Friday, July 10खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 10, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का भारत पर क्या होगा असर? जानिए 5 बड़े प्रभाव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का भारत पर क्या होगा असर? जानिए 5 बड़े प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। यदि क्षेत्र में संघर्ष और गहराता है या होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में समुद्री आवाजाही प्रभावित होती है, तो इसका असर भारत सहित दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए विशेषज्ञ संभावित आर्थिक प्रभावों पर नजर बनाए हुए हैं। तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है असर होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में गिना जाता है। भारत के कच्चे तेल और एलएनजी (LNG) आयात का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है। यदि इस समुद्री मार्ग पर आवाजाही बाधित होती है, तो तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे ऊर्जा लागत बढ़ने की आशंका रहेगी। बढ़ सकता है भ...
ड्रैगन की नई हिमाकत! समंदर से दागी 7300 KM रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल, PM मोदी समेत Quad देशों ने जताई चिंता

ड्रैगन की नई हिमाकत! समंदर से दागी 7300 KM रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल, PM मोदी समेत Quad देशों ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य दादागीरी और समंदर के रास्ते परमाणु ताकत के प्रदर्शन ने दुनिया भर की चिंताओं को बढ़ा दिया है. चीन की एक न्यूक्लियर-पावर वाली सबमरीन ने समंदर से लंबी दूरी की एक खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है. इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए मेलबर्न में द्विपक्षीय बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर विस्तार से चर्चा की और ड्रैगन की इस रणनीतिक चाल पर आपसी चिंता व्यक्त की. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने सीधे तौर पर इस मिसाइल लॉन्च के मुद्दे को उठाया. भारत ने साफ किया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता हर हाल में बनी रहनी चाहिए.सोलोमन आइलैंड्स के पास गिरा पेलोड सैन्य विशेषज्ञों और ताइवान के रक्षा अधिकारि...
यूएन में बढ़ा भारत का सम्मान, शांति मिशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेजर मोइज और मेजर सोनिया को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान

यूएन में बढ़ा भारत का सम्मान, शांति मिशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेजर मोइज और मेजर सोनिया को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों (UN Peacekeeping Missions) में भारतीय सेना के योगदान को एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। भारतीय सेना के मेजर मोइज और मेजर सोनिया को शांति मिशनों में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन सैन्य अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता में असाधारण योगदान दिया हो। भारतीय शांति सैनिकों की भूमिका को मिली वैश्विक पहचान संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत लंबे समय से सबसे सक्रिय योगदान देने वाले देशों में शामिल रहा है। भारतीय सैन्यकर्मी अफ्रीका और अन्य संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों की सहायता, मानवीय राहत तथा शांति बहाली जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते र...
क्या व्हेल मछलियों की भी होती है अपनी संस्कृति? जानिए कैसे 20 हजार सालों में बदल गई इन समुद्री दिग्गजों की जुबान

क्या व्हेल मछलियों की भी होती है अपनी संस्कृति? जानिए कैसे 20 हजार सालों में बदल गई इन समुद्री दिग्गजों की जुबान

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। जैसे भारत में कुछ किलोमीटर की दूरी पर इंसानों की भाषा और बोली बदल जाती है, ठीक वैसे ही समुद्र की गहराइयों में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है. वैज्ञानिकों ने एक बेहद हैरान करने वाली खोज में पता लगाया है कि विशालकाय स्पर्म व्हेल (Sperm Whales) भी इंसानों की तरह अलग-अलग क्षेत्रीय बोलियों (Regional Dialects) का इस्तेमाल करती हैं. भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में पिछले दो दशकों से किए जा रहे एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में रहने वाली व्हेल्स एक ही बात को अलग-अलग रफ्तार और अंदाज में बोलती हैं. आइए जानते हैं समुद्र के नीचे चल रहे इस दिलचस्प कम्यूनिकेशन के पीछे का पूरा विज्ञान.क्या है व्हेल्स का यह सीक्रेट कोड?स्पर्म व्हेल आपस में बातचीत करने के लिए एक खास तरह की आवाज निकालती हैं, जिसे वैज्ञानिक भाषा में 'कोडा' (Coda) कहा जाता है. यह कोडा असल में क्लिक-क्लिक...
Ram Mandir में बढ़ी सख्ती…. 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी, 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात

Ram Mandir में बढ़ी सख्ती…. 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी, 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने चढ़ावे की सुरक्षा और गणना प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत गणनास्थल की निगरानी बढ़ाने के लिए 13 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे (13 Additional CCTV Cameras) लगाए गए हैं, जबकि दान पेटियों को मंदिर परिसर से गणना केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 27 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों ( 27 Additional Security Personnel ) की तैनाती की गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब गणनास्थल पर कुल 43 अधिकृत लोग मौजूद रहेंगे। जिन स्थानों पर पहले कैमरों का कवरेज नहीं था, वहां अतिरिक्त सीसीटीवी लगाए गए हैं, ताकि पूरी गणना प्रक्रिया लगातार निगरानी में रहे। दान पेटियों को मंदिर से गणनास्थल तक ले जाने के लिए 27 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी सुरक्षाकर्मी एसआईएस के हैं। इसके अलावा पुलिस बल क...
देशभर में सक्रिय हुआ मानसून…. दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट!

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून…. दिल्ली-यूपी समेत 18 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मानसून (Monsoon) अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में इसका असर लगातार तेज होता जा रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सहित 18 राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain), तेज आंधी और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश का दौर और तेज हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. कई स्थानों पर जलभराव, यातायात प्रभावित होने और पेड़ गिरने जैसी घटनाए...
Ind vs Eng Test : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

Ind vs Eng Test : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज इतिहास रचने उतरेगी भारतीय महिला टीम

खेल
लंदन । लॉर्ड्स (Lord's) के ऐतिहासिक मैदान पर शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। भारत की कप्तान (India captain) हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉर्ड्स (Lord's) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक महिला टेस्ट (Historic Women's Test) को टीम के लिए टर्निंग प्वाइंट बताया है. उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में जीत T20 वर्ल्ड कप से मिली निराशा को खत्म कर सकती है और टीम का आत्मविश्वास लौटाएगी. कप्तान ने पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट होने, रेड-बॉल क्रिकेट, श्री चरणी और महिला टेस्ट के भविष्य पर भी खुलकर बात की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि अगर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो हालिया T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा और टीम नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगी। हरमनप्रीत ने कहा कि ...
बंगालः TMC के फ्रीज खातों पर घमासान… कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ SC जाएगा बागी गुट

बंगालः TMC के फ्रीज खातों पर घमासान… कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ SC जाएगा बागी गुट

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress- TMC) के बैंक खातों के फ्रीज होने के बाद से सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी (Ritabrata Banerjee) ने गुरुवार को ऐलान किया है कि उनका गुट कोलकाता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) जाएगा, जिसमें टीएमसी को अपने तीन फ्रीज किए गए बैंक खातों को अस्थायी रूप से इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। रितब्रत ने पार्टी फंड में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के उन तीन बैंक खातों से ममता बनर्जी नीत गुट के रोजमर्रा के खर्चों का प्रबंधन करने के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया, जिनसे वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दी गई थी। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्...
दुनिया में रहने लायक सबसे अच्छे शहरों की सूची में दिल्ली 120वें स्थान पर, मुम्बई उससे भी पीछे

दुनिया में रहने लायक सबसे अच्छे शहरों की सूची में दिल्ली 120वें स्थान पर, मुम्बई उससे भी पीछे

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया भर में रहने के लिहाज से सबसे अच्छे शहरों (Best Cities) की ताजा लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते 'द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट' ने अपनी नई 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026' (Global Liveability Index 2026) रिपोर्ट जारी की है। इस सूचकांक में कुल 173 शहरों को वहां मौजूद सुविधाओं और रहने की स्थितियों के अलग-अलग पैमानों पर परखा गया है। अगर भारतीय शहरों की बात करें तो नई दिल्ली (New Delhi) को 120वां स्थान मिला है। वहीं, डेनमार्क का शहर कोपेनहेगन (Copenhagen) दुनिया के सबसे बेहतरीन और रहने लायक शहरों की लिस्ट में नंबर वन पर बरकरार है। कोपेनहेगन ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को पीछे छोड़ते हुए अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। द इकोनॉमिस्ट मैगजीन की सहयोगी संस्था ईआईयू ने दुनिया भर के 173 शहरों को शिक्षा, स्थिरता, हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और संस्कृति जैसे पैमानों पर परखा है। भारतीय शहरों...
MP: BJP विधायक ने लिया ऐसा प्रण… जिसे सुन CM भी हैरान, बोले- अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं

MP: BJP विधायक ने लिया ऐसा प्रण… जिसे सुन CM भी हैरान, बोले- अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कालापीपल (Kalapipal) से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी (BJP MLA Ghanshyam Chandravanshi) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के सामने एक ऐसा प्रण ले लिया, जिसे सुनकर सीएम भी हैरान रह गए। चंद्रवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें बनने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने की घोषणा कर दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अच्छे कार्य के लिए जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं है, साथ ही विधायक की भाषा के लिए उन्हें एक हिदायत भी दी। कालापीपल में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान सीएम की मौजूदगी में विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक क्षेत्र की सड़कें नहीं बनेंगी, तब तक वह जूते-चप्पल का त्याग करेंगे, चाहे इसमें दस वर्ष ही क्यों न लग जाएं। MLA ने लिया काम पूरा ...