MP: सागर के दिव्यांग गायक सुनील लोधी को मंत्री राजपूत ने दीपावली पर भेंट की बजाज पल्सर
सागर। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो मुश्किलें भी रास्ता नहीं रोक सकतीं. सागर (Sagar) के दिव्यांग गायक सुनील लोधी (Sunil Lodhi) ने अपनी आवाज के दम पर कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है. फिल्म 'हनुमानअंश' (Film 'Hanuman-ansh') के प्रसिद्ध गीत 'मैंने तेरे ही भरोसे सागर में नैया डार दई' को गाकर पहचान बनाने वाले सुनील के लिए इस बार की दीपावली (Diwali) बेहद खास बन गई. उनके बरसों पुराने सपने को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने पूरा करते हुए उन्हें बजाज पल्सर बाइक उपहार में भेंट की है।
दरअसल, सुनील लोधी बचपन से ही अपनी खुद की पल्सर बाइक पर घूमने का सपना देखते थे. कुछ समय पहले जब उनकी गायकी को फिल्म में जगह मिली और यह भजन लोगों के बीच लोकप्रिय हुआ, तब उनकी मुलाकात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके बेटे आकाश राजपूत से हुई थी. इसी मुलाकात के दौरान सुनील ने अपनी इच्...




