Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 27, 2026

फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

फिल्म समीक्षा : ‘दुल्हनिया ले आएगी’ मनोरंजन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन मेल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म: 'दुल्हनिया ले आएगी' कलाकार: खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा, स्नेहिल दीक्षित, ओमकार कपूर, अगू स्टेनली निर्देशक: आकाशादित्य लामा लेखक: जयंत गुप्ता, अनुप्रिया रॉय शैली: रोमांटिक कॉमेडी | पारिवारिक ड्रामा रेटिंग: ⭐⭐⭐½ (3.5/5) शादी और बारात पर आधारित फिल्में बॉलीवुड में पहले भी कई बार बन चुकी हैं, लेकिन 'दुल्हनिया ले आएगी' अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से अलग पहचान बनाती है। यहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर नहीं आता, बल्कि दुल्हन खुद अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ने निकल पड़ती है। इसी दिलचस्प विचार के साथ फिल्म हंसी, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों का खूबसूरत मेल पेश करती है। निर्देशक आकाशादित्य लामा ने एक हल्की-फुल्की लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी को मनोरंजक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर उतारा है। फिल्म की कहानी नव्या (खुशाली कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड...
‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

‘द इंडिया स्टोरी’ की पहले दिन की कमाई आयी सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत करने में सफल रही। कीटनाशकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभाव जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में रिलीज के पहले दिन महज 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशी बाजारों में इसका कोई कारोबार दर्ज नहीं हुआ। चेतन डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने लगभग 20 से 30 करोड़ रुपये के बजट में किया है। फिल्म की शूटिंग पुणे और कोल्हापुर में हुई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म को शुरुआती दिन दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका। फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े के अलावा मुरली शर्मा और मनीष वाधवा भी अहम भूमिकाओ...
सीजेपी प्रोटेस्ट और युवा : जेन जी को शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक

सीजेपी प्रोटेस्ट और युवा : जेन जी को शिक्षा के साथ संस्कार आवश्यक

लेख
- प्रो. मनीषा शर्मा सीजेपी आंदोलन खत्म हो गया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो गया लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में मुझे सबसे ज्यादा चिंता हुई इस युवा पीढ़ी की जो वहाँ उपस्थित थी। उनके आचरण, व्यवहार और प्रयोग की जा रही भाषा सबने एक पालक और शिक्षक होने के नाते मुझे झकझोर कर रख दिया। क्या यह पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है? उनकी शिक्षा के विषय में क्या ही बात की जाए। कोई आईएएस की तैयारी कर रहा है, कोई मेडिकल की, कई उच्च शिक्षित थे, कई विद्यार्थी प्रसिद्ध और नामी विवि के थे। मतलब हम इन्हें उच्च शिक्षित कह सकते हैं लेकिन जब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, रील, मीम्स देखते हैं तो दिमाग जवाब दे जाता है। क्या यह वाकई शिक्षित है? यदि हां तो हम कैसी शिक्षा व्यवस्था चला रहे जो इस पीढ़ी को यह तक ना सिखा पाई कि एक शिक्षित और सभ्य इंसान की भाषा का स्तर क्या होता है। हमारे यहां कहा जाता है...
दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जिसका रकबा मुंबई से भी ज्यादा; कई छोटे देशों से है विशाल

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जिसका रकबा मुंबई से भी ज्यादा; कई छोटे देशों से है विशाल

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात आते ही ज्यादातर लोग सबसे व्यस्त या सबसे ज्यादा यात्रियों वाले हवाई अड्डे के बारे में सोचते हैं। लेकिन यदि पैमाना जमीन का क्षेत्रफल हो, तो यह रिकॉर्ड सऊदी अरब के नाम दर्ज है। यहां स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Fahd International Airport) अपने विशाल क्षेत्रफल के कारण दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जाता है। 776 वर्ग किलोमीटर में फैला है एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम शहर के पास स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 776 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह क्षेत्रफल कई देशों और बड़े शहरों से भी अधिक है। हालांकि, इस पूरे इलाके का उपयोग वर्तमान में एयरपोर्ट संचालन के लिए नहीं किया जाता। इसका बड़ा हिस्सा भविष्य में विस्तार (एक्सपेंशन) की योजनाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। कई छोटे देशों से भी बड़ा इस एयरपोर्ट का कुल क्षेत्...
उद्घाटन के 12 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, वायरल वीडियो के बाद निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

उद्घाटन के 12 दिन बाद ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर धंसी सड़क, वायरल वीडियो के बाद निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में उद्घाटन के महज 12 दिन बाद सड़क धंसने की घटना सामने आई है। लगातार बारिश के बीच उन्नाव जिले में एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि निर्माण एजेंसी का कहना है कि प्रभावित हिस्से की तत्काल मरम्मत कर दी गई है। उन्नाव के कोरारी क्षेत्र में धंसी सड़क जानकारी के अनुसार, घटना उन्नाव जिले के कोरारी क्षेत्र के पास हुई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर करीब 5 से 7 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से यह नुकसान हुआ। सपा नेता ने वीडियो साझा कर उठाए सवाल समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर...
काला सागर में नौकरी का ऑफर मिला तो पहले सोचिए, भारत सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी; जानिए वजह

काला सागर में नौकरी का ऑफर मिला तो पहले सोचिए, भारत सरकार ने जारी की सख्त एडवाइजरी; जानिए वजह

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच काला सागर (ब्लैक सी) क्षेत्र में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों और नाविकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय और समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA) ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर नौकरी स्वीकार करने से पहले जोखिम का गंभीरता से आकलन करें, क्योंकि यहां मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय नाविकों के लिए विशेष चेतावनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि काला सागर और आसपास के समुद्री इलाकों में सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। अप्रैल 2026 से इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। इन हमलों में अब तक पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस क्षेत्र में नौकरी स्वीकार करने से पहले संभावित...
अभिजीत दीपके अभी कहां हैं? घर वापसी पर सस्पेंस, सुरक्षा देने की उठी मांग

अभिजीत दीपके अभी कहां हैं? घर वापसी पर सस्पेंस, सुरक्षा देने की उठी मांग

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए बड़े प्रदर्शन और उसके बाद देशभर में छिड़ी राजनीतिक हलचल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रदर्शन के दौरान लगातार सक्रिय रहे दीपके फिलहाल टाइफाइड से पीड़ित हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसी बीच उनके घर नहीं लौटने की खबरों ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। महाराष्ट्र सरकार से सुरक्षा देने की मांग महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने अभिजीत दीपके और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दीपके के अगले दो-तीन दिनों में महाराष्ट्र लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दीपके के वापस आते ही वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उनके लिए सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध करेंगे, ताकि उनकी सुरक्षा को लेकर किस...
सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

सुहागरात के दिन ही नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई दुल्हन!

अपराध, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के एक युवक से धूमधाम से शादी कराने के बाद दुल्हन कुछ ही घंटों में नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिला बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दुल्हन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पूरे गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। शादी का झांसा देकर वसूले 1.10 लाख रुपये पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह को देवरिया में शादी कराने का भरोसा दिलाया गया था। इसके लिए बिचौलियों ने उससे 1.10 लाख रुपये लिए। 24 जुलाई की रात भलुअनी कस्बे के एक मैरिज हॉल में गोल्डी यादव नाम की युवती के साथ उसकी शादी कराई गई। सभी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं और ...
ITR: डेडलाइन के अंतिम दिनों में इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप… टैक्सपेयर्स की बढ़ी टेंशन

ITR: डेडलाइन के अंतिम दिनों में इनकम टैक्स पोर्टल हुआ ठप… टैक्सपेयर्स की बढ़ी टेंशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अगर आपने अभी तक अपना ITR फाइल नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। 31 जुलाई की आखिरी तारीख से ठीक पहले इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) का ई-फाइलिंग पोर्टल (E-filing portal) कई यूजर्स के लिए ठप पड़ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि न तो वेबसाइट खुल रही है, न लॉगिन हो रहा है और न ही टैक्स पेमेंट या ITR फाइल हो पा रहा है। 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return 2026- ITR) भरने की आखिरी तारीख है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपना रिटर्न दाखिल करने और बाकी टैक्स का पेमेंट करने में जुटे हैं। लेकिन कई टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत की कि इनकम टैक्स विभाग का ई-फाइलिंग पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। टैक्सपेयर्स ने की शिकायतयूजर्स के मुताबिक पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। कई लोगों का कहना है कि वे आईटीआर फाइल ...
UP: कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 13वें दिन ही धंसा, जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों से हो रही थी तुलना

UP: कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के 13वें दिन ही धंसा, जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों से हो रही थी तुलना

राज्य, राष्ट्रीय
उन्नाव। जिस कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (Kanpur-Lucknow Elevated Expressway) का 13 जुलाई को बड़े जोर-शोर से उद्घाटन हुआ था और जिसकी क्वालिटी की तुलना जर्मनी की वर्ल्ड क्लास सड़कों (Germany's World-class Roads) से की जा रही थी, वह उद्घाटन के महज 13 दिनों के भीतर ही बड़े विवादों में घिर गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच उन्नाव जिले के कोरारी के पास 6-लेन सड़क का एक बड़ा हिस्सा कई मीटर तक धंस गया। घटना के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने धंसे हुए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. देखते ही देखते इस वीडियो को लेकर मुख्य विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने BJP सरकार और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। 4200 करोड़ की लागतकरीब 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 किमी लंबे इस 6-ले...