निहारिका कोनिडेला की पहली फिल्म ने जीता राष्ट्रीय सम्मान
अभिनेत्री और निर्माता निहारिका कोनिडेला ने अपने फिल्मी सफर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'कमेटी कुर्रोल्लु' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। पिंक एलिफेंट पिक्चर्स और श्री राधा दामोदर स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म का सम्मान मिला है। इसके साथ ही निहारिका देश की सबसे कम उम्र की महिला निर्माताओं में शामिल हो गई हैं, जिनकी पहली ही प्रोडक्शन फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
यदु वामसी के निर्देशन में बनी 'कमेटी कुर्रोल्लु' एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। फिल्म अपनी सशक्त कहानी, दमदार अभिनय और ग्रामीण जीवन के वास्तविक चित्रण के लिए पहले ही कई पुरस्कार जीत चुकी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ने इस सफलता में एक और महत्वपू...








