नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत रेनो 16 और रेनो 16सी स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें होलोवर्स 3डी डिजाइन दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन एआई आधारित कैमरा फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट ColorOS 16 के साथ आए हैं।
कंपनी के अनुसार रेनो 16 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 3.5X टेलीफोटो लेंस, एआई पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, नैचुरल टोन इमेजिंग और सभी फोकल लेंथ पर 4K 60FPS HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है। यह सीरीज खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
स्मार्टफोन में एआई आधारित कई क्रिएटिव फीचर्स जैसे एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नया ColorOS 16 यूजर्स को अधिक स्मार्ट, सहज और उत्पादक अनुभव प्रदान करता है।
ओप्पो इंडिया के हेड-पीआर एंड कम्युनिकेशंस गोल्डी पटनायक ने कहा कि आज के दौर में स्मार्टफोन केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की रचनात्मकता और व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने का अहम साधन बन चुका है। उन्होंने कहा कि रेनो 16 सीरीज में आकर्षक डिजाइन, उन्नत कैमरा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऐसा संयोजन दिया गया है, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
कंपनी ने बताया कि रेनो 16 सीरीज में पहली बार होलोवर्स 3डी डिजाइन का उपयोग किया गया है। कॉस्मोस से प्रेरित इस डिजाइन में 3डी पॉप प्लैनेट फिनिश दी गई है, जिससे स्मार्टफोन हर एंगल से अलग और प्रीमियम नजर आता है।
ओप्पो का कहना है कि नई रेनो 16 सीरीज केवल एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि कैमरा, क्रिएटिव स्टूडियो, प्रोडक्टिविटी टूल और पर्सनल असिस्टेंट का एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करती है।
