Thursday, November 26खबर जो असर करे |
Shadow

Day: November 26, 2026

Weather: देश के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप….कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

Weather: देश के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप….कश्मीर घाटी में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर (Cold Wave) और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में ज्यादातर जगहों पर रात का पारा शून्य से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी जबकि 26 से 28 नवंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर का पहलगाम -3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि श्रीनगर में पारा -1.9 डिग्री और गुलमर्ग में 0 डिग्री दर्ज हुआ। श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम ...
चक्र सीरीज के वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ा तोहफा…सभी ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

चक्र सीरीज के वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ा तोहफा…सभी ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चक्र सीरीज (Chakra Series) के वीरता पुरस्कार विजेताओं (Gallantry Award Recipients) को अब वंदे भारत (Vande Bharat) समेत सभी ट्रेनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार (Central Government) ने इन पुरस्कार विजेताओं के लिए पहले से उपलब्ध मुफ्त रेल यात्रा सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह सुविधा सभी ट्रेनों में लागू होगी, जबकि उनके मौजूदा यात्रा अधिकारों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी शेयर की। सेना के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से परामर्श के बाद चक्र सीरीज के वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए मुफ्त रेल यात्रा सुविधा को बढ़ाया है। वंदे भारत समेत सभी ट्रेनों में मिलेगी सुविधासेना ने अपने पोस्ट में कहा कि वीरता का सम्मान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल के तहत चक्र ...
आज संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी BJP…. कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

आज संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी BJP…. कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Congress) देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ( JP Nadda), अमित शाह (Amit Shah) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Navin) संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लखनऊ पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लेंगे। भाजपा की ओर से अहमदाबाद, नई दिल्ली और पटना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संविधान के महत्व और इसके प्रमुख शिल्पकार डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा। दिल्ली में अमित शाह का कार्यक्रमकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित...
MP: अब चैतन्य काश्यप होंगे इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री, CM मोहन यादव ने छोड़ा प्रभार

MP: अब चैतन्य काश्यप होंगे इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री, CM मोहन यादव ने छोड़ा प्रभार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जिला प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने इंदौर जिले (Indore district) के प्रभारी मंत्री का पद छोड़ दिया है. अब यह जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chaitanya Kashyap) को सौंपी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार, नई जिम्मेदारी के बाद चैतन्य काश्यप के पास अब तीन प्रमुख जिलों का प्रभार होगा. वे भोपाल और राजगढ़ के साथ इंदौर जिले के भी प्रभारी मंत्री होंगे। अगस्त 2024 में मोहन यादव को मिला था इंदौर का प्रभारअगस्त 2024 में BJP सरकार ने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी नियुक्त किया था. सत्ता में आने के करीब 9 महीने बाद हुए इस बदलाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव को इंदौर जिले की जिम्मेदारी दी गई थी। इ...