MP: इंडिया ब्लॉक का ‘संविधान बचाओ मार्च 12 दिसंबर को भोपाल में…. राहुल-खरगे समेत कई नेता होंगे शामिल
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सहित विपक्षी INDIA (इंडिया) गठबंधन के प्रमुख नेता 12 दिसंबर को भोपाल में आयोजित 'संविधान बचाओ मार्च' ('Save Constitution March') में शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक लाख से डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पार्टी ने इस रैली के आयोजन के लिए भोपाल के लाल परेड मैदान की मांग की है। यह जानकारी दी।
आंदोलन का नेतृत्व कर सकते हैं राहुलइससे पहले कांग्रेस ने कथित 'वोट चोरी' और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर दिसंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इस आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी और प्रि...
