Tuesday, July 7खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 7, 2026

संजू सैमसन को ‘आराम’, मयंक-रिंकू का कमबैक, यंग खिलाड़ियों पर दांव…

संजू सैमसन को ‘आराम’, मयंक-रिंकू का कमबैक, यंग खिलाड़ियों पर दांव…

खेल, ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्‍ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 6 जुलाई (सोमवार) को की गई. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं तिलक वर्मा उप-कप्तान बने रहेंगे. चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं पर भी बड़ा दांव खेला है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाएंगे. आइए जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम सेलेक्शन से जुड़ी 5 बड़ी चीजों पर नजर डालते हैं. संजू सैमसन को 'आराम', प्रभसिमरन INजिम्बाब्वे दौरे के लिए घोषित भारतीय टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं है. उनकी गैरमौजूदगी टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक है. माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने लगातार क्रिकेट और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए संजू सैमसन ...
बांग्लादेश में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीय दूत ने मंच पर ही सुना दिया

बांग्लादेश में कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारतीय दूत ने मंच पर ही सुना दिया

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ढाका। ढाका में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर भारतीय राजनयिक पूजा कुमारी झा ने मंच पर ही कड़ा विरोध जताया। बांग्लादेशी पूर्व राजदूत को देनी पड़ी सफाई। पूरी खबर। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब एक प्रेजेंटेशन के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया। भारत ने इस गलत नक्शे पर तुरंत कड़ा विरोध दर्ज कराया है।क्या है पूरा मामला? ढाका में 'बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज' (BIISS) की ओर से विदेश मामलों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बांग्लादेश के पूर्व राजदूत तारिक ए करीम अपनी प्रेजेंटेशन दे रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेजेंटेशन के दौरान स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर क...
राज्यसभा में NDA को मिला एक और सहारा, मिजोरम के सांसद ने दिया मुद्दों के आधार पर समर्थन

राज्यसभा में NDA को मिला एक और सहारा, मिजोरम के सांसद ने दिया मुद्दों के आधार पर समर्थन

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राज्यसभा में हालिया चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की स्थिति और मजबूत होती दिखाई दे रही है। बिना किसी अतिरिक्त चुनाव के गठबंधन को अब मिजोरम से भी समर्थन मिलने का संकेत मिला है। राज्यसभा सांसद लालतलुआंगकिमा ने स्पष्ट किया है कि वे संसद में स्वतंत्र और तटस्थ भूमिका निभाएंगे, लेकिन राज्य के हित और विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का साथ देंगे। समर्थन सशर्त, राज्यहित रहेगा प्राथमिकता सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालतलुआंगकिमा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मिजोरम के लोगों का कल्याण और राज्य का विकास है। उन्होंने कहा कि संसद में उनका रुख किसी गठबंधन का हिस्सा बनने का नहीं होगा, बल्कि हर मुद्दे पर अलग-अलग निर्णय लिया जाएगा। यदि केंद्र सरकार राज्य के हितों से जुड़े प्रस्ताव लाती है तो उनका समर्थन किया जाएगा। गौरतलब है कि...
प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने रची खौफनाक साजिश

अपराध, राष्ट्रीय
हैदराबाद/निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। आरोप है कि पहले पति को नशे की हालत में मकान की छत से धक्का दिलाया गया। जब वह गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बच गया तो इलाज के दौरान लगे कैन्यूला का इस्तेमाल कर उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मां के शक से खुली हत्या की परतें मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो खाड़ी देश में नौकरी करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 जुलाई को प्रशांत की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि उनका बेटा विदेश से लौट आया है। 30 ज...
राजा रघुवंशी केस से मिली ‘प्रेरणा’? पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की इंटरनेट सर्च ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की दिलचस्पी

राजा रघुवंशी केस से मिली ‘प्रेरणा’? पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की इंटरनेट सर्च ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की दिलचस्पी

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
पुणे। पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ ऐसे डिजिटल सुराग लगे हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी सिया गोयल ने कथित तौर पर इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी जानकारियां इंटरनेट पर खंगाली थीं। पुलिस के अनुसार, उसने यह भी सर्च किया था कि जेल में महिला कैदियों के साथ कैसा व्यवहार होता है और उनके कानूनी अधिकार क्या हैं। पुलिस का दावा- पुराने केस का अध्ययन किया जांच अधिकारियों का मानना है कि सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के घटनाक्रम का अध्ययन किया और उससे सबक लेते हुए कथित तौर पर अपनी योजना को अधिक सुनियोजित बनाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के व्यवहार से पूछताछ के दौरान किसी तरह का पछतावा नजर नहीं आया। एक अधिकारी ने कहा कि न्यायिक हिरासत के दौरान उन...
अब ‘शीश महल’ का क्या होगा? दिल्ली सरकार के पास हैं 2 प्लान, योजना का खाका तैयार

अब ‘शीश महल’ का क्या होगा? दिल्ली सरकार के पास हैं 2 प्लान, योजना का खाका तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। ‘शीश महल’ के आरोप सबसे पहले पिछले साल तब सामने आए थे जब बीजेपी ने उन पर 6 फ्लैगस्टाफ बंगले के रेनोवेशन और उसमें लग्जरी चीजें जोड़ने पर जरूरत से बहुत ज्यादा खर्च करने का आरोप लगाया था।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व सरकारी आवास को दिल्ली सरकार अपने गेस्ट हाउस एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करेगी। इसे लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर एक प्रस्ताव लाएगा और इसके बाद बंगले को दिल्ली सरकार का गेस्ट हाउस घोषित कर दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर अवैध निर्माण कराया था, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह बंगला खाली पड़ा है।दिल्ली सरकार के पास ...