भारत-अमेरिका के बीच जल्द हो सकती है ट्रेड डील….जयशंकर बोले- ज्यादातर मुद्दे सुलझे
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका (India and America) ने प्रस्तावित व्यापार समझौते (Trade Agreements) से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की संभावित यात्रा से एक महीने पहले आई है। इस सम्मेलन से इतर मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है, जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।
विदेश मंत्री ने 'एचटी लीडरशिप समिट' में एक संवाद सत्र के दौरान कहा कि बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ...


