Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकार सपना कुमारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित भदभदा चौराहे पर कल रविवार को सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मेरी संवेदनाएं सपना कुमारी और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं सपना कुमारी पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद न्यूज चैनल के साथ जुड़ी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *