नौसेना को मिला ब्रह्मोस और बराक-8 मिसाइलों से लैस युद्धपोत INS विंध्यगिरि
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) की समुद्री ताकत में एक और अत्याधुनिक युद्धपोत (State-of-the-Art Warship) शामिल हो गया है। कोलकाता स्थित सरकारी रक्षा कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट 17ए का आखिरी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (Stealth guided-missile frigate) आईएनएस विंध्यगिरि (INS Vindhyagiri) नौसेना को सौंप दिया। इसके साथ ही इस परियोजना के तहत बनाए जाने वाले सभी सात युद्धपोतों की डिलीवरी पूरी हो गई है।
करीब 45 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली प्रोजेक्ट 17ए योजना के तहत दो शिपयार्ड में सात युद्धपोत बनाए गए। इनमें से चार युद्धपोत मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (एमडीएल) और तीन जीआरएसई ने तैयार किए हैं।
23 महीने में मिले सभी सात युद्धपोतमझगांव डॉक पहले ही आईएनएस नीलगिरि, आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस तारागिरि और आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना को ...









