Monday, July 6खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 6, 2026

पैंथर और आकांक्षा चौधरी ने ‘दूरियां’ में आधुनिक रिश्तों की खट्टी-मीठी सच्चाई को दर्शाया

पैंथर और आकांक्षा चौधरी ने ‘दूरियां’ में आधुनिक रिश्तों की खट्टी-मीठी सच्चाई को दर्शाया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई : भारतीय हिप-हॉप की सबसे दमदार आवाज़ों में से एक, पैंथर, आकांक्षा चौधरी के साथ अपना नया इमोशनल गाना “दूरियां” लेकर वापस आ गए हैं। प्यार, दूरी और दिल टूटने से पहले की खामोशी को ईमानदारी से बयां करता यह ट्रैक रैपर के उस पहलू को सामने लाता है जिसकी श्रोताओं ने पहले सिर्फ झलक ही देखी थी। इसमें टकराव की जगह कबूलनामे ने ले ली है, जो साबित करता है कि भावनाओं को खुल कर व्यक्त करना भी किसी दमदार वर्स की तरह ही असरदार हो सकता है। पैंथर और आकांक्षा चौधरी की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ, 'दूरियां' उन रिश्तों के भावनात्मक बोझ को टटोलता है जो जीवन की अपरिहार्य परिस्थितियों की कसौटी पर परखे जाते हैं। अपने मार्मिक बोल और सुरीली धुनों के जरिए, यह ट्रैक उस अहसास को कैद करता है जिसे कई लोग महसूस तो करते हैं लेकिन अक्स...
ओप्पो ने भारत में लॉन्च की रेनो 16 सीरीज, एआई कैमरा और होलोवर्स 3डी डिजाइन से लैस स्मार्टफोन पेश

ओप्पो ने भारत में लॉन्च की रेनो 16 सीरीज, एआई कैमरा और होलोवर्स 3डी डिजाइन से लैस स्मार्टफोन पेश

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत रेनो 16 और रेनो 16सी स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें होलोवर्स 3डी डिजाइन दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन एआई आधारित कैमरा फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट ColorOS 16 के साथ आए हैं। कंपनी के अनुसार रेनो 16 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 3.5X टेलीफोटो लेंस, एआई पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, नैचुरल टोन इमेजिंग और सभी फोकल लेंथ पर 4K 60FPS HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है। यह सीरीज खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। स्मार्टफोन में एआई आधारित कई क्रिएटिव फीचर्स जैसे एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नया ColorOS 16 यूजर्स को अधिक स्मार्ट, सहज और उत्पादक अ...
टीएमसी पर दावेदारी का विवाद निर्णायक मोड़ पर, चुनाव आयोग में आज जमा होंगे दोनों गुटों के दस्तावेज

टीएमसी पर दावेदारी का विवाद निर्णायक मोड़ पर, चुनाव आयोग में आज जमा होंगे दोनों गुटों के दस्तावेज

राष्ट्रीय
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर अधिकार को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को अहम पड़ाव पर पहुंच गया है। पार्टी के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को चुनाव आयोग के समक्ष अपने-अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज, संगठनात्मक रिकॉर्ड और बहुमत के प्रमाण प्रस्तुत करने हैं। टीएमसी के 28 वर्षीय इतिहास में पहली बार पार्टी के भीतर इस स्तर का अधिकार विवाद सामने आया है। चुनाव आयोग ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद आयोग रिकॉर्ड का परीक्षण करेगा और अगली सुनवाई में दोनों गुटों को अपने कानूनी और संवैधानिक तर्क रखने का अवसर दिया जाएगा। विवाद का केंद्र टीएमसी का चर्चित 'जोड़ा घास-फूल' चुनाव चिह्न, पार्टी का नाम, संगठनात्मक ढांचा, वित्तीय संसाधन और मुख्यालय पर नियंत्रण है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ...
वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, हार के बाद भावुक हुए ब्राजील के स्टार

वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, हार के बाद भावुक हुए ब्राजील के स्टार

खेल
नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। मैच खत्म होने के बाद भावुक नजर आए नेमार ने कहा कि ब्राजील की जर्सी में उनका सफर अब समाप्त हो चुका है। 34 वर्षीय नेमार इस विश्व कप में चोट से वापसी के बाद सीमित भूमिका में नजर आए। नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में वह दूसरे हाफ में बतौर स्थानापन्न मैदान पर उतरे और इंजरी टाइम में पेनल्टी के जरिए ब्राजील के लिए एकमात्र गोल दागा। हालांकि यह गोल टीम को हार से नहीं बचा सका। मैच के बाद प्रेस से बातचीत में नेमार ने भावुक अंदाज में कहा, "मैंने पूरी कोशिश की... मैंने कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया।" उनकी यह टिप्पणी न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम की ओर इशारा...
बरुईपुर कांड पर सियासत तेज, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ने पर ममता बनर्जी बोलीं- ‘मुझे हाउस अरेस्ट किया गया’

बरुईपुर कांड पर सियासत तेज, घर के बाहर सुरक्षा बढ़ने पर ममता बनर्जी बोलीं- ‘मुझे हाउस अरेस्ट किया गया’

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पीड़ित परिवार से मिलने जाने की तैयारी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं, उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने से विवाद और गहरा गया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह बरुईपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उनके कालीघाट स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर उन्हें बाहर निकलने से रोका गया। उन्होंने इसे "हाउस अरेस्ट" जैसा कदम बताते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी सरकार की कार्रवाई की आलोचना की। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा क...
500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

500 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर देशभर में ठगे करोड़ों रुपये

अपराध, राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरोह के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह ने एक ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए करीब 500 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत उस समय हुई, जब सेंधाराम चौधरी नामक व्यक्ति ने स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 16 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसे '105 IND STOCKS ADV' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां शेयर ट्रेडिंग और निवेश से कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने का दावा किया जाता था। जांच...
बाकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की दावेदारी से महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस और आरजेडी के सुर अलग

बाकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की दावेदारी से महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, कांग्रेस और आरजेडी के सुर अलग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बिहार की बाकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जन सुराज पार्टी द्वारा अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद महागठबंधन के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) इस सीट को लेकर अलग-अलग रणनीति अपनाते नजर आ रहे हैं। प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से बाकीपुर सीट का मुकाबला और रोचक हो गया है। यह सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी के खिलाफ एकजुट रणनीति बनाने की है। इसी बीच आरजेडी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह इस सीट पर किसी अन्य दल के उम्मीदवार का समर्थन करने के बजाय अपना प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को इस स...
आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो कंटेनर वाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अपराध, मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आलीराजपुर की जोबट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 40 लाख रुपये मूल्‍य के दो कंटेनर वाहन भी जब्त किए हैं तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन एवं कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सघन एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना जोबट पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब के बड़े परिवहन की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी जोबट द्वारा पुलिस की दो पृथक टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आयशर कंटेनरों को रोक...