महाकाल के दर्शन करने पहुंचे प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू
उज्जैन। प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू स्वस्तिक यात्रा के तहत मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन किया। बाद में आयोजित रामकथा में शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया।
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि महाकाल के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। बाबा महाकाल ने प्रसन्न होकर दर्शन दिए और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वस्तिक यात्रा के उद्देश्य पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा भगवान की प्रेरणा से प्रारंभ हुई है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना कर जिन स्थानों पर धर्म का प्रचार-प्रसार किया था, वहां वैदिक सनातन धर्म का संदेश ...








