Saturday, November 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 14, 2026

Delhi-NCR में वायु प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल…. कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात… 400 के पार AQI

Delhi-NCR में वायु प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल…. कई क्षेत्रों में बिगड़े हालात… 400 के पार AQI

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air pollution) से लोगों का बुरा हाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) (Air Quality Index - AQI) 348 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 403 एक्यूआई दर्ज किया गया था। दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शनिवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 371, आनंद विहार में 378, अशोक विहार 340, आया नगर 356, बदरपुर 309, बवाना 388, चांदनी चौक 391, डीटीयू 403, द्वारका सेक्टर-8 में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया। वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 352, आईटीओ 416, जहांगीरपुरी 383, लोधी रोड 284, मुंडका 361, ओखला फेज-2 में 315, पटपड़गंज में 333, पंजाबी बाग 392, रोहिणी 367, विवेक विहार 391...
खाद्यान्न आपूर्ति में पूरी तरह सुरक्षित नहीं भारत.. आधे से ज्यादा जरूरतें आयात से हो रही पूर्णः नीति आयोग

खाद्यान्न आपूर्ति में पूरी तरह सुरक्षित नहीं भारत.. आधे से ज्यादा जरूरतें आयात से हो रही पूर्णः नीति आयोग

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नीति आयोग (NITI Aayog) के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने शुक्रवार को कहा कि भारत (India) अभी विभिन्न खाद्य उत्पादों (Food Products) की आपूर्ति के मामले में पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। देश अपनी खाद्य तेल (Edible oil) की आधी से अधिक जरूरत आयात (Import) के जरिए पूरी करता है और दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य तेल आयातक है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाहिड़ी ने कहा कि भारत हर साल करीब 1.7 करोड़ टन खाद्य तेल का आयात करता है, जिसका मूल्य लगभग 20 अरब डॉलर है। उन्होंने कहा कि भारत दलहनों का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता भी है। दुनिया में कुल दलहनों की खपत में भारत की हिस्सेदारी करीब एक चौथाई है। देश में हर साल लगभग 2.5 से 2.7 करोड़ टन दलहनों की खपत होती है। लाहिड़ी ने कहा, "हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ विकसित कृषि की बात कर रहे हैं। ऐसे में सवाल...
US में एयर ट्रैफिक से जुड़ी तकनीकी खराबी के बीच एअर इंडिया ने भी जारी की एडवाइजरी

US में एयर ट्रैफिक से जुड़ी तकनीकी खराबी के बीच एअर इंडिया ने भी जारी की एडवाइजरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) में एयर ट्रैफिक (Air traffic) संचालन से जुड़ी टेलिकम्यूनिकेशन सर्विस टेक्निकल ग्लिच (Telecommunication Service Technical Glitch- तकनीकी खराबी) के कारण एअर सर्विस पर लगी रोक अब हट गई है. हालांकि इस सर्विस के बुरी तरह प्रभावित होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से लागू देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप के चलते विमानों की रवानगी पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी. इस बीच एयर कनाडा ने अमेरिका आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द करने का ऐलान किया था. वहीं, एयर इंडिया (Air India) ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयर कनाडा ने अमेरिका की सभी उड़ानें रद्द कींएयर कनाडा ने बताया कि FAA की ओर से जारी ग्राउंड स्टॉप के कारण एयरलाइन ने शाम के बाकी समय के लिए अमेरिका से आने और वहां जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी...
मेलोनी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के गले मिलने से आइसलैंड की पीएम भी हुईं असहज…

मेलोनी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के गले मिलने से आइसलैंड की पीएम भी हुईं असहज…

अंतरराष्ट्रीय
डबलिन। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों (French President Macron) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ गले लगने की वजह से वायरल हो रहे हैं। इस बा यह मामला डबलिन में यूरोपीय नेताओं की बैठक से सामने आया। यहां पर आइसलैंड (Iceland) की प्रधानमंत्री क्रिस्टन फ्रोस्टाडोटिर (Prime Minister Kristín Frostadóttir) को गले लगाते समय फ्रांसीसी राष्ट्रपति का रिएक्शन वायरल हो रहा है। वह क्रिस्टन को गले लगाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं क्रिस्टन असहज होते हुए उन्हें अपने से दूर हटाती हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों राजनेताओं की यह तस्वीर तेजी के साथ वायरल हो रही है। मैक्रों के गले लगाने से आइसलैंड की प्रधानमंत्री असहज दिखीं। फ्रोस्टाडोटिर की असहजता साफ देखी जा सकती थी। जब मैक्रों ने उनकी पीठ पर हाथ रखा, तो वह तिरछी नजरों से फोटोग्राफरों की ओर देखने लगीं। उन्होंन...
भारत के निर्यात में 29.9% की वृद्धि….रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, व्यापार घाटा हुआ कम

भारत के निर्यात में 29.9% की वृद्धि….रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, व्यापार घाटा हुआ कम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) का कुल निर्यात (Export) अक्तूबर में 29.9 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal) ने बताया कि अक्तूबर में इसमें वस्तु और सेवा दोनों का निर्यात शामिल है, जो देश का अब तक का सबसे अधिक मासिक निर्यात मूल्य है। व्यापार घाटा भी कम, अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 69.27 अरब डॉलरसरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान व्यापार घाटा (Trade Deficit) भी कम होकर 20.09 अरब डॉलर पर आ गया। पिछले साल अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 69.27 अरब डॉलर था। अक्तूबर 2025 में भारत का व्यापार घाटा 25.15 अरब डॉलर रहा था। वस्तु के साथ सेवा निर्यात में कितना उछाल?अक्तूबर में भारत का आयात बढ़कर 110.07 अरब डॉलर हो गया। यह पिछले साल इसी महीने के 94.42 अरब डॉलर से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में वस्तु निर्यात 34.11 अरब डॉलर से बढ़कर 49.47 अरब डॉलर...
US: न्यू ऑरलियन्स में बड़ा समुद्री हादसा…. मिसीसिपी नदी में टैंकर से टकराया क्रूज, 129 यात्री थे सवार

US: न्यू ऑरलियन्स में बड़ा समुद्री हादसा…. मिसीसिपी नदी में टैंकर से टकराया क्रूज, 129 यात्री थे सवार

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के लिए 13 नवंबर का दिन अच्छा नहीं रहा. एक तरफ एविएशन इमरजेंसी (Aviation Emergency) चल रही है वहीं न्यू ऑरलियन्स (New Orleans) में बड़ा समुद्री हादसा हो गया. यहां मिसिसिपी नदी (Mississippi River) में खड़े अमेरिकन क्रूज लाइन्स (American Cruise Lines) के एक यात्री जहाज से एक टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूज जहाज एक तरफ झुक गया और कई यात्री नदी में जा गिरे. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि लापता यात्रियों की तलाश जारी है। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक बड़ा टैंकर 129 यात्रियों को ले जा रहे क्रूज से टकरा गया। इस हादसे के बाद क्रूज बोट पलट गया और मलबे के साथ पूरा डूब गया। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जनहानि नहीं ...
UP: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला…. सामान जला

UP: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला…. सामान जला

राज्य, राष्ट्रीय
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस (Moving bus) में आग (Fire) लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों (Passengers) में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, खजुराहो ट्रेवल्स (Khajuraho Travels) की बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। बस को चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव, छतरपुर चला रहा था। शनिवार देर रात थाना राया क्षेत्र में राया कट पुल के ऊपर बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को अपन...
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा

खेल
भोपाल, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें संस्करण में दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 19 से 28 नवंबर तक नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित होगी, जहाँ कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए टिकटजिनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर डिजिटल प्रवेश पास प्राप्त किया जा सकेगा। इस पास में मौजूद क्यूआर कोड को स्टेडियम में प्रवेश के समय स्कैन करना अनिवार्य होगा। लीग चरण के मुकाबले 19 से 25 नवंबर तक निर्धारित हैं, उसके बाद 27 नवंबर को सेमीफाइनल और 28 नवंबर को पदक मुकाबले आयोजित होंगे। आयोजन की घोषणा हॉकी इंडिया ने कहा कि यह पहल देश में हॉकी के माहौल को सुदृढ़ करने, उभरती प्रतिभाओं को अधिक मंच प्रदान करने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को आम जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से की गई ह...
भारतीय सेना का 170‑सदस्यीय टुकड़ा श्रीलंका के ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास में रवाना

भारतीय सेना का 170‑सदस्यीय टुकड़ा श्रीलंका के ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास में रवाना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। आज भारतीय सेना की 170 सदस्यों वाली टुकड़ी श्रीलंका की ओर प्रस्थान कर गई, जो संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ के बारहवें संस्करण में भाग लेगी। यह अभ्यास श्रीलंका के मदुरू ओया के आर्मी ट्रेनिंग स्कूल में 13 से 26 नवंबर तक आयोजित होगा। टुकड़ी में राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन, विभिन्न अन्य शाखाओं के सैनिक और भारतीय वायु सेना के जवान शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत सेमी‑अर्बन माहौल में काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन करने के लिए दोनों सेनाओं की जॉइंट मिलिट्री क्षमता को सुदृढ़ करना है। ‘मित्र शक्ति’ वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास है, जो भारत और श्रीलंका के बीच बारी‑बारी से आयोजित होता है। यह एक्सरसाइज दोनों सेनाओं को इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने, ऑपरेशनल अनुभव साझा करने और काउंटर टेररिज्म में बेस्ट प्रैक्टिस स...

प्रधानमंत्री करेंगे एससीओ के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 13 नवंबर (हिंस.)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पहला सभ्यतागत संवाद मंच भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। इस मंच का आयोजन 20 से 23 नवंबर तक दिल्ली के पुराना किला परिसर में निर्धारित है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंच में एससीओ के सभी 10 सदस्य देशों के साथ-साथ पर्यवेक्षक और संवाद साझेदार देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी की संभावना है, जिसमें पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को भारत मंडप में पत्रकार वार्ता में इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मंच का प्रमुख उद्देश्य सदस्य देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन सभ्यताएँ, कला, साहित्य और ऐतिहासिक परम्पराओं के माध्यम से सहयोग को सुदृढ़ करना और जनता‑जनता के संबंधों को मजबूती प्रदान करना है। शेखावत ने य...