Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 16, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल रविवार को सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं सपना कुमारी और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं सपना कुमारी पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़ी थीं।...
शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क

शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश
शहडोल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के महान क्रांतिकारी और जननायक बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने संघर्ष से तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। वे जल, जंगल और जमीन के लिए अपने कार्यों के आधार पर पूज्यनीय हो गए। वीर नायक भगवान बिरसा मुंडा ने देश और समाज के लिए अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में बिरसा मुंडा जी की जयंती, राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। अब 15 नवंबर की तिथि राष्ट्रीय गौरव का दिन बन चुकी है। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय नायकों ने देश की आजादी के लिए जनजातीय क्षेत्रों में अलख जगाई, लेकिन देश की आजादी के बाद आई सरकारों ने हमारे जनजातीय महापुरुषों के योगदान को भुला दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्यौहारी में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ...
बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के कदम, सेना खरीदेगी खास टैक्टिकल स्की बूट

बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के कदम, सेना खरीदेगी खास टैक्टिकल स्की बूट

राष्ट्रीय
जम्मू। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों पर तैनात सेना के जवानों को अब फिसलन और भीषण ठंड से निपटने में मदद मिलेगी। भारतीय सेना बारामुला के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल (हवास) के लिए विशेष टैक्टिकल स्की बूट खरीदने जा रही है। 22 जोड़ी जूतों की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा, आराम और मजबूत पकड़ उपलब्ध कराना है। इन जूतों का इस्तेमाल माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी किया जा सकेगा। प्रत्येक जूते का वजन 1,950 ग्राम से अधिक नहीं होगा। हल्के वजन के कारण जवानों को दुर्गम और बर्फीले रास्तों पर आवाजाही के दौरान अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इन जूतों को इस तरह तैयार किया गया है कि जरूरत के मुताबिक जवान स्कीइंग के साथ पैदल चलने में भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें स्की-वॉक मैकेनिज्म दिया जाएगा, जिससे दोनों गतिविधियों के बीच आसानी से बदल...
सिंधु जल संधि पर भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक आएंगे दिल्ली, एससीओ मंच पर उठा सकते हैं मुद्दा

सिंधु जल संधि पर भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक आएंगे दिल्ली, एससीओ मंच पर उठा सकते हैं मुद्दा

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान ने अपने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक को नई दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यता संवाद मंच में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है। 20 नवंबर से शुरू होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि उनका दौरा होता है तो तीन साल से अधिक समय बाद पाकिस्तान का कोई संघीय मंत्री भारत आएगा। मुसादिक मलिक वही पाकिस्तानी मंत्री हैं, जिन्होंने सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को धमकी देते हुए कहा था कि जो भी उनके देश के पानी पर हाथ डालेगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा। उनके इस पुराने बयान को देखते हुए उनके भारत दौरे और एससीओ मंच पर संभावित रुख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाने क...
चीन ने बनाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान, 57 मिनट तक भरी उड़ान, ईंधन की नहीं पड़ेगी जरूरत

चीन ने बनाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान, 57 मिनट तक भरी उड़ान, ईंधन की नहीं पड़ेगी जरूरत

लाइफस्टाइल
बीजिंग। हवाई सफर को सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में चीन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी कॉमैक (COMAC) ने 19 यात्रियों की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक विमान CE-25A तैयार किया है। इस विमान ने 14 नवंबर को पहली बार पायलट और फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर के साथ सफल परीक्षण उड़ान भरी। खास बात यह है कि विमान को पारंपरिक टर्बाइन ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित किया जाता है। अब तक इलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारों और अन्य वाहनों में देखा गया है, लेकिन यात्री विमानन में इसका इस्तेमाल एक नई संभावना खोल रहा है। चीन का CE-25A इसी दिशा में विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह विमान एक बार में 19 यात्रियों को लेकर करीब 400 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार CE-25A का अधिकतम टेकऑफ वजन 10 टन है ...
चीन ने बनाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान, 57 मिनट तक भरी उड़ान, ईंधन की नहीं पड़ेगी जरूरत

चीन ने बनाया 19 यात्रियों वाला इलेक्ट्रिक विमान, 57 मिनट तक भरी उड़ान, ईंधन की नहीं पड़ेगी जरूरत

अंतरराष्ट्रीय, विशेष समाचार
बीजिंग। हवाई सफर को सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में चीन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी कॉमैक (COMAC) ने 19 यात्रियों की क्षमता वाला इलेक्ट्रिक विमान CE-25A तैयार किया है। इस विमान ने 14 नवंबर को पहली बार पायलट और फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर के साथ सफल परीक्षण उड़ान भरी। खास बात यह है कि विमान को पारंपरिक टर्बाइन ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित किया जाता है। अब तक इलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारों और अन्य वाहनों में देखा गया है, लेकिन यात्री विमानन में इसका इस्तेमाल एक नई संभावना खोल रहा है। चीन का CE-25A इसी दिशा में विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह विमान एक बार में 19 यात्रियों को लेकर करीब 400 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार CE-25A का अधिकतम टेकऑफ वजन 10 टन है ...
एक लाख ड्रोन और 500 उड़ते बम खरीदेगा पाकिस्तान, तुर्की के साथ किया तीन साल का रक्षा समझौता

एक लाख ड्रोन और 500 उड़ते बम खरीदेगा पाकिस्तान, तुर्की के साथ किया तीन साल का रक्षा समझौता

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए तुर्की से बड़े पैमाने पर मानवरहित हथियार और रक्षा प्रणालियां खरीदने की तैयारी में है। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान ने तुर्की की रक्षा कंपनी पैसिफिक टेक्नोलॉजी के साथ तीन साल का समझौता किया है। इसके तहत करीब एक लाख MERKÜT FPV ड्रोन, 500 लोइटरिंग म्यूनिशन, मानवरहित हेलिकॉप्टर और 250 रोबोटिक ग्राउंड सिस्टम खरीदे जाएंगे। रक्षा मामलों की वेबसाइट डिफेंस ब्लॉग की रिपोर्ट के अनुसार, इस रक्षा सौदे का उद्देश्य पाकिस्तान की निगरानी, हवाई हमले और जमीनी सैन्य अभियानों से जुड़ी मानवरहित क्षमताओं को बढ़ाना है। इस समझौते को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। एक लाख MERKÜT ड्रोन होंगे सौदे का सबसे बड़ा हिस्सा इस रक्षा पैकेज में सबसे बड़ी संख्या MERKÜT फर्स्ट पर्सन ...
दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की 35 मीटर लंबी सुरंग तबाह, अंदर बने थे दो कमरे; IDF ने विस्फोट से उड़ाया ठिकाना

दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की 35 मीटर लंबी सुरंग तबाह, अंदर बने थे दो कमरे; IDF ने विस्फोट से उड़ाया ठिकाना

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। इजरायल की रक्षा सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन गांव में हिज्बुल्लाह की 35 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया है। सेना के मुताबिक, सुरंग के भीतर दो कमरे भी बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल ठिकाने के रूप में किया जा रहा था। इजरायली सैनिकों ने विशेष अभियान चलाकर सुरंग को विस्फोट के जरिए तबाह कर दिया। IDF ने कहा है कि वह युद्धविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए सुरक्षा खतरों को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेगी। IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी लेबनान के माजदल जौन इलाके में सुरक्षा क्षेत्र के भीतर चलाए गए अभियान के दौरान इस भूमिगत सुरंग का पता चला। सेना के अनुसार, सुरंग में हिज्बुल्लाह के लिए दो कमरे बनाए गए थे। इजरायली सेना ने स्पष्ट किया कि वह हिज्बुल्लाह को अपने नागरिकों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की अन...
NDA को 320 सांसदों का समर्थन….परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए झोंकी ताकत

NDA को 320 सांसदों का समर्थन….परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए झोंकी ताकत

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। NDA यानी केंद्र में सत्तारूढ़ नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (National Democratic Alliance) अब परिसीमन (Delimitation) और जुड़े महिला आरक्षण (Women’s Reservation) पर संशोधन बिल पर पूरी ताकत लगाता नजर आ रहा है। खबर है कि आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session) में बिल पेश हो जाएगा। खास बात है कि इस बिल को पास कराने के लिए एनडीए को लोकसभा में दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा छूने की जरूरत है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का कहना है कि एनडीए पूरी ताकत के साथ इसे पास कराने का प्रयास करेगा। केसी त्यागी ने कहा, 'परिसीमन बिल और महिला दोनों के आने की संभावना है। और एनडीए पूरी शक्ति के साथ इसे पास कराने का प्रयास करेगा। हमें उम्मीद है कि ये बिल पास हो जाएगा।' कांग्रेस समेत विपक्ष के रवैये को लेकर कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि परिसीमन पर और महिला विधेयक पर कांग्रेस पार्टी विरोध करके ...
ईरान में गहराया आर्थिक संकट…. मुश्किल में लोग … किडनी से लेकर शरीर के अंग तक बेचने को मजबूर!

ईरान में गहराया आर्थिक संकट…. मुश्किल में लोग … किडनी से लेकर शरीर के अंग तक बेचने को मजबूर!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) में गहराते आर्थिक संकट (Deepening Economic Crisis) ने आम लोगों को ऐसी भयावह मजबूरी के मुहाने पर ला खड़ा किया है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। बढ़ते कर्ज से पीछा छुड़ाने और घर का मामूली खर्च तक चलाने के लिए ईरान के लोग अब टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (Online Platform) पर अपने शरीर के अंग बेचने के विज्ञापन दे रहे हैं। इनमें किडनी, बोन मैरो और लिवर के साथ-साथ टेस्टिकल्स और आंखों की कॉर्निया तक शामिल हैं। 'ईरान इंटरनेशनल' की एक ताजा जांच में इस तेजी से फैलते ऑनलाइन बाजार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई लोग अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अपने सबसे जरूरी अंग तक कुर्बान करने को तैयार हैं। यह संकट ऐसे वक्त में और गहरा गया है जब मिडिल ईस्ट में जारी तनाव, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और कड़े प्रतिबंधों ने ईरान की ...