Wednesday, July 1खबर जो असर करे |
Shadow

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर आया सामने

राघव जुयाल, निहारिका - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में राघव ‘अजय सिंह’ नाम के एक महत्वाकांक्षी युवक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखता है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है और इसकी कहानी एक साधारण युवक के हीरो बनने के सफर पर आधारित है।

राघव जुयाल ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, बॉलीवुड, तैयार हो जाइए। एक नया हीरो आ रहा है। टीजर जल्द ही आने वाला है। लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कॉमेडी और संगीत का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। पोस्टर के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म में राघव जुयाल के साथ निहारिका एनएम, संजय कपूर, निक्की वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राघव हाल के वर्षों में किल और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में अपने अभिनय से चर्चा बटोर चुके हैं। इसके अलावा वह जल्द ही द पैराडाइज में नानी के साथ भी दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *