Wednesday, July 1खबर जो असर करे |
Shadow

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘वेलकम टू द जंगल’

वेलकम टू द जंगल टीम - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, फिल्म का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 106.48 करोड़ रुपये हो गया है।

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चौथे दिन देशभर में करीब 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। लगभग 11 हजार शोज में प्रदर्शित फिल्म को खासकर शाम और रात के शो में अच्छी संख्या में दर्शक मिले। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव समेत कई कलाकार हास्य और एक्शन का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल ‘वेलकम टू द जंगल’ का मुकाबला इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से चल रहा है। आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसे ‘ऐल्फा’ और ‘धमाल 4’ जैसी बड़ी फिल्मों से भी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। शुरुआती कमाई को देखते हुए फिल्म ने मजबूत बढ़त बना ली है और अब कारोबार के कार्यदिवसों में इसकी रफ्तार पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *