-बानमोर से मंदिर जा रहा था ऑटो, पाराशर की तिवरिया के पास हुआ हादसा
फोटो
मुरैना। जिले के थाना माताबसैया क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 महिलाओं और 2 बालिकाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा माताबसैया थाना अंतर्गत पाराशर की तिवरिया के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग बानमोर से माताबसैया मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज गति की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। ट्रॉली में पत्थर के बड़े-बड़े ब्लॉक भरे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पतालसूचना मिलते ही थाना माताबसैया पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मारी टक्कर
हम लोग बानमोर से पूजा करने माता बसैया जा रहे थे। तभी तेज गति से आए ट्रैक्टर ने हमारे ऑटो में टक्कर मार दी।
अंजलि, घायल
इनका कहना
पाराशर की तिवरिया के पास पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 5 लोग घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विवेक तोमर,थाना प्रभारी, थाना माता बसैया,
