PM मोदी बोले- डीजल के दाम ₹50 बढ़ाने की जरूरत थी, सिर्फ ₹7 बढ़ाए… किसानों पर नहीं डाला पूरा बोझ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) बढ़ने के बावजूद सरकार ने किसानों पर इसका पूरा बोझ नहीं पड़ने दिया. उन्होंने बताया कि डीजल के दाम (Diesel Prices) 50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने सिर्फ 7 रुपये की बढ़ोतरी की. बाकी 43 रुपये का बोझ सरकार ने खुद उठाया।
पीएम मोदी ने यह बात भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' में स्पीच के दौरान कही. उन्होंने किसानों के हित में सरकार के फैसलों और खेती पर होने वाले खर्च को लेकर अपनी बात रखी।
डीजल की कीमतों पर क्या बोले पीएम मोदी?पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का संकट बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई थी. कुछ ही हफ्तों में कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहु...




