Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

100 साल पुराने घर में छिपा था गुप्त कमरा, खोलते ही मिला खजाना;….


लंदन। यूके में एक दंपती को अपने 100 साल पुराने घर में एक गुप्त कमरा मिल गया जिसमें खजाना छिपा हुआ था। 34 साल की लीजा और उनके पति छुट्टियों में अपने पैतृक घर गए थे। यह घर लंबे समय से बंद था और वे दोनों शहर में रहने लगे थे। साफ सफाई के दौरान उन्हें फर्श पर एक जगह ईंट उठी हुई दिखी तो उन्होंने इसे हटाया। अंदर एक कमरे जैसा दिखाी दिया। इसके बाद दोनों ने इसे खोलने का फैसला किया।

एक दीवार तोड़ने के बाद उन्हें अपने ही घर में एक गुप्त कमरा मिला। इस कमरे में चारों ओर कोयला ही कोयला दिखाई दे रहा था। दोनों ने सोचा कि पुराना कमरा है और इसकी साफ-सफाई करदी जाए। कोयला साफ करते समय उन्हें एक टिन बॉक्स मिला जिसमें जंग लगा हुआ था। उन्होंने सोचा पुराना बेकार हो चुका डिब्बा है और इसमें भी कोयला ही भरा होगा। ऐसे में दोनों ने उसे एक किनारे रख दिया।
पुराने डिब्बे में छिपा था खजाना

डैन ने बताया कि डिब्बे से अमोनिया की तरह की खुशबू आ रही थी और इसलिए इसे खोला ही नहीं। कई महीने तक डिब्बा यूं ही रखा था। एक दिन बच्चे इस डिब्बे को खोलने की जिद करने लगे तो पति-पत्नी ने मिलकर इसे खोला। डिब्बा खोलते वक्त अमोनिया की गंध आने की वजह से दोनों को डर भी लग रहा था। इसलिए हाथ से नहीं बल्कि कुछ औजारों की मदद से डिब्बा खोला गया।

डिब्बा खुला तो उन दोनों के होश उड़ गए। इस डिब्बे में हजारों यूरो के नोट रखे हुए थे। ये नोट 1970 के थे। किसी को यह उम्मीद नही थी कि इस डिब्बे के अंदर पैसे होंगे। डैन ने कहा, मेरे बच्चों के लिए यह हमेशा यादगार रहेगा।

लिजा ने कहा कि उन्हें बिल्कुल सही समय पर यह खजाना मिला है। बीते कुछ दिनों से उनके पति का काम नहीं चल रहा था और ऐसे में वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस पैसे का इस्तेमाल वह अपना बिजनेस बढ़ाने में कर कते हैं। बता दें कि इंग्लैंड में इस तरह की बहुत सारे घर हैं जो कि सालों से बंद पड़े हैं। हर गांव में आपको ऐसे घर मिलेंगे जो कि 100 साल से ज्यादा पुराने हैं और इनमें रहने वाला कोई नहीं है। यहां बहुत सारे घरों में गुप्त तहखाने बने हुए हैं। आज भी जब घर खोले जाते हैं और उनमें गुप्त कमरों को तलाशा जाता है तो बहुत सारी पुरानी और हैरान करने वाली चीजें पाई जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *