदर्शन के दौरान हुआ हमला गांधी मैदान थाना पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिसक...
100 साल पुराने घर में छिपा था गुप्त कमरा, खोलते ही मिला खजाना;….

100 साल पुराने घर में छिपा था गुप्त कमरा, खोलते ही मिला खजाना;….

अंतरराष्ट्रीय
लंदन। यूके में एक दंपती को अपने 100 साल पुराने घर में एक गुप्त कमरा मिल गया जिसमें खजाना छिपा हुआ था। 34 साल की लीजा और उनके पति छुट्टियों में अपने पैतृक घर गए थे। यह घर लंबे समय से बंद था और वे दोनों शहर में रहने लगे थे। साफ सफाई के दौरान उन्हें फर्श पर एक जगह ईंट उठी हुई दिखी तो उन्होंने इसे हटाया। अंदर एक कमरे जैसा दिखाी दिया। इसके बाद दोनों ने इसे खोलने का फैसला किया। एक दीवार तोड़ने के बाद उन्हें अपने ही घर में एक गुप्त कमरा मिला। इस कमरे में चारों ओर कोयला ही कोयला दिखाई दे रहा था। दोनों ने सोचा कि पुराना कमरा है और इसकी साफ-सफाई करदी जाए। कोयला साफ करते समय उन्हें एक टिन बॉक्स मिला जिसमें जंग लगा हुआ था। उन्होंने सोचा पुराना बेकार हो चुका डिब्बा है और इसमें भी कोयला ही भरा होगा। ऐसे में दोनों ने उसे एक किनारे रख दिया।पुराने डिब्बे में छिपा था खजाना डैन ने बताया कि डिब्बे से अम...
यूरोप और अमेरिका जाने वाले भारतीय ध्यान दें! फोन में यह सॉफ्टवेयर हुआ तो सीधे पहुंचेंगे सलाखों के पीछे

यूरोप और अमेरिका जाने वाले भारतीय ध्यान दें! फोन में यह सॉफ्टवेयर हुआ तो सीधे पहुंचेंगे सलाखों के पीछे

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। सोचिए, अगर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अधिकारी आपसे फोन का पासवर्ड मांगे और आप अपने फोन का डेटा सुरक्षित रखने के लिए उसे वाइप (डिलीट) कर दें, तो क्या होगा? शायद आप सोचें कि डेटा आपकी प्रॉपर्टी है, लेकिन अमेरिकी सरकार के लिए यह एक बहुत बड़ा अपराध बन चुका है. अटलांटा एयरपोर्ट पर एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां GrapheneOS नाम का प्राइवेट ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अपनी प्राइवेसी की रक्षा करना कोई गुनाह है? आइए जानते हैं इस विवादित केस और इस खास एंड्रॉयड OS की पूरी कहानी.क्या है अटलांटा एयरपोर्ट का यह पूरा मामला?टलांटा के हार्ट्सफील्ड-जैकसन एयरपोर्ट पर सैम्युअल्स ट्यूनिक नाम का एक अमेरिकी नागरिक डोमिनिकन रिपब्लिक से लौटा था. बॉर्डर सिक्योरिटी अधिकारियों ने उसे रोककर उसका फोन अनलॉक करने को कहा. जब ट्यूनिक ने प...
कंगना ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, कहा -‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा काम…

कंगना ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, कहा -‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसा काम…

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद कंगना रनौत (BJP MP Kangana Ranaut) सोमवार को मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में शामिल होने के लिए लोकसभा (Lok Sabha) पहुंचीं। इस दौरान कंगना ने यूपीए सरकार के दौरान एजुकेशन पर किए गए खर्च और पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। कंगना ने कहा 'हमारे प्रधानमंत्री जी ने ये पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ा उदाहरण पेश किया है। ऐसे नेता जो इतने समर्पित हैं हर छोटे से लेकर बड़े मुद्दे के लिए वे जिस तरह से देशवासियों के लिए समर्पित हैं ये पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है। आपने देखा उन्होंने जिस तरह से कमेटी गठित की है और हाई पावर पैक्ट बनाया है जो कि परीक्षाओं के लिए काम करेगा और इसको भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगा। चाहे परीक्षा का यह संशोधन बिल...
तेल-गैस की खोज के लिए 80,000 करोड़ का पैकेज… मोदी सरकार कर रही ‘समुद्र मंथन’ की तैयारी….

तेल-गैस की खोज के लिए 80,000 करोड़ का पैकेज… मोदी सरकार कर रही ‘समुद्र मंथन’ की तैयारी….

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-America War) से उपजे तेल और गैस संकट से भारत (India) ने सबक लिया है। मोदी सरकार (Modi government) तेल-गैस की खोज के लिए अब 'समुद्र मंथन' की तैयारी कर रही है। इसके तहत भारत सरकार का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय डीपवॉटर यानी गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज को बढ़ावा देने के लिए 80,000 करोड़ रुपये का एक विशेष प्रोत्साहन पैकेज तैयार कर रहा है। इस पैकेज के तहत विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए खोजी कुओं की ड्रिलिंग लागत का आधा हिस्सा सरकार वहन करेगी। यह पहल 'National Deepwater Exploration Mission' यानी 'समुद्र मंथन' कार्यक्रम का हिस्सा है। खास बात यह है कि यह योजना पिछले दशक में की गई अन्य सुधारों से कहीं आगे जाती है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर एक्प्लोरेशन लागत की फाइनेंसिंग की जाएगी। पिछली नीतियां वैश्विक तेल कंपनियों से बड़ा निवेश नहीं जुटा...
टाटा संस के रेवन्यू में 9.1% का उछाल…. एक शेयर पर 1,10,717 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश

टाटा संस के रेवन्यू में 9.1% का उछाल…. एक शेयर पर 1,10,717 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखर (Chairman N. Chandrasekaran) ने बताया कि टाटा संस का रेवन्यू (Tata Sons Revenue) बीते वित्त वर्ष 9.1 प्रतिशत बढ़कर 42,367 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 में टाटा संस का रेवन्यू (Tata Sons Revenue) 38835 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद प्रॉफिट 21.8 प्रतिशत बढ़कर 31,961 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले के फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट 26232 करोड़ रुपये था। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1,10,717 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। बता दें, टाटा संस की शेयर बाजारों में लिस्टिंग नहीं हुई है। एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि टाटा ग्रुप का वित्तीय प्रदर्शन बीते वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत रहा है। समूह का कुल रेवन्यू 7.8 प्रतिशत बढ़कर 16,24,030 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 51.9 प्र...
FCNR योजना के उत्साहजनक नतीजे…. भारत आ सकते हैं 7 लाख करोड़ रुपये

FCNR योजना के उत्साहजनक नतीजे…. भारत आ सकते हैं 7 लाख करोड़ रुपये

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आरबीआई (RBI) की ओर से विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) जुटाने के लिए शुरू की गई एफसीएनआर (बी) योजना (FCNR (B) Scheme) के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। एसबीआई रिसर्च (SBI Research) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के जरिए भारत में कुल 80 से 85 अरब डॉलर (लगभग 7.1 लाख करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा आ सकती है। आखिर 45 दिनों में कैसे टूटा 13 साल पुराना रिकॉर्ड?रिपोर्ट में बताया गया है कि योजना के जरिए बैंकों ने महज 45 दिनों में ही इतना फंड जुटा लिया है, जिसने वर्ष 2013 में तीन महीने के दौरान जुटाए गए कुल फंड के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह योजना 30 सितंबर तक खुली रहेगी। एसबीआई रिसर्च ने एफसीएनआर (बी) योजना के अपने पुराने अनुमान (40-45 अरब डॉलर) को संशोधित कर बढ़ा दिया है। योजना के अंत तक कितना निवेश आने की उम्मीद है?रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल एफसीएनआर जमा के जरिए ही य...