Monday, November 23खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 23, 2026

भोपाल में महिला और दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति-पत्नी के विवाद की बात आई सामने

भोपाल में महिला और दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति-पत्नी के विवाद की बात आई सामने

मध्य प्रदेश
भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया और खुद भी उसका सेवन कर लिया। घटना के समय घर अंदर से बंद था। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी छत के रास्ते घर में पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की हालत गंभीर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय रुकसाना, उसके 12 वर्षीय बेटी रुकईया और आठ वर्षीय बेटे फैजल के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कुछ लोग छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दरवाजा खोला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों...
भारत की भाषाई विविधता के मुरीद हुए पुतिन, पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र

भारत की भाषाई विविधता के मुरीद हुए पुतिन, पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता की सराहना की है। सर्बियाई फिल्म निर्देशक एमिर कुस्तुरिका को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि भारत में बोली जाने वाली भाषाओं और उन्हें बोलने वाले लोगों की संख्या जानकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने भारत की भाषाई विविधता को ‘अद्भुत’ बताया। पुतिन ने बताया कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को समझने के दौरान उनकी दिलचस्पी यहां की भाषाओं में भी बढ़ी। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा था कि भारत में कितने लोग देश की प्रमुख भाषा बोलते हैं। पुतिन के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि करीब 1.5 अरब की आबादी वाले भारत में लगभग 60 करोड़ लोग प्रमुख भाषा बोलते हैं। इसका अर्थ है कि देश की बड़ी आबादी अलग-अलग भाषाओं में संवाद करती ...
पुष्कर मेले में गिर गाय का जलवा, 36 घंटे में दिया 75 किलो 50 ग्राम दूध; 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

पुष्कर मेले में गिर गाय का जलवा, 36 घंटे में दिया 75 किलो 50 ग्राम दूध; 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

राष्ट्रीय
अजमेर। राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार गिर नस्ल की गायों ने अपनी दूध उत्पादन क्षमता से सबको हैरान कर दिया है। दुधारू गायों की प्रतियोगिता में मनमल जी की गिर गाय ने महज 36 घंटे में 75 किलो 50 ग्राम दूध देकर 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी पशुपालक की दूसरी गिर गाय ने भी 43 किलो दूध देकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। गायों के इस प्रदर्शन ने मेले में पशुपालकों और पशुप्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। पुष्कर मेले में इस बार पिछले कई वर्षों की तुलना में पशुओं की संख्या भी अधिक रही है। आयोजकों और पशुपालकों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में पहली बार विभिन्न श्रेणियों के पशुओं की कुल संख्या करीब 10 हजार तक पहुंची है। मेले में घोड़ों की संख्या सबसे अधिक रही, जबकि ऊंटों और अन्य पशुओं की भागीदारी भी अच्छी रही। दुधारू गायों की प्रतियोगिता इस बार मेले का खास आकर्षण रही। पशु...
यूपी की कमजोर सीटों पर अमित शाह का रहेगा फोकस, सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के 40 पर्यवेक्षक तैनात करने की तैयारी

यूपी की कमजोर सीटों पर अमित शाह का रहेगा फोकस, सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के 40 पर्यवेक्षक तैनात करने की तैयारी

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी समीकरण साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अगले महीने से उत्तर प्रदेश के संभावित दौरे के साथ चुनावी रणनीति को धार देंगे। उनका विशेष जोर पार्टी की कमजोर सीटों और संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अमित शाह उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की कमान संभाल सकते हैं। उनके संभावित दौरे में संगठन की स्थिति की समीक्षा, स्थानीय राजनीतिक समीकरणों का आकलन और चुनावी रोडमैप को अंतिम रूप देने पर जोर रहेगा। संकेत हैं कि भाजपा अपने अभियान की शुरुआत पूर्वांचल से कर सकती है। 403 सीटों के लिए 40 पर्यवेक्षक तैना...
भारत में सुविधाओं के बावजूद ग्रामीण जेन-जी बुनियादी कौशल से वंचित… 40% नहीं कर पाते ईमेल का इस्तेमाल

भारत में सुविधाओं के बावजूद ग्रामीण जेन-जी बुनियादी कौशल से वंचित… 40% नहीं कर पाते ईमेल का इस्तेमाल

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के ग्रामीण इलाकों (Rural-India) में बड़ी तादाद में जेन- जी (Gen Z) इंटरनेट (Internet) तक पहुंच होने के बावजूद बुनियादी डिजिटल कौशल (Digital Skills) से वंचित हैं। यही वजह है कि 83 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के घर में इंटरनेट होने के बावजूद 15 से 29 साल के 40 फीसदी ग्रामीण युवा ई-मेल का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। यह समस्या डिजिटल सुविधाओं के इस्तेमाल में अब भी बड़ी खाई बनी हुई है। पंचायती राज संस्थाओं को वित्त पर रिजर्व बैंक की आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई हैं। इसमें ग्रामीण युवाओं की डिजिटल क्षमता से जुड़े सर्वेक्षण के मुताबिक, 93 प्रतिशत युवाओं ने इंटरनेट तक पहुंच होने की जानकारी दी। वहीं, 83 प्रतिशत युवा डिजिटल दस्तावेजों को संपादित करने में सक्षम हैं, लेकिन ईमेल इस्तेमाल करने की क्षमता रखने वाले युवाओं की हिस्सेदारी महज 60 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर करीब 94 प्रतिशत ग...
MP में फिर बदला मौसम…. सर्द हवा और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन…. 13 जिलों में अलर्ट

MP में फिर बदला मौसम…. सर्द हवा और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन…. 13 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम (Weather ) ने एक बार फिर करवट ले ली है। कहीं बादलों ने सूरज की तपिश रोकी तो कहीं बारिश (Rain) ने ठंड बढ़ा दी। प्रदेश के आधे हिस्से में रविवार को बादल छाए रहे और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अब सोमवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट (Storm and Rain Alert) जारी किया गया है। खास बात यह है कि प्रदेश में रात के मुकाबले दिन में ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे के दौरान सतना, रीवा, मैहर, कटनी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। जबलपुर और सागर संभाग के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने...
MP: उज्जैन में आधी रात को गोपाल मंदिर पहुंचे महाकाल, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार… सुबह भी हुआ हरि-हर मिलन

MP: उज्जैन में आधी रात को गोपाल मंदिर पहुंचे महाकाल, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार… सुबह भी हुआ हरि-हर मिलन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। अवंतिका नगरी ( Avantika City ) में वैकुंठ चतुर्दशी (Vaikuntha Chaturdashi) के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव (Lord Mahadev) ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण (श्री हरि) को सृष्टि के संचालन का कार्यभार सौंपा। वहीं, सुबह महाकाल मंदिर की भस्म आरती में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के पूजन के साथ हरिहर मिलन का अलौकिक दृश्य साकार हुआ। इस दिव्य परंपरा के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की वैकुंठ चतुर्दशी की रात 11 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से हरिहर भेंट की पारंपरिक सवारी निकाली गई। बाबा महाकाल श्री मनमहेश स्वरूप में रजत पालकी में विराजमान होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा और पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में द...
बालेन शाह की दिल्ली यात्रा: पुरानी डोर, नई उम्मीदें

बालेन शाह की दिल्ली यात्रा: पुरानी डोर, नई उम्मीदें

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी भारत और नेपाल का रिश्ता कूटनीतिक समझौतों और राजनीतिक समीकरणों से कहीं अधिक गहरा है। अयोध्या के राम और जनकपुर की सीता, काशी के विश्वनाथ और काठमांडू के पशुपतिनाथ, बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी और भारत की बौद्ध विरासत दोनों देशों को ऐसी साझा सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हैं, जिसकी जड़ें सदियों पुरानी हैं। खुली सीमा, रोटी-बेटी के संबंध, गोरखा सैनिकों की साझा सैन्य परंपरा और परस्पर निर्भर अर्थव्यवस्थाएं इस आत्मीयता को निरंतर मजबूती देती रही हैं। दरअसल, ऐसे में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 'बालेन' की 22 नवंबर से शुरू हुई ये दो दिवसीय भारत यात्रा राजकीय औपचारिकता से बहुत अधिक आगे की है, क्‍योंकि बदलते क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य में दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों को नई दिशा देने का यह एक सुखद अवसर है। युवा नेतृत्व और पड़ोसी प्रथम की कूटनीति नेपाल की राजनीति में बा...
एस. जयशंकर ने नेपाल के PM और नीदरलैंड के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

एस. जयशंकर ने नेपाल के PM और नीदरलैंड के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रिश्तों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) ने रविवार को नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Prime Minister Balen Shah) और नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन (Netherlands Foreign Minister Tom Berendsen) से मुलाकात की. दोनों मुलाकातों में भारत के अलग-अलग देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. दरअसल, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह दो दिन के भारत दौरे पर आए हैं. वहीं, नीदरलैंड के विदेश मंत्री भी 22 और 23 नवंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बालेन शाह से मुलाकात के बाद कहा कि भारत नेपाल के साथ अपनी खास दोस्ती को बहुत अहमियत देता है. उन्होंने कहा कि वह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शाह की बातचीत का इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो, बालेन शाह मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री ब...

भारत ने न्यूजीलैंड पर 720 रन के साथ कई रिकॉर्ड स्थापित किये

खेल
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड स्थापित किए। चौथे दिन रविवार को शानदार बल्लेबाजी के दौरान, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में पाँच विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। यह टेस्ट इतिहास में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि विदेशी धरती पर यह भारतीय टीम का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। इसके अलावा भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था। वेस्टइंडीज ने 1995 में वेलिंगटन के इसी मैदान पर पाँच विकेट के नुकसान पर 660 रन बनाकर पारी घोषित की थी। अब भारत ने 720 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, न्यूजीलै...