Tuesday, November 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 24, 2026

1 साल बाद फिर साथ आए इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया, ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ में साझा की पुरानी यादें

Uncategorized
मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी और संगीतकार हिमेश रेशमिया 21 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आए। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न’ के मंच पर दोनों की मुलाकात ने पुरानी यादें ताजा कर दीं। इस दौरान दोनों ने अपने लंबे जुड़ाव, फिल्मी सफर और संगीत के अनुभव साझा किए। साथ ही अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर G9’ को लेकर भी चर्चा की। कार्यक्रम में होस्ट आदित्य नारायण ने इमरान हाशमी का स्वागत किया। शो में पहुंचकर अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाकी सभी शो एक तरफ और ‘इंडियन आइडल’ एक तरफ है। अपने 21 साल पुराने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान फिल्में, गाने और उनके व्यक्तित्व में काफी बदलाव आया है, लेकिन दर्शकों का प्यार आज भी पहले जैसा ही बना हुआ है। इमरान ने अपने साथ बने गीतों की सफलता का श्रेय हिमेश रेशमिया को देते हुए कहा...
इंडोनेशिया ने चीन से बांग्लादेश जा रहे जहाज से जब्त किया 405 टन केमिकल, इससे बन सकती है 100 मिसाइल

इंडोनेशिया ने चीन से बांग्लादेश जा रहे जहाज से जब्त किया 405 टन केमिकल, इससे बन सकती है 100 मिसाइल

अंतरराष्ट्रीय
जकार्ता। इंडोनेशियाई नौसेना (Indonesian Navy) ने चीन (China) से बांग्लादेश (Bangladesh) जा रहे एक जहाज को रोककर उसमें लदा 405 टन सोडियम परक्लोरेट (Sodium perchlorate) जब्त किया है। यह एक शक्तिशाली ऑक्सीडाइजिंग केमिकल (Powerful Oxidizing Chemical) है, जिसका इस्तेमाल रॉकेट और मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाले प्रोपेलेंट यानी ईंधन बनाने में किया जाता है। इंडोनेशियाई नौसेना के मुताबिक, जब्त की गई केमिकल की मात्रा से 100 मिसाइलें बनाई जा सकती थीं। जहाज में इस केमिकल के अलावा लाखों की संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन वाले सिम कार्ड भी मिले हैं। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में संवेदनशील केमिकल बांग्लादेश क्यों भेजा जा रहा था और वहां इसे किसे सौंपा जाना था। रिपोर्ट के मुताबिक, कोमोरोस के झंडे वाला जहाज एमवी स्टार लाइन 7 नवंबर को इंडोनेशिया के बेलावन तट के पास पकड़ा गया था। यह ची...
पाकिस्तान के चार प्रांतों को 12 से 15 छोटे प्रांतों में बांटना चाहते हैं आसिम मुनीर…. चर्चा में प्रस्ताव !

पाकिस्तान के चार प्रांतों को 12 से 15 छोटे प्रांतों में बांटना चाहते हैं आसिम मुनीर…. चर्चा में प्रस्ताव !

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (Army Chief Field Marshal Asim Munir) देश का राजनीतिक और प्रशासनिक नक्शा बदलने की तैयारी में हैं। इसके तहत मौजूदा चार प्रांतों को बांटकर 12 से 15 छोटे प्रांत बनाने का प्रस्ताव चर्चा में है। इसे प्रशासन सुधारने और सरकारी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने की योजना बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे सेना की ताकत बढ़ाने की कोशिश होने के आरोप भी लग रहे हैं। आशंका है कि इस कदम से विपक्षी दलों को कमजोर किया जा सकता है। हालांकि, मुनीर की ओर से अभी तक इस योजना का कोई आधिकारिक खाका जारी नहीं किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब (Punjab), सिंध (Sindh), खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) और बलूचिस्तान (Balochistan) की अपनी राजनीतिक पहचान और मजबूत क्षेत्रीय आधार हैं। ऐसे में इनका बंटवारा देश की राजनीति का पूरा समीकरण बदल सकता है। पाकिस्तान ...
उत्तर कोरिया में 3 दशक बाद हुआ भव्य आयोजन….. भारत समेत 10 देशों के राजदूतों से मिले किम जोंग उन

उत्तर कोरिया में 3 दशक बाद हुआ भव्य आयोजन….. भारत समेत 10 देशों के राजदूतों से मिले किम जोंग उन

अंतरराष्ट्रीय
प्योंगयांग । उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने रविवार को प्योंगयांग (Pyongyang) में एक खास कूटनीतिक समारोह में भारत समेत 10 देशों के नवनियुक्त राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। तीन दशक से अधिक समय बाद उत्तर कोरिया में इस तरह का आयोजन हुआ, जिसने देश के अंतरराष्ट्रीय राजनयिक संपर्कों को लेकर ध्यान खींचा है। समारोह में भारत के नवनियुक्त राजदूत संजीव जैन (Ambassador Sanjeev Jain) भी मौजूद रहे। उन्होंने किम जोंग उन को अपने राजदूत पद से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज सौंपे। भारत, रूस और ब्राजील समेत 10 देशों के राजदूत शामिलउत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन ने रविवार सुबह प्योंगयांग में 10 देशों के नए राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। इनमें भारत, रूस, ब्राजील, स्वीडन, वियतनाम, इंडोनेशिया, चेक गणराज्य, फिलीपींस, थाईलैंड और बांग्लादेश...
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा…. घरों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, शेख हसीना की पार्टी के 30 कार्यकर्ता घायल

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा…. घरों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, शेख हसीना की पार्टी के 30 कार्यकर्ता घायल

अंतरराष्ट्रीय
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Former Prime Minister Sheikh Hasina) के गृह जिले में उनकी पार्टी आवामी लीग (Awami League) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में हसीना की पार्टी के 30 से ज्यादा कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं. वहीं, गोपालगंज में कई घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। दरअसल, आवामी लीग के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थन में रैली निकाल रहे थे. इसी दौरान उनपर देसी बम फेंके गिए. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शेख हसीना ने बांग्लादेश वापस लौटने की घोषणा की है. जब से हसीना ने बांग्लदेश लौटने का ऐलान किया है, तब से ही बांग्लादेश में आवामी लीग के सदस्यों पर हमले हो रहे हैं. बांग्लादेश में आवामी लीग और पार्टी की गतिविधियों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है...
शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम फूटे, 30 घायल

शेख हसीना के गृह जिला गोपालगंज में अवामी लीग के जुलूस पर विवाद, बम फूटे, 30 घायल

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पैतृक गृह जनपद और देश के राजनीतिक गढ़ के रूप में प्रसिद्ध गोपालगंज में सोमवार शाम‑रात बड़े पैमाने पर देसी बम फूटे। कम से कम 12 दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और लगभग 30 लोग घायल हुए। यह हिंसा अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों द्वारा निकाले गए जुलूस को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद हुई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित अवामी लीग के गोपालगंज शहर व अन्य स्थानों पर निकाले गए जुलूस पर उभरे मतभेद से हिंसा भड़क गई। यह रक्तरंजित मुठभेड़ गोपालगंज के लॉन्च घाट, गोपालगंज क्रिकेट स्टेडियम के आसपास के इलाकों और कोतालीपाड़ा उपजिला के दक्षिण हिरन गांव में हुई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोपहर के समय अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने लॉन्च घाट से जुलूस चलाया। जुलूस के बाद पार्टी नेताओं के बगल में खड़े होने को लेकर घोषरचर गांव के एक य...
मध्य प्रदेश में सर्दी तेज, 14 शहरों में तापमान 15°C से नीचे, चार दिन में न्यूनतम 4°C तक गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश में सर्दी तेज, 14 शहरों में तापमान 15°C से नीचे, चार दिन में न्यूनतम 4°C तक गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 24 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश‑बादलों के दौर के समाप्त होते ही सर्दी ने अपना प्रकोप दिखा दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगले चार दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान लगाया गया है। विशेष रूप से ग्वालियर‑चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग के शहरों में ठंड का असर अधिक महसूस होगा। सोमवार रात को प्रदेश के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ, जिसमें भोपाल ने सबसे ठंडा 12.4 °C का अंक लगाया। इसके बाद ग्वालियर में 12.8 °C, शिवपुरी में 13 °C, दतिया में 13.3 °C और दमोह में 13.4 °C रहे। रायसेन व रतलाम में 13.5 °C, श्योपुर में 13.6 °C, धार में 14.1 °C, खरगोन में 14.2 °C, गुना व खंडवा में क्रमशः 14.4 °C, उज्जैन में 14.5 °C और नौगांव में 14.8 °C दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से प्रदेश के पूर्वी भाग ...
बालेन शाह के पहले विदेश दौरा का संदेश…. भारत आकर चीन के करीब होने की अटकलों पर लगाया विराम

बालेन शाह के पहले विदेश दौरा का संदेश…. भारत आकर चीन के करीब होने की अटकलों पर लगाया विराम

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री बालेन शाह (Prime Minister Balen Shah) अपना 2 दिनों का बेहद अहम भारत दौरा (India Visit) पूरा कर वापस लौट गए हैं. इसी साल मार्च में नेपाल की सत्ता संभालने के बाद उन्होंने एक साल तक किसी भी देश की यात्रा न करने का फैसला लिया था, जिससे दशकों पुरानी परंपरा टूट गई थी. आमतौर पर नेपाल का कोई भी प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ ही हफ्तों में भारत या चीन की यात्रा पर जाता है। ऐसे में करीब सात महीने बाद बालेन शाह ने अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए भारत को चुनकर उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें उनकी विदेश नीति को चीन के करीब बताया जा रहा था. रविवार शाम सवा तीन बजे नई दिल्ली पहुंचे बालेन शाह सोमवार चार बजे रवाना हुए, लेकिन इस दौरान भारत और नेपाल के मजबूत रिश्तों की नई इबारत लिखी गई। रैपर से राजनेता बने बालेन शाह का आज राष्ट्रपति भवन में भव्य राजकीय ...
चावल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा अंकुश…. निर्यात पर 30% तक शुल्क लगाने की तैयारी!

चावल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा अंकुश…. निर्यात पर 30% तक शुल्क लगाने की तैयारी!

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। घरेलू बाजार (Domestic Market) में चावल (Rice) की बढ़ती कीमतों (Rising Prices) और महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार गैर-बासमती चावल (Non-Basmati Rice ) के निर्यात पर अंकुश लगाने पर विचार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय चावल भाव और भारत की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को देखते हुए सरकार गैर-बासमती सफेद चावल पर 30% निर्यात शुल्क (Export Duty) लगाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यदि शुल्क 20% भी लगाया जाता है, तो भी भारत निर्यात जारी रख सकेगा क्योंकि थाईलैंड और वियतनाम के भाव ऊंचे हैं और केवल पाकिस्तानी चावल का भाव ही कम रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले महीने से निर्यात शुल्क के साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य लागू किया जा सकता है, जबकि अस्थायी निर्यात प्रतिबंध को अंतिम विकल्प के रूप में रखा गया है। हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि यदि प्रतिबंध की नौबत आती भी है, तो वह अस्थायी होगा, 2023 ...